LIVE | ...
मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Congress Rally Barnala: भारत-अमेरिका डील का विरोध, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Congress Rally Barnala: भारत-अमेरिका डील का विरोध, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस ने पंजाब के बरनाला में विशाल रैली कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप।

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब
A A
0
Congress Rally Barnala
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Congress Rally Barnala : कांग्रेस ने आज यहां भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर एक विशाल रैली आयोजित की, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी संगठन प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव (पंजाब प्रभारी) व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्रियों राजिंदर कौर भट्ठल और चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा विजय इंदर सिंगला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

खड़गे और गांधी ने कहा कि पंजाब केवल कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की ताकत है। खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक पंजाब सुरक्षित है, देश सुरक्षित है।

उन्होंने किसानों और मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष छेड़ने का आह्वान किया, क्योंकि केंद्र सरकार की हालिया नीतियां किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों की आजीविका के लिए खतरा हैं।

खड़गे ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए, आरोप लगाया कि केंद्र ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने राष्ट्रीय हितों को “समर्पण” कर दिया है और अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोल दिए हैं। उन्होंने चेताया कि इससे किसान, व्यापारी, एमएसएमई और वस्त्र, चमड़ा, प्लास्टिक व मशीनरी जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu Alert

Cyclone Murasu Alert: 14 मीटर तक लहरें, आप कितने तैयार हैं?

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 3 November 2026

Breaking News Live Updates 3 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को आपकी राशि के लिए क्या संकेत

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और जबरन वसूली, धमकियों, नशा तस्करी और सीमा पर हथियारों की तस्करी में बढ़ोतरी का उल्लेख किया।

इसी तरह, उन्होंने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए, कहां की पंजाब में रोजगार के अवसर कम हुए हैं, जिससे लाखों मजदूर प्रभावित हुए हैं।

रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए, कहा कि “एपस्टीन फाइल्स” और अमेरिका में गौतम अडानी से जुड़े मामलों के दबाव में मोदी को अमेरिका के आगे झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि खेती किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की नींव होती है और इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने विदेशियों के लिए खेती के बाज़ार नहीं खोले, फिर चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। उन्होंने कहा कि मोदी को एपस्टीन फाइलों और अडानी के नाम की धमकी देकर सरेंडर करने पर मजबूर किया गया।

उन्होंने ज़ोर देते हुए, कहा कि एपस्टीन की 30 लाख और फाइलें खोली जानी हैं, जिनमें मोदी का नाम है। उन्होंने कहा कि हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ़ मोदी को धमकाने के लिए किया गया, ताकि वे सरेंडर कर दें और ऐसा करके उन्होंने किसानों और छोटे और मीडियम बिज़नेस के “मौत के वारंट” पर साइन कर दिए।

भारत-अमेरिका समझौते के पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि चार महीने पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ था और भारत सरकार देश के खेती के बाज़ार को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलने को तैयार नहीं थी। लेकिन एपस्टीन और अडानी की वजह से मोदी को अचानक समझौते के लिए राज़ी होना पड़ा।

उन्होंने अमेरिका में अडानी केस को लेकर मोदी की कमजोरी का हवाला देते हुए, कहा कि भाजपा ने पिछले 10-15 सालों में पूरी वित्तीय प्रणाली अडानी की कंपनी के हाथों में दे दी है। अडानी भाजपा का एक विशेष उद्देश्य व्हीकल है और जो भी पैसा बनता है, वह अडानी को जाता है। उस पैसे का इस्तेमाल हजारों शेल कंपनियों के जरिए राजनीति में होता है। अमेरिकियों ने अपराधिक केस दर्ज करके मोदी को उनकी गर्दन से पकड़ कर सांस दबा दी थी।

