LIVE | ...
रविवार, 27 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंडिया का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड इश्यू रिटेल निवेशकों के लिए खुला, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

इंडिया का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड इश्यू रिटेल निवेशकों के लिए खुला, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
the news air

इंडिया का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड इश्यू रिटेल निवेशकों के लिए

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंदौर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (IMC) ने म्युनिसिपल बॉन्ड्स का पब्लिक इश्यू पेश किया है। यह म्युनिसिपल बॉन्ड का इंडिया का पहला इश्यू है, जो रिटेल इनवेस्टर्स के लिए पेश किया गया है। यह इश्यू 244 करोड़ रुपये का है। इस पैसे का इस्तेमाल सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए होगा। इस इश्यू का बेस साइज 122 करोड़ रुपये है। कंपनी के पास अतिरिक्त 122 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकार करने का विकल्प है। यह इश्यू 10-14 फरवरी के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह ग्रीन बॉन्ड इश्यू होगा, क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल 60 मेगावाट का कैपिटल सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट बनाने के लिए होगा। यह सोलर पावर प्लांट मध्य प्रदेश के खारगोन जिले के समराज और अशुखेड़ी गांव में बनेगा।

क्या है Muni बॉन्ड?

म्युनिसिपेलटीज को पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए बॉन्ड से पैसे जुटाने की इजाजत है। सड़क, वाटर सप्लाई और सेवरेज जैसे पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नगरपालिकाएं और नगर निगम पालिकाएं बॉन्ड से पैसे जुटा सकती हैं। इससे पहले भी Muni बॉन्ड इश्यू जारी किए जा चुके हैं। लेकिन इन्हें सिर्फ संस्थागत निवेशकों के लिए जारी किया गया था। बेंगलुरु एमसी ने 1997 में पहली बार म्युनिसिपल बॉन्ड्स जारी किए थे। उसके बाद 1998 में अहमदाबाद एमसी ने यह बॉन्ड जारी किए थे।

munibonds

यह भी पढे़ं 👇

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

2005 में जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूएल मिशन आने के बाद म्युनिसिपल बॉन्ड इश्यू आने बंद हो गए। फिर, 2015 में सेबी ने म्युनिसिपल बॉन्ड्स इश्यू की फिर से शुरुआत के लिए इसकी लिस्टिंग की गाइडलाइंस जारी की। इंदौर एमसी 2018 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाला पहला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन था। गाजियाबाद 2021 में ग्रीन बॉन्ड इश्यू जारी करने वाला पहला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन बन गया।

Muni Bonds कितने अलग हैं?

केंद्र सरकार अपने फिस्कल डेफिसिट को पूरा करने के लिए गवर्नमेंट सिक्योरिटीज जारी करती है। इसे G-Sec कहा जाता है। इसी तरह राज्य सरकारें स्टेट डेवलपमेंट लोन (SDL) जारी करती हैं। म्युनिसिपल बॉन्ड्स किसी शहर की तरफ से उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जारी किए जाते हैं। जी-सेक और एसडीएल पर सॉवरेन गारंटी होती है। लेकिन Muni Bonds पर सॉवरेन गांरटी नहीं होती है। उसकी रेटिंग कॉर्पोरेशन की बैलेंसशीट और उसकी वित्तीय स्थिति पर निर्भर करती है।

munibond1

अगर इंटरेस्ट की बात करें तो इंडिया में बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड पिछले कुछ साल से 7.30-7.35 के बीच चल रही है। दूसरी तरफ लखनऊ एमसी के बॉन्ड का कूपन रेट 8.5 फीसदी है। इसे दिसंबर 2020 में जारी किया गया था। गाजियाबाद एमसी के बॉन्ड का कूपन रेट 8.1 फीसदी है। इंदौर के म्युनिसिपल बॉन्ड में कम से कम आपको 10,000 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें मैच्योरिटी के तीन साल, पांच साल. 7 साल और 9 साल के विकल्प हैं।

munibond2

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

अगर आप इंदौर एमसी के बॉन्ड इश्यू में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको ASBA प्रोसेस का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आपके बैंक को बैंक अकाउंट से अप्लिकेशन मनी ब्लॉक करने का अधिकार मिल जाता है। अगर आपको बॉन्ड एलॉटमेंट के लिए सेलेक्ट किया जाता है तो यह पैसा आपके बैंक अकाउंट से निकल जाएगा। जीईपीएल कैपिटल के हेड (डेट मार्केट्स) दीपक पंजवानी ने कहा कि निवेशक इंदौर एमसी के बॉन्ड इश्यू में पैसे लगा सकते हैं। इंदौर को लगातार सबसे स्वच्छ शहर का सर्टिफिकेट मिलता आ रहा है। इस बॉन्ड पर छमाही पेमेंट की स्थिति में यील्ड 8.42 फीसदी है, जो अट्रैक्टिव है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gadar 2 में नहीं चलेगा इन 4 एक्टर्स का जादू, अमरीश पुरी की जगह सनी देओल के लिए..

Next Post

Shiv Sena’s Uddhav Thackeray: वेलेंटाइन डे को ‘काउ हग डे’ के तौर पर मनाने का शिवसेना के उद्धव…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Free LPG Cylinder

J&K में 8.79 लाख Antyodaya परिवारों को साल में 6 Free LPG Cylinder! देखें जिलेवार लिस्ट

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Asian Games Nandini Sharma

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट Nandini Sharma को ₹3 करोड़! चंडीगढ़ ने किया सम्मान

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Next Post
Shiv Sena's Uddhav Thackeray

Shiv Sena's Uddhav Thackeray: वेलेंटाइन डे को ‘काउ हग डे' के तौर पर मनाने का शिवसेना के उद्धव...

Jio

मात्र 91 रुपये में 28 दिन चलता है Jio प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डाटा समेत ऐसे हैं फायदे

the news air

पाकिस्‍तान के कश्‍मीर राग और खालिस्‍तानी गतिविधियों से ब्रिटेन में बढ़ सकता है कट्टरपंथ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।