बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

Mohali Road Renovation : मान सरकार द्वारा 700 करोड़ से ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत

मोहाली की प्रमुख सड़कों-जंक्शनों का युद्ध स्तर पर उन्नयन, 10 साल तक रख-रखाव सुनिश्चित।

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 जनवरी 2026
A A
0
Mohali Next Generation Road Renovation Program
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Mohali Road Renovation : राज्य में शहरी सड़क आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र मोहाली की मुख्य सड़कों और प्रमुख जंक्शनों का तेजी से अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि सड़क संपर्क को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों के लिए निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों की देखभाल के साथ-साथ टिकाऊ सड़क संरचना सुनिश्चित करने के लिए एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एच.ए.एम.) के तहत लागू किया जाएगा।

आज यहां पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के लिए बेहतर सड़क संपर्क और सुचारू आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रमुख राज्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों को पहले ही प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा अब पंजाब के सबसे बड़े शहरी केंद्र साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सड़कों के व्यापक अपग्रेडेशन के काम शुरू किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को विश्व स्तरीय शहरी आधारभूत संरचना में बदलने के लिए व्यापक विकास पहलें शुरू की गई हैं। शहर के मास्टर प्लान के अनुसार शहर की मुख्य आधारभूत संरचना को और मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ तैयार किया गया है।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत गमाडा और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सड़कों और महत्वपूर्ण जंक्शनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों में लैंडस्केपिंग, आधुनिक रोशनी प्रणालियों की स्थापना और हरियाली में वृद्धि शामिल होगी, जिसका उद्देश्य शहर की समग्र सुंदरता और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की तर्ज पर और हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच.ए.एम.) के माध्यम से लागू किए जाएंगे। इस मॉडल के तहत जिस ठेकेदार को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा, वह इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए सड़कों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार होगा।

इन प्रोजेक्टों की वित्तीय व्यवस्था के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भुगतान 40ः60 फॉर्मूले के अनुसार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत का 40 प्रतिशत सरकार द्वारा निर्माण चरण के दौरान अदा किया जाएगा, जबकि शेष 60 प्रतिशत ठेकेदार द्वारा खर्च किया जाएगा और सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 10 वर्षों की अवधि में ठेकेदार को वार्षिक भुगतानों के माध्यम से बाकी राशि अदा की जाएगी। इस विधि से ठेकेदार की जवाबदेही बढ़ेगी और उच्च-गुणवत्ता वाले सड़क आधारभूत ढांचे के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Urban Reforms

Punjab Urban Reforms: ULBs में बड़े फैसले, 900 प्रस्ताव क्लियर शहरी विकास को रफ्तार

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee काला कोट पहन Supreme Court पहुंचीं, SIR पर बंपर बहस

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Blue Light Filter Glasses

Blue Light Filter Glasses: Science या Marketing SCAM? जानिए सच

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
India US Trade Deal

India US Trade Deal से किसान होंगे मालामाल, Donald Trump के साथ बनी बात

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोहाली शहर में सड़कों की मरम्मत का काम फरवरी महीने में शुरू हो जाएगा और इसी वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना एक स्पष्ट समय-सीमा के साथ बनाई गई है ताकि शहरी आवागमन में सुधार के इस प्रोजेक्ट के दौरान जनता को ज्यादा परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का मजबूतीकरण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा और इस पहल के तहत मोहाली शहर में लगभग 80 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

स. मुंडियां ने कहा कि संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि गुणवत्ता के मानकों की सख्ती से पालना करते हुए ये सभी काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य शहर और इसके निवासियों के लिए सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना है। ये पहलें आवागमन में बड़े सुधार सुनिश्चित करते हुए सड़क सुरक्षा को भी मजबूती देंगी। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और नवीनीकरण के इस प्रोजेक्ट के तहत शहरी आधारभूत ढांचे की मजबूती से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये महत्वपूर्ण कार्य शहर की छवि को संवारने के साथ-साथ यहां के नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में अहम योगदान देंगे।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को आधुनिक आधारभूत ढांचा और साफ-सुथरा तथा योजनाबद्ध शहरी ढांचा प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है और ऐसे लोक-हितैषी प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस मौके पर आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग और अन्य भी मौजूद थे।

मुख्य बातें (Key Points)
  • मोहाली में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू।

  • 700 करोड़ रुपये से 80 किमी सड़क नेटवर्क का उन्नयन।

  • NHAI पैटर्न व HAM मॉडल; 10 साल का रख-रखाव।

  • फरवरी से काम शुरू, अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य।

Previous Post

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.91 लाख, चांदी ₹4 लाख के पार, नया रिकॉर्ड

Next Post

Chandigarh Mayor Election Analysis: Congress-AAP साथ आते तो 18-18 टाई होता, जानें गठबंधन क्यों नहीं हुआ

Related Posts

Punjab Urban Reforms

Punjab Urban Reforms: ULBs में बड़े फैसले, 900 प्रस्ताव क्लियर शहरी विकास को रफ्तार

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee काला कोट पहन Supreme Court पहुंचीं, SIR पर बंपर बहस

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Blue Light Filter Glasses

Blue Light Filter Glasses: Science या Marketing SCAM? जानिए सच

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
India US Trade Deal

India US Trade Deal से किसान होंगे मालामाल, Donald Trump के साथ बनी बात

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
aap-farmer-allegation

किसानों पर ‘गुप्त डील’ का आरोप, मोदी सरकार से जवाब की मांग

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: मोबाइल बनेगा राशन कार्ड, घर बैठे मिलेगा अनाज

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026
Next Post
Chandigarh Mayor Election Analysis

Chandigarh Mayor Election Analysis: Congress-AAP साथ आते तो 18-18 टाई होता, जानें गठबंधन क्यों नहीं हुआ

Chandigarh Mayor Election

Chandigarh Mayor Election: कांग्रेस-भाजपा गठजोड़ पर AAP का तीखा हमला

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।