उन्होंने इस समझौते के बारे में कहा कि यह देश के किसानों के लिए “मौत के वारंट” पर साइन करने जैसा है। उन्होंने कहा कि अब अमेरिकी सोयाबीन, दालें, कपास, फल, बादाम, अखरोट और सब कुछ अमेरिका से आएगा और भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों के पास सैकड़ों-हजारों एकड़ की बड़ी जमीनें हैं। जबकि हमारे किसानों के पास छोटी जमीनें हैं। उन्होंने कहा कि हमारे किसान अमेरिकी किसानों से मुकाबला नहीं कर सकते और मोदी ने उन्हें एक गलत और असमान मुकाबले में डाल दिया है और आखिर में वे बर्बाद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने न सिर्फ अमेरिकियों के लिए कृषि मार्केट खोला ,है बल्कि हमारे पास जो बहुत सारा डेटा है, वह भी उन्हें सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे ज़्यादा डेटा है और अमेरिका हमारे डेटा के बिना चीन का मुक़ाबला नहीं कर सकता, जिसे मोदी ने विनम्रता से ट्रंप को सौंप दिया है।

डेटा के महत्व पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने कहा कि जो बीसवीं सदी के लिए तेल था, डेटा इक्कीसवीं सदी के लिए है। मोदी का अमेरिका को डेटा सौंपना सऊदी अरब की तरह है, जो अपना तेल अमेरिका को सौंप देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने ट्रंप को गारंटी दी है कि भारत हर साल अमेरिका से 9 लाख करोड़ रुपये के उत्पाद खरीदेगा। सोचिए हमारे छोटे और मीडियम उद्योगों का क्या होगा? जब हमारे छोटे और मीडियम उद्योग, जो खेती के साथ-साथ पंजाब की अर्थव्यवस्था की नींव हैं, तबाह हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने रूस और ईरान से तेल न खरीदने के अमेरिकी आदेश मानकर देश की एनर्जी सिक्योरिटी भी अमेरिका को सौंप दी है। उन्होंने पूछा कि बदले में भारत को क्या मिला?

इस मौके पर हज़ारों लोगों की तालियों और ठहाकों के बीच, पंजाब के लोगों के लिए एक खास संदेश में गांधी ने कहा कि पंजाब हमारी ताकत है। यहां मुझे भारत की ताकत दिखती है। आप हमारे रक्षक हैं और हम आपसे प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मत भूलिए कि मैं पंजाब के लोगों से प्यार करता हूं। राजनीति को एक तरफ रखकर, आपके भविष्य, किसानों के भविष्य, युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। पंजाब को सफल बनाना है।

इस बीच, कांग्रेस नेता ने पार्टी में टीमवर्क पर जोर देते हुए, भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। पंजाब में जो कुछ भी होगा, उनकी सहमति से होगा।

मुख्य बातें (Key Points)
  • कांग्रेस ने बरनाला में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ विशाल रैली की, खड़गे-राहुल ने सरकार को घेरा।

  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस के दबाव में पीएम मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेके।

  • व्यापार समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसान बर्बाद होंगे।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जब तक पंजाब सुरक्षित है, देश सुरक्षित है; पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।

  • राहुल ने कहा कि मोदी ने देश का डेटा अमेरिका को सौंपा और 9 लाख करोड़ के उत्पाद खरीदने की गारंटी दी, जिससे एमएसएमई तबाह होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bikram Singh Majithia on AAP government: ‘युवाओं का नरसंहार’, फर्जी एनकाउंटर का आरोप

Next Post

Sukhbir Singh Badal Bhai Rupa Rally: सतलुज-ब्यास की सफाई का वादा, पुलिस राज पर हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu Alert

Cyclone Murasu Alert: 14 मीटर तक लहरें, आप कितने तैयार हैं?

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 3 November 2026

Breaking News Live Updates 3 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को आपकी राशि के लिए क्या संकेत

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Chetan Singh Jauramajra

Punjab MLA Resignation: दो सीटें खाली, जौड़ामाजरा को नोटिस, अब क्या?

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Punjab DA Arrear

Punjab DA Arrear: आपका 22,818 करोड़ बकाया, सरकार ने माना सच

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Next Post
Sukhbir Singh Badal Bhai Rupa Rally

Sukhbir Singh Badal Bhai Rupa Rally: सतलुज-ब्यास की सफाई का वादा, पुलिस राज पर हमला

Sunil Jakhar on Congress

Sunil Jakhar on Congress: हाईकमान का प्रभाव खत्म, राहुल ने सार्वजनिक रूप से दी नसीहत

DGP Punjab

Punjab Police ANTF Drug Bust: 1215 MDMA टैबलेट, कोकीन समेत छह गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।