सोमवार, 11 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान

ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान

इस कानून को पंथ की सेवा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए एक निर्णायक और ठोस कदम बताया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 मई 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Prominent National Representative Organization of Granthi Singhs
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 मई (कुमार) ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था बाबा बुड्ढा जी इंटरनेशनल गुरमत ग्रंथी सभा ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा हेतु बेअदबी विरोधी कानून बनाने के लिए सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कदम “ऐतिहासिक, दूरदर्शी और पंथ की भावनाओं से जुड़ा हुआ” है। उन्होंने इस वर्ष 13 अप्रैल को “जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026” पारित करने के लिए भगवंत मान सरकार की सराहना की। ग्रंथी सभा ने इस कानून को एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह बेअदबी की घटनाओं को रोकने तथा सिख संगत में विश्वास बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय प्रधान बलजिंदर सिंह छन्ना, वरिष्ठ उप प्रधान शिंदर सिंह कोट बुड्ढा तथा नेशनल फ्लाइंग इंचार्ज सतनाम सिंह अकाली सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें गुरु साहिब जी की ओर से बख्शी गई सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब में बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाओं ने पिछले वर्षों में पंथ की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और बेअदबी के विरुद्ध सख्त कानून बनने से पंथ का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह कानून मुख्यमंत्री की सिख धार्मिक मूल्यों की रक्षा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भगवंत सिंह मान की “पंथ की अमूल्य सेवा” की सराहना करते हुए सभा के नेताओं ने कहा कि इस निर्णय ने पूरे राज्य के ग्रंथी सिंहों में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की नई भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि यह कानून बेअदबी की घटनाओं के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले समाज विरोधी और धर्म विरोधी तत्वों पर नकेल कसने का कार्य करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐसे मुद्दे पर निर्णायक रुख अपनाकर साहस और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, जो दुनिया भर के लाखों सिखों की भावनात्मक और आध्यात्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कानून को सिख संस्थाओं और संगतों की ओर से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।

यह भी पढे़ं 👇

Flood Preparedness

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान का बड़ा फैसला, तरुणप्रीत को पावर तो हरजोत को लोकल बॉडी विभाग

सोमवार, 11 मई 2026
Guru Granth Sahib Beadbi Law

भगवंत मान ने Guru Granth Sahib Beadbi Law के लिए किया शुक्रिया अदा, मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सोमवार, 11 मई 2026
Great Nicobar Project

Great Nicobar Project: ₹81,000 करोड़ की योजना या Environmental Disaster, लेदरबैक कछुओं से शोम्पेन जनजाति तक खतरे में

सोमवार, 11 मई 2026
Bhagwant Mann Brother Joins BJP

CM भगवंत मान के भाई ने पकड़ा भाजपा का फूल : AAP को बड़ा झटका, हरियाणा CM ने किया स्वागत

सोमवार, 11 मई 2026

समूची संस्था की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अरदास की। उन्होंने कहा, “वाहेगुरु भगवंत सिंह मान को सदैव चढ़दी कला में रखें और उन्हें पंजाब तथा मानवता की सेवा करते रहने के लिए और शक्ति प्रदान करें।”

सभा ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भविष्य में भी लोगों और पंथ की भलाई के लिए इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भगवंत मान ने Guru Granth Sahib Beadbi Law के लिए किया शुक्रिया अदा, मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Next Post

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान का बड़ा फैसला, तरुणप्रीत को पावर तो हरजोत को लोकल बॉडी विभाग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Flood Preparedness

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान का बड़ा फैसला, तरुणप्रीत को पावर तो हरजोत को लोकल बॉडी विभाग

सोमवार, 11 मई 2026
Guru Granth Sahib Beadbi Law

भगवंत मान ने Guru Granth Sahib Beadbi Law के लिए किया शुक्रिया अदा, मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सोमवार, 11 मई 2026
Great Nicobar Project

Great Nicobar Project: ₹81,000 करोड़ की योजना या Environmental Disaster, लेदरबैक कछुओं से शोम्पेन जनजाति तक खतरे में

सोमवार, 11 मई 2026
Bhagwant Mann Brother Joins BJP

CM भगवंत मान के भाई ने पकड़ा भाजपा का फूल : AAP को बड़ा झटका, हरियाणा CM ने किया स्वागत

सोमवार, 11 मई 2026
Punjab Municipal Elections

पंजाब में Punjab Municipal Elections: 26 मई को होगी वोटिंग, खर्च लिमिट और आचार संहिता लागू

सोमवार, 11 मई 2026
Social Media Data Business

सोशल मीडिया क्यों है फ्री? Social Media Data Business का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 11 मई 2026
Next Post
Flood Preparedness

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान का बड़ा फैसला, तरुणप्रीत को पावर तो हरजोत को लोकल बॉडी विभाग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।