बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - फतेहाबाद में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता: 6 महीने पहले हुई थी शादी

फतेहाबाद में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता: 6 महीने पहले हुई थी शादी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
the news air

फतेहाबाद में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता: 6 महीने पहले

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फतेहाबाद (The News Air) हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया शहर के वार्ड नं. 16 में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सुबह लुधियाना से आए लड़की के मायके के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी परिजन फरार बताए जा रहे हैं। फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।मृतका की बहन और बुआ का रो-रो बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी 27 वर्षीय शीनम उर्फ सिमरन की शादी 28 अगस्त 2022 को रतिया के वार्ड 16 निवासी नितिन मोदी के साथ हुई थी। आज संगरूर से रतिया पहुंची शीनम की बहन मनीषा गोयल व जीजा अमित गोयल ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पास शीनम के ससुराल से फोन आया।

बेटी को फंदे पर लटका देख रो पड़े परिजन।

बेटी को फंदे पर लटका देख रो पड़े परिजन।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026
Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026

उन्हें बताया गया कि शीनम ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया है और वह फंदे पर लटकी हुई है। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद वे रतिया पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था और ससुरालजन फरार थे। इसके बाद वे रतिया थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

मनीषा ने बताया कि 6 माह पहले ही शीनम की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दहेज कम देने की बात कहकर उसकी बहन को टॉर्चर किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शीनम से फोन ले लिया गया था और उसको अपने परिवार से बात तक नहीं करने दी जाती थी।

घर के बाहर खड़े मृतका के मायके के लोग।

घर के बाहर खड़े मृतका के मायके के लोग।

बात करने के लिए रात 9 से साढ़े 10 बजे तक का समय फिक्स था, क्योंकि तब उसका पति नितिन घर होता था। फोन का स्पीकर ऑन करके ही बात करवाई जाती थी, ताकि पता चलता रहे कि क्या – क्या बातें परिजनों से होती हैं। इसलिए वह अपनी आपबीती खुल कर नहीं बता पाती थी।

मनीषा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही शीनम ने फोन पर साढ़े 8 बजे उससे बात कर उसे बताया कि उसकी सास उसे बहुत टॉर्चर करती है। लोहड़ी के पर्व पर उसे सामान न देने पर भी परेशान किया गया। मनीषा के अनुसार शीनम ठंड के मौसम में भी गर्मी के कपड़ों में थी, जिस पर उसने गर्म कपड़े पहनने को कहा तो शीनम ने उसे बताया कि उसे सर्दी के लिए कपड़े नहीं ले के दिए जा रहे।

घर में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।

घर में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।

उसे मलाई खाने से रोका गया तो उसने 2 दिन तक रोटी नहीं खाई, इस पर भी उसकी किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि शीनम आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि ससुरालजनों के अनुसार महिला ने ऊपरी कमरे में आत्महत्या की है, जबकि शीनम अकसर उन्हें बताती थी कि उसकी सास उसे ऊपर नहीं जाने देती। जब भी वह सफाई के लिए ऊपर जाती है तो उसके पीछे सास भी जाती है।

मनीषा ने बताया कि शीनम को परिजनों से बात नहीं करने दी जाती थी तो वह अपनी व्यथा अपनी डायरी में लिखती थी और उन्हें इस बारे में बताया था कि जब भी वह परेशान होती है तो परेशानी और खीझ को डायरी में लिख देती है। लेकिन वह भी उसकी सास ने फाड़ डाली।

घटनास्थल पर छानबीन करते हुए पुलिस और उपस्थित लोग।

घटनास्थल पर छानबीन करते हुए पुलिस और उपस्थित लोग।

वहीं मृतका के जीजा संगरूर निवासी अमित ने बताया कि शीनम को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। शादी के बाद सोना कम देने की बात कही तो उसे 2 माह बाद ढाई तोला और दे दिया गया। महिला की बुआ ने बताया कि उनकी बेटी को ससुरालजन लगातार टॉर्चर कर रहे थे और नितिन अकसर कहता था कि तू सुंदर नहीं है, तुझे मारकर दोबारा शादी करूंगा। उन्हें लगता था कि वह मजाक करता होगा।

बुआ ने बताया कि 2 माह पहले टॉर्चर को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन इसी बीच शीनम की माता का देहांत हो गया तो शीनम को ससुराल भेज दिया गया था। पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है। शव को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया गया है कि पुलिस ने उसके पति नितिन को हिरासत में ले लिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शॉर्ट टर्म में जोरदार मुनाफा देने वाले 4 स्टॉक्स, दिग्गजों से जानें शेयर्स के नाम और टारगेट प्राइस

Next Post

TMKOC: दयाबेन को शो में हर दिन मिस करते हैं जेठालाल, दिशा वकानी की वापसी पर कही ये बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026
Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026
PM Modi Gold Appeal

PM Modi Gold Appeal: जब नेहरू ने मांगा सोना दान, इंदिरा ने भेजा लोगों को जेल

बुधवार, 13 मई 2026
NTA Tender Controversy

NTA Tender Controversy: कैसे बदले गए नियम, छात्रों को भुगतना पड़ा खामियाजा

बुधवार, 13 मई 2026
Next Post
the news air

TMKOC: दयाबेन को शो में हर दिन मिस करते हैं जेठालाल, दिशा वकानी की वापसी पर कही ये बात

Utility News

Utility News: पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म, होली से पहले खाते में आ जाएंगे पैसे!

the news air

जालंधर में डिवाइडर से टकराई कार: नवांशहर-फगवाड़ा हाईवे पर खाई पलटियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।