LIVE | ...
गुरूवार, 6 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Harjot Singh Bains at IISER Mohali: विद्यार्थियों से बोले- सी.वी. रमन बनो, वैज्ञानिक बनो, देश बनाओ

Harjot Singh Bains at IISER Mohali: विद्यार्थियों से बोले- सी.वी. रमन बनो, वैज्ञानिक बनो, देश बनाओ

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आईआईएसईआर मोहाली में साइंस फेस्ट 'तत्त्वा' का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच अपनाने का आह्वान, आईआईएसईआर से स्कूली बच्चों के लिए सहयोग मांगा।

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Singh Bains at IISER Mohali
106
SHARES
704
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Harjot Singh Bains at IISER Mohali : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवाचार को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि एक विकसित राष्ट्र का मार्ग उसकी वैज्ञानिक खोजों से निर्धारित होता है। उन्होंने युवाओं से देश की विकास गाथा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए जिज्ञासा की भावना अपनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आईआईएसईआर मोहाली में आयोजित वार्षिक साइंस फेस्ट “तत्त्वा” का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के एक सशक्त साधन के रूप में देखने की अपील की।

संस्थान के विद्यार्थियों तथा स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पहिए के आविष्कार से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, मानव प्रगति का हर चरण विज्ञान पर आधारित रहा है। हमारे देश की तरक्की विज्ञान की भाषा में लिखी गई है।”

ऐतिहासिक उपलब्धियों से लेकर वर्तमान लक्ष्यों तक प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल, एयरोस्पेस, मेडिकल साइंस और डिजिटल अवसंरचना में भारत की प्रगति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से महान भारतीय वैज्ञानिकों—सी. वी. रमन, जिनकी ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है; नरिंदर सिंह कपानी; प्यारा सिंह गिल; तथा नोबेल पुरस्कार विजेता हर गोबिंद खुराना—से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इन दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने केवल समस्याओं का समाधान ही नहीं किया, बल्कि आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिकों को अपना आदर्श और पुस्तकों को जीवनभर का साथी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल आईआईटी, आईआईएम या आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाना नहीं, बल्कि वहां से ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र-निर्माता के रूप में उभरना होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय विकास में जिज्ञासा की भूमिका पर बल देते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के “क्यों” और “कैसे” पर प्रश्न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना और प्रतियोगी कोचिंग पर ध्यान देने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके चलते इस वर्ष 300 से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढे़ं 👇

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
UPI Charges

UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026

उन्होंने आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी को विज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग और प्रमुख शोध संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर जैसी संस्थाएं नवाचार के प्रमुख केंद्र हैं और सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों को इन संसाधनों तक सीधी पहुंच मिले, वे प्रयोगशालाओं में कार्य करें, फैकल्टी से सीखें और वैज्ञानिक वातावरण का अनुभव करें।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने साइंस मैगज़ीन “मेराकी” का विमोचन किया तथा आईआईएसईआर मोहाली के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनी) की वेबसाइट भी लॉन्च की। इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, युवा शोधकर्ताओं से संवाद किया और उनके वैज्ञानिक मॉडलों तथा नवाचारी सोच की सराहना की।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए ‘रमन प्रभाव’ को समर्पित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसके माध्यम से भारतीय विज्ञान ने वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Senior Citizen Scheme: 22 हजार बुजुर्ग पंजीकृत, स्वास्थ्य शिविरों का असर

Next Post

AAP Punjab Rally Delhi: जंतर-मंतर पर केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली, पंजाब के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
UPI Charges

UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Sri Harmandir Sahib Live

Sri Harmandir Sahib Live: 1000+ प्लेटफॉर्म्स पर गुरबाणी प्रसारण, SGPC ने बदला रुख

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
ed

Punjab ED Raid: पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर की रिहाइश पर ED की छापेमारी, रातभर चली जांच

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

AAP Punjab Rally Delhi: जंतर-मंतर पर केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली, पंजाब के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Punjab Police Big Terror Plot Busted

Punjab Police Big Terror Plot Busted: 2.5 किलो RDX बरामद, ग्लॉक पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 39वें दिन 548 छापे, 224 गिरफ्तार, 17 हथियार बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।