LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Assembly Special Session: CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में चार साहिबज़ादों को श्रद्धांजलि

Punjab Assembly Special Session: CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में चार साहिबज़ादों को श्रद्धांजलि

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस तथा साहिबज़ादों के शहीदी दिवसों के अवसर पर पंजाब सरकार ने संगत के लिए पुख्ता प्रबंध कर अपना कर्तव्य निभाया – मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab Assembly Special Session: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आज सदन ने चार साहिबज़ादों की लासानी शहादत को नमन किया, जिससे ज़बर-जुल्म के विरुद्ध डटकर खड़े रहने वाली पंजाब की महान विरासत का दृढ़ प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा के सदन ने आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों—बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुंझार सिंह जी, बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी—को श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। इस अवसर पर सदन ने माता गुजरी जी, बाबा जीवन सिंह जी, बाबा संगत सिंह जी, दीवान टोडर मल जी तथा अन्य शहीदों को भी स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान बलिदानों ने हमें ज़बर-जुल्म के आगे कभी भी हार न मानने और सदैव अपने सिद्धांतों की रक्षा करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूर्ण श्रद्धा-भावना के साथ मनाया।

आज यहां विधानसभा के 11वें (विशेष) सत्र के दौरान अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साहिबज़ादों के महान बलिदान सम्पूर्ण मानवता के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। बहुत छोटी आयु में उन्हें शहीद कर दिया गया, लेकिन सदियों बाद भी आज उनकी विचारधारा हमें सिद्धांतों के लिए सर्वस्व न्योछावर करने और शासकों के ज़ुल्म के आगे न झुकने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये महान बलिदान आने वाली पीढ़ियों को दमन और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा,
“सिद्धांतों पर डटे रहना सबसे कठिन परीक्षा होती है। काँटों पर चलने से भी अधिक कठिन सिद्धांतों के मार्ग पर चलना होता है। लेकिन साहिबज़ादों ने सिद्धांतों का मार्ग चुना और इतिहास में मिसाल कायम कर हम सभी को इन मूल्यों पर चलने का संदेश दिया, ताकि मानव स्वतंत्रता को हर हाल में सुरक्षित रखा जा सके।”
मुख्यमंत्री ने कहा,
“पोह महीने की हड्डी चीर देने वाली ठंड में ‘ठंडा बुर्ज’ में छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को कैद रखना और इसके बावजूद साहिबज़ादों का अपने विश्वास पर अडिग रहना इतिहास की एक बेमिसाल घटना है। इस साके को घटित हुए भले ही तीन सदियों से अधिक समय बीत चुका हो, लेकिन इसकी पीड़ा आज भी पूरी तीव्रता के साथ महसूस की जाती है।”

दसवें पातशाह जी के परिवार से बिछड़ने के बाद चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के लिए विभिन्न रूपों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बाबा जीवन सिंह जी, बाबा संगत सिंह जी, दीवान टोडर मल जी, बाबा मोती राम मेहरा जी तथा अन्य सम्माननीय व्यक्तित्वों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय ‘हाअ’ का नारा बुलंद करने वाले बहादुर और वीर लोगों के प्रति हम सदैव ऋणी रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

CBI Raid

CBI Raid Chandigarh Ludhiana: स्मार्ट सिटी घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में छापे!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Parliament Slogans Clash Paper Leak

Parliament Monsoon Session: संसद के बाहर ‘इस्तीफा दो’ बनाम ‘वंदे मातरम’, पेपर लीक पर घमासान

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
PM Modi NEET

Paper Leak Fast Track Courts: पेपर लीक पर PM Modi का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सख्त सजा!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
CJP Protest NIA Investigation

CJP Protest NIA Investigation: दिल्ली हाई कोर्ट में ‘संसद चलो’ प्रदर्शन की जांच पर सुनवाई, विदेशी फंडिंग के आरोप

गुरूवार, 23 जुलाई 2026

दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, आवागमन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतज़ाम व्यापक स्तर पर किए गए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि शहीदी सभाओं के अवसर पर संगत के लिए ई-रिक्शा और बसों की व्यवस्था की गई तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस वर्ष नवंबर महीने में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस भी श्री आनंदपुर साहिब में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि संगत के लिए पुख्ता प्रबंध करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है, इसी कारण सरकार ने इस पवित्र कार्य में हर संभव प्रयास किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

10 Months of BJP Rule : 2500₹ वादा, यमुना और हवा—सब फेल, शीतकालीन सत्र में घिरेगी सरकार

Next Post

AAP MLAs Big Move: 10 लाख मनरेगा परिवारों की आवाज सीधे PM तक पहुंचाएगी आप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CBI Raid

CBI Raid Chandigarh Ludhiana: स्मार्ट सिटी घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में छापे!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Parliament Slogans Clash Paper Leak

Parliament Monsoon Session: संसद के बाहर ‘इस्तीफा दो’ बनाम ‘वंदे मातरम’, पेपर लीक पर घमासान

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
PM Modi NEET

Paper Leak Fast Track Courts: पेपर लीक पर PM Modi का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगी सख्त सजा!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
CJP Protest NIA Investigation

CJP Protest NIA Investigation: दिल्ली हाई कोर्ट में ‘संसद चलो’ प्रदर्शन की जांच पर सुनवाई, विदेशी फंडिंग के आरोप

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
UPS Pension Benefits

UPS Pension Benefits: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 25,756 पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Next Post
AAP MLAs Big Move

AAP MLAs Big Move: 10 लाख मनरेगा परिवारों की आवाज सीधे PM तक पहुंचाएगी आप

MNREGA Name Change Row

MNREGA Name Change Row: MP Malvinder Kang ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले– योजना कमजोर की

President Draupadi Murmu Speech

राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड में बड़ा संदेश, Kartik Jatra में आदिवासी गौरव की गूंज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।