मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Drug-Free Punjab: 85 हजार तस्करों पर गिरी गाज, नशे के खिलाफ CM मान की निर्णायक जीत!

Drug-Free Punjab: 85 हजार तस्करों पर गिरी गाज, नशे के खिलाफ CM मान की निर्णायक जीत!

पिछले साढ़े तीन वर्षों में 85,418 तस्कर गिरफ्तार, वर्ष 2025 में एन डी पी एस केसों में सज़ा की दर 88 प्रतिशत रही: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Bhagwant Mann
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (राज) पंजाब में नशीले पदार्थों और संगठित अपराधों के नेटवर्कों के विरुद्ध निर्णायक कदम उठाते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि पिछले साढ़े तीन वर्षों में 85,418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, एन डी पी एस ( नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड साइकोटोपिक सबसंटेंस) एक्ट अधीन सज़ा दर 88 प्रतिशत रही है और 1 जनवरी,2025 से अब तक 916 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस विभाग की कारगुजारी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एनफोर्समेंट कठोर जांच और जीरो राजनीतिक हस्तक्षेप के भूमि स्तर पर परिणाम सामने आ रहे हैं,जो नशों के खतरे