LIVE | ...
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

Airport संचालक Airline चला सकता है? Aviation Ownership Rules में Relaxation की मांग, Competition vs Monopoly का बड़ा सवाल

अभिनव कश्यप by अभिनव कश्यप
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Adani Airlines
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Adani Airlines Entry IndiGo Air India Duopoly Aviation को लेकर भारत के हवाई क्षेत्र में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जैसा कि आप सब जानते हो, हमारे देश का जो Airlines Sector है, इस समय वो Duopoly की स्थिति में है। सिंपल सी बात है कि अगर सिर्फ दो ही Airline Companies होंगी तो यहां पर जो Consumers हैं, जिनको हक मिलना चाहिए, जो अपनी आवाज Raise कर सकते हैं – कोई बहुत ज्यादा चीजें हो नहीं पाती हैं।

और इसी की वजह से अगर आप देखोगे तो कई बार ये सवाल उठता है कि क्या हमारे देश में और अच्छी Airlines नहीं आ सकतीं क्या? और इसी बीच यहां पर खबर आती है कि जो Adani है, वो चाहते हैं कि Airlines Start किया जाए। इसके लिए सरकार से Permission मांग रहे हैं।

लेकिन साथ ही साथ IndiGo और Air India ये Oppose कर रहे हैं Adani Airlines की Entry को। और इसके पीछे कारण भी है, क्योंकि Adani अगर आप देखोगे तो Airports को संभालते हैं। तो यहां पर Conflict of Interest आ जाता है।

देखा जाए तो यह केवल एक Company Start करने का मामला नहीं है। यहां पर आपको बहुत सारी चीजें मिलेंगी – Competition की Policy, Airport Regulation, Market Concentration, Infrastructure की Ownership – वो सब कुछ।

🔍 यह भी पढ़ें- बड़ी राहत! Gautam Adani Charges Dropped, अमेरिका ने सभी आरोप किए खत्म

Aviation Revolution और Current Market Structure

भारत का जो Aviation Revolution है, पिछले दो दशक में आप सब जानते हो बहुत ही Extraordinary Growth हुआ है। मतलब बचपन में मुझे तो याद है कि शायद मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि Airline में चढूंगा। लेकिन जिस तरह से चीजें Affordable हुईं – I am sure कि आप सब जानते हैं कि यहां पर आज के Date में हर एक कोई Airline को Afford कर सकता है।

अगर गौर करें तो Passenger Growth में भी बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। India has become one of the world’s fastest-growing aviation markets। In fact, अगर आप Passenger Traffic के Terms में देखें, तो दुनिया का तीसरा Largest Domestic Aviation Market है भारत का।

यहां पर Rapidly Air Travel Expand हो रहा है क्योंकि लोगों की Income भी Increase हो रही है, Middle Class का Growth हो रहा है, Airports Expand हो रहे हैं। सरकार ने जो UDAN Scheme लाई थी, Tourism, Business Travel – तो Government का Projection ये है कि ये जो Growth है वो आगे आने वाले समय में बढ़ता जाएगा।

Duopoly का खतरा

अभी Current Market Structure अगर आप देखोगे तो यहां पर थोड़ा सा Problematic है। पहले भारत के अंदर काफी हद तक Competition था Airlines Sector में जब Kingfisher, Air Deccan, बहुत सारे Airlines हुआ करते थे।

आज के Date में सिर्फ दो ही Major Airlines आपको मिलेंगे:

IndiGo का दबदबा: आप सोचकर देखो – 60 से 65% Market Share अकेले IndiGo के पास है। मतलब सोचिए अगर IndiGo में Trouble आया तो पूरा Aviation Sector हिल सकता है।

Air India Group: फिर दूसरे नंबर पर 25 से 30% Air India Group के पास है। और फिर थोड़े बहुत जो है आपका Akasa Air, SpiceJet – और ये सब भी अपने आप में ही Problem से गुजर रहे हैं।

AirlineMarket Share (अनुमानित)
IndiGo60-65%
Air India Group25-30%
अन्य (Akasa, SpiceJet आदि)5-10%

समझने वाली बात यह है कि Overall आप देखोगे तो IndiGo और Air India दोनों मिलाकर 90% Domestic Capacity को Hold करते हैं। और इसीलिए इसको हम Duopoly कहते हैं।

🔍 यह भी पढ़ें- Adani Group पर अमेरिका का एक और बड़ा शिकंजा, Iran Sanctions उल्लंघन की जांच शुरू

Adani Group की Entry: क्यों और कैसे?

