LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - होटल का बिल नहीं चुकाया, तो लग्जरी गाड़ियां जब्त: 19 लाख की भरपाई के लिए…

होटल का बिल नहीं चुकाया, तो लग्जरी गाड़ियां जब्त: 19 लाख की भरपाई के लिए…

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
hotel bill

होटल का बिल नहीं चुकाया, तो लग्जरी गाड़ियां जब्त: 19

104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air)चंडीगढ़ में होटल बिल की रिकवरी का दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 2 गेस्ट लग्जरी होटल में रुके। 6 महीने खूब मौज-मस्ती की। जब 19 लाख का बिल देने की बारी आई तो खिसकने लगे। यह देख होटल मैनेजमेंट ने उनकी लग्जरी गाड़ियां ऑडी और क्रूज को ही जब्त कर लिया, जिनकी कीमत 58 लाख है।

इस घटना को 5 साल बीत गए, लेकिन वे दोनों अपनी गाड़ियां लेने नहीं आए। अब चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CITCO) 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन इस दोनों लग्जरी गाड़ियों को नीलाम करने जा रहा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में यही वह शिवालिक व्यू होटल है, जहां 2 गेस्ट ठहरे लेकिन रेंट नहीं दिया।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में यही वह शिवालिक व्यू होटल है, जहां 2 गेस्ट ठहरे लेकिन रेंट नहीं दिया।

यह भी पढे़ं 👇

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026

पहले समझिए पूरा मामला…

चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 17 में CITCO शिवालिक व्यू के नाम से फाइव स्टार होटल चला रहा है। साल 2018 में यहां अश्विनी कुमार चोपड़ा और रमनीक बांसल नाम के दो कस्टमर आए। वे 6 महीने तक होटल में रहे। उन्होंने यहां खूब मौज-मस्ती की और होटल की हर सुविधा का लुत्फ उठाया।

जब उन्होंने चेकआउट किया तो होटल ने उन्हें 19 लाख का बिल थमा दिया। यह बिल देख दोनों की हालत पतली हो गई। पहले तो दोनों ने वहां से खिसकने की कोशिश की। मगर, होटल की सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें बिल भरने को कहा गया।

उन्होंने बिल के नाम पर 6-6 लाख के तीन चेक दे दिए। जब होटल ने ये चेक बैंक में जमा किए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद होटल ने उनकी ऑडी क्यू 3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को गिरवी रख लिया। इस घटना को पांच साल बीत गए लेकिन वे गाड़ियां लेने वापस नहीं आए। इसके बाद होटल ने इन्हें बेचकर भरपाई करने की योजना बनाई है।

होटल

2020 में कोर्ट पहुंचा था CITCO

साल 2020 में किराए की भरपाई के लिए CITCO ने रमणीक बंसल को पार्टी बनाते हुए यह केस चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर किया था। मामले में मार्च 2021 में कोर्ट सुनवाई के दौरान रिपोर्ट का हवाला दे कहा गया था कि मामले में प्रतिवादी पक्ष (कार मालिक रमणीक बंसल) को भेजे गए समन वापस आ गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था और वह किराए पर रहते थे। वहीं दूसरा पता होशियारपुर का था, जहां समन भेजे गए थे। हालांकि प्रतिवादी पक्ष की कोई जानकारी न मिलने पर अगस्त 2021 में पब्लिकेशन भी करवाया गया, मगर कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। ऐसे में एक्स पार्टी कार्रवाई शुरू कर केस को आगे बढ़ाया गया था।

अन्य कार मालिक भी नहीं हुआ पेश

वहीं मामले में अन्य कार मालिक को उनकी RC के आधार पर समन जारी किया गया था, मगर वह भी पेश नहीं हुआ। सितंबर 2021 में पब्लिकेशन के आदेश दिए गए थे। वह तब भी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें भी एक्स पार्टी कर केस आगे चलाया गया। रिपोर्ट में आया कि वह 3 साल से संबंधित पते पर नहीं रह रहा है। मामले में PB10 CF 0009 कार किसी अश्विनी कुमार चोपड़ा के नाम रजिस्टर्ड थी। वहीं PCL 0082 रमणीक बंसल के नाम दर्ज थी।

रमणीक बंसल के इन पतों पर संपर्क किया

रमणीक बंसल का चंडीगढ़ के सेक्टर 48 सी और 49 बी का एड्रेस कागजों में था। हालांकि वह वहां नहीं रहता था। वहीं सेक्टर 44 ए के पते पर भी कोई नहीं रहता था। इसके अलावा उनके बेटे के पास इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में भी एक अर्जी भेजी गई थी जो सर्व हो गई थी। हालांकि रमणीक बंसल पेश नहीं हुआ।

एक कार ब्लैक लिस्टेड और दूसरी लोन पर थी

वहीं रिपोर्ट में पता चला कि दोनों में से एक कार ब्लैक लिस्टेड है। वहीं दूसरी कार PB10 CF 0009 का बैंक से लोन चल रहा है। इस पर CITCO ने कहा कि नीलामी की रकम से पहले क्रेडिटर्स को रकम चुकाएंगे और उसके बाद अपनी रिकवरी करेंगे। इस संबंध में CITCO के जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) ने एफिडेविट दायर किया था।

दोनों गाड़ियां पंजाब नंबर की, 45 लाख की ऑडी 10 लाख में

कोर्ट से परमिशन लेने के बाद होटल ने इनकी नीलामी की तारीख तय कर दी है। इन्हें 14 फरवरी को नीलाम किया जा रहा है। इसमें 45 लाख की AUDI Q 3 का रिजर्व प्राइस 10 लाख और सवा 13 लाख की शेवरले क्रूज गाड़ी का रिजर्व रेट डेढ़ लाख रुपए रखा गया है। ऑडी 2012 और क्रूज 2016 मॉडल की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

LIC Policy : एलआईसी जीवन उमंग प्लान में हर महीने 4166 रुपये करें इन्वेस्ट और पार 10,00,000 रुपये

Next Post

Kartik Aaryan ‘शहजादा’ के प्रमोशन पर फिल्म के गानों पर फैंस के साथ थिरके

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Kartik Aaryan dances with fans on the songs of the film on the promotion of

Kartik Aaryan 'शहजादा' के प्रमोशन पर फिल्म के गानों पर फैंस के साथ थिरके

Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंझावाला पार्ट-2: 12 KM तक घसीटती रही कार

​India Post

​India Post ने निकाली 40 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।