देखो, Adani Group सरकार को Approach की है कि जो Aviation Ownership का Rules है, उसमें Relaxation किया जाए। प्रॉब्लम मैं आपको बताता हूं:

Current Regulation: अभी जो Current Regulation है, वह Restrict करता है कि आप अगर Delhi और Mumbai जैसे Airport को संभालते हो, तो आप किसी भी Airline में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकते।

आप सब जानते हैं जैसे Delhi Airport – ये GMR Group Handle करती है। उसी प्रकार से Mumbai, Ahmedabad – ये जितने भी काफी सारे बड़े Airports हैं, उनका देखभाल करती है Adani Group।

तो यहां पर सरकार का यही कहना है कि अगर आप Already Airports को संभाल रहे हो, तो आप Scheduled Airline में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकते, क्योंकि ये Conflict of Interest आ जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि सिंपल सी बात है न कि अगर आप Airport संभाल रहे हो तो आप अपने Airline को ज्यादा Preference दोगे।

Conflict of Interest कैसे होगा?

मान लो जैसे मैंने आपको बताया, एक शहर में तो आप सब जानते हो एक ही Airport होता है Generally। तो अगर एक Major Airport है, तो IndiGo और Air India – ये लोग कहां जाएंगे? उसी Airport पर जाएंगे।

जैसे Mumbai में Adani Group उस Airport को संभालती है। तो यहां पर Adani Group क्या करेगी? पीछे से अपनी ही तो Airline को ज्यादा Preference दे सकती है।

कैसे दे सकती है?

Airport Slots: मतलब जो Important Slots होते हैं – Generally लोग सुबह और शाम को Travel करना चाहते हैं। Morning और Evening वाला जो Slots है, वो Adani Group क्या करेगी? अपने ही Airline को Prefer दे देगी। तो लोग ज्यादा उसी के Airline से Travel करना पसंद करेंगे।

Boarding Gates: फिर Boarding Gates का भी बहुत फर्क होता है। Specially Delhi-Mumbai जैसे अगर आप Airport पर जाओगे तो किसका Boarding Gate कितना दूर है, वो भी Matter करता है काफी ज्यादा। तो यहां पर जो Adani Group है, वो अपने Airlines को पास वाला, नजदीक वाला Boarding Gate देंगे ताकि लोगों को सुविधा हो।

Parking Charges: Parking के Charges में हो सकता है कि Adani Airport जो है, अपने ही Airline को थोड़ा सा Discount दे दे। लेकिन दूसरे जो Airlines हैं – IndiGo और Air India – इनको ज्यादा Charges लगाएं।

Ground Handling: और Ground Handling में भी – मतलब बहुत सारी ऐसी चीजें हो सकती हैं।

इसीलिए इसको कहा जाता है Conflict of Interest।

Adani क्यों आना चाहते हैं Aviation में?

सिंपल सी बात है – Vertical Integration। Adani का अगर आप देखोगे तो Already Presence आपको Transport और Logistics में देखने को मिलेगा:

  • Ports में Adani है
  • Logistics, Warehousing
  • Power
  • Airports तो वो चलाते ही हैं
  • Data Centers

तो अगर Airline Add हो जाए इसमें, तो पूरा जो Ecosystem है वो Complete हो सकता है, जिसको हम Vertical Integration कहते हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Vertical Integration का मतलब है कि एक Company जो पूरा का पूरा Value Chain है, उसको Control करती है।

For example, अगर मान लो आटा बेचा जा रहा है Market में। Reliance अपना आटा बेच रहा है। तो Reliance क्या करेगी? Farmers को Control करती है, Food Processing Farmers से खरीदेगी, यहां से Food Processing करेगी, Packaging करेगी, Distribution करेगी और Consumers को बेच देगी।

तो ये पूरा का पूरा – इससे होता क्या है कि Reliance को सस्ते में पड़ेगा आटा और वो सस्ते दाम पर लोगों तक बेच सकेंगी।

तो Adani भी अगर ऐसा कर लेती है, तो यहां पर हो सकता है कि सस्ते में जो Flights हैं, वो आपको Provide कर दिए जाएं।

भारत में Airline चलाना: बेहद मुश्किल

यहां पर एक चीज समझने की जरूरत है। भारत में Aviation Airline चलाना न, One of the toughest business decisions हो सकता है।

आप देखो न Air India को लेकर। Air India को कितनी बार बेचने की कोशिश की गई। कोई खरीदने वाला सामने नहीं था। Ultimately Tata Group ने वो खरीदा।

और भारत में आप इतिहास उठाकर देख लो – कितने सारे जो Airlines हैं, वो Fail हुए हैं:

  • Kingfisher Airlines
  • Jet Airways
  • Go First
  • Air Deccan

क्यों Fail हुए?

Capital Intensive: एक तो क्या होता है न, यहां पर बहुत सारा Capital Required होता है। Aircraft चाहिए, बहुत सारा पैसा चाहिए। Pilots, Engineers, Maintenance काफी कुछ चाहिए होता है।

Fuel Cost: Fuel Cost यहां पर काफी ज्यादा बड़ा Expense होता है Airline चलाने में।

Currency Risk: Currency का खतरा होता है, क्योंकि आपको Dollar में Pay करना है Aircraft वगैरह खरीदने के लिए। और जैसे ही Rupee Depreciate हुआ, आपका Cost बढ़ जाता है।

Cyclical Demand: कई बार Economic Slow, Pandemic की वजह से Demand गिर जाएगी और आपके ऊपर – मतलब आपको याद होगा COVID के समय क्या हाल हुआ था जो Airline Sector है। IndiGo, Air India – मतलब हालत खराब हो गई थी इन सबकी।

Aircraft Shortage: तो यहां पर Aircraft की Shortages वगैरह भी है। एक चीज समझिएगा – अगर मान लो Adani Group अपना Business Start करती है, उसको नया Airline खरीदना है। किससे खरीदेगी? या तो Airbus से खरीदेगी या फिर Boeing से खरीदेगी। लेकिन उनके पास Already इतना सारा Order Backlog है – वो कैसे Provide करेंगे?

समझने वाली बात यह है कि ये सब बहुत ज्यादा Tough Decision होता है Airline चलाना, Specially भारत में।

Global Comparison: अलग-अलग देशों के नियम

अगर हम बात करें कि क्या सरकार अनुमति देगी? क्योंकि मैंने आपको बताया Adani Group Already Airports को Control करती है। तो इसको अगर आप Compare करोगे न Globally, अलग-अलग जगह अलग-अलग चीजें देखने को मिलेंगी:

United States: जैसे US में Generally Airports को Independent रखा जाता है Airlines से मुकाबले। मतलब Airline जो Business चला रहा है, वो Airport नहीं चला सकता।

Europe: ये चीज यूरोप में तो और ज्यादा Strong है।

Gulf Countries: लेकिन Gulf Countries में पूरा का पूरा Integrated System है। तो अलग-अलग देश में आपको देखने को मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

लेकिन हां, मान लीजिए अगर सरकार अनुमति दे देती है – कह देती है Adani Group को भाई आप Airline चलाओ, नया Airline जो है हमारे देश में आने वाला है – ठीक है। तो उस Case में सरकार को कुछ Safeguards रखने होंगे।

जरूरी Safeguards

क्योंकि यहां पर देखो, IndiGo और Air India तो Oppose कर रहे हैं कि ये नहीं Allow करना चाहिए – इससे Conflict of Interest होगा। लेकिन अगर Allow हो जाता है, तो उस Case में:

  • Independent Slot Allocation: Transparent Slot Allocation System
  • Airport Charges: समान शुल्क सभी Airlines के लिए
  • Separate Management: Airport और Airline Business के लिए अलग Management
  • Mandatory Disclosure: सभी Transactions की पारदर्शिता
  • CCI Oversight: Competition Commission of India लगातार नजर रखे
  • Regular Regulatory Audits: नियमित जांच

तो ये सारी चीजों का सरकार को ध्यान देना पड़ेगा, तभी वो Allow कर सकती है। Otherwise, No doubt it’s a Conflict of Interest.

Consumer के लिए क्या फायदा?

अगर Adani Airline आती है और Competition बढ़ता है, तो:

Lower Fares: Competition बढ़ने से किराए कम हो सकते हैं
Better Service: Service Quality में सुधार हो सकता है
More Options: यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
Innovation: नई तकनीक और सुविधाएं आ सकती हैं
Employment: हजारों नौकरियां पैदा होंगी

लेकिन दूसरी तरफ अगर Conflict of Interest नहीं रोका गया, तो:

Unfair Competition: IndiGo और Air India को नुकसान
Market Distortion: बाजार में विकृति
Consumer Loss: अंत में उपभोक्ता को नुकसान

आगे क्या होगा?

देखते हैं अब आगे होता क्या है। But I hope कल से ये जो खबर आ रही थी – Adani Group नया Airlines Start करने वाली है – वो I hope आपको समझ में आ गया होगा।

यह केवल एक Business Decision नहीं है। यह भारत के Aviation Sector के भविष्य का सवाल है। Duopoly तोड़नी है या Monopoly का नया रूप बनाना है – यह फैसला अब सरकार और Regulators को करना है।


मुख्य बातें (Key Points)

  • IndiGo और Air India का 90% Market Share – Duopoly की स्थिति
  • Adani Group Aviation Ownership Rules में Relaxation चाहता है
  • Currently 10% से ज्यादा हिस्सेदारी की अनुमति नहीं
  • Conflict of Interest का बड़ा सवाल – Airport और Airline दोनों
  • Vertical Integration से Adani को फायदा हो सकता है
  • भारत में Airline Business बेहद मुश्किल – Kingfisher, Jet Airways का उदाहरण
  • Safeguards जरूरी: Independent Slot Allocation, CCI Oversight
  • Consumer को Competition से फायदा हो सकता है

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1: Adani Airlines Entry में क्या समस्या है?

मुख्य समस्या Conflict of Interest की है। Adani Group पहले से ही Mumbai, Ahmedabad, Delhi सहित कई प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है। अगर वे Airline भी चलाएं, तो अपनी Airline को Airport Slots, Boarding Gates, Parking Charges आदि में प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे IndiGo और Air India जैसी मौजूदा Airlines को अनुचित नुकसान हो सकता है। वर्तमान नियम के अनुसार Airport Operator किसी Airline में 10% से अधिक हिस्सेदारी नहीं रख सकता।

Q2: भारत में Airline Business इतना मुश्किल क्यों है?

भारत में Airline Business कई कारणों से मुश्किल है: (1) बहुत अधिक Capital की जरूरत – Aircraft, Maintenance, Staff (2) Fuel Cost जो Operating Expense का 40-50% है (3) Currency Risk – Aircraft Dollar में खरीदने पड़ते हैं (4) Intense Competition और Price Wars (5) Cyclical Demand – Economic slowdown या Pandemic में मांग गिर जाती है। इसीलिए Kingfisher, Jet Airways, Go First जैसी Airlines फेल हो गईं।

Q3: Duopoly क्या है और इसका क्या नुकसान है?

Duopoly वह स्थिति है जब केवल दो बड़ी कंपनियां पूरे बाजार को नियंत्रित करती हैं। भारत में IndiGo (60-65%) और Air India Group (25-30%) मिलकर 90% Market Share रखते हैं। इससे Competition कम होता है, किराए ऊंचे रह सकते हैं, Service Quality प्रभावित हो सकती है और Consumers के पास कम विकल्प होते हैं। अगर एक Airline में समस्या आती है तो पूरा Sector प्रभावित होता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बच्चों की आंखें हो रही हैं कमजोर! Myopia का खतरा, Screen Time और धूप की कमी है जिम्मेदार

Next Post

Punjab Mawan Dhian Yojana: ₹1000 की अगस्त किश्त पर खतरा! High Court ने Welfare Fund Transfer पर लगाई रोक

अभिनव कश्यप

अभिनव कश्यप

अभिनव कश्यप 'The News Air' के संस्थापक और मुख्य संपादक (Chief Editor) हैं। डिजिटल मीडिया में उनके अनुभव में ग्राउंड रिपोर्टिंग, न्यूज़ डेस्क ऑपरेशन और एडिटोरियल लीडरशिप शामिल है। वे हर खबर की फैक्ट-चेकिंग और संपादन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हैं। राजनीति, चुनाव विश्लेषण, सामाजिक मुद्दे और डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स उनकी विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र हैं। अभिनव का संपादकीय सिद्धांत है "सनसनी नहीं, सच्चाई; तेज़ी नहीं, तथ्य।"

Related Posts

Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

NEET Paper Leak 2024 Mastermind को CBI ने किया क्लीन चिट, केजरीवाल ने पूछे सवाल

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Punjab Mawan Dhian

Punjab Mawan Dhian Yojana: ₹1000 की अगस्त किश्त पर खतरा! High Court ने Welfare Fund Transfer पर लगाई रोक

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Children Myopia India Screen Time Eyesight Weakness

बच्चों की आंखें हो रही हैं कमजोर! Myopia का खतरा, Screen Time और धूप की कमी है जिम्मेदार

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Next Post
Punjab Mawan Dhian

Punjab Mawan Dhian Yojana: ₹1000 की अगस्त किश्त पर खतरा! High Court ने Welfare Fund Transfer पर लगाई रोक

Cancer Treatment

पंजाब में Cancer Treatment के लिए 20.22 करोड़, 8,069 मरीजों को मिली राहत

Woman_

Punjab Anti Drug Campaign में Women Power बनी सबसे बड़ी ताकत, परिवारों ने बदली तस्वीर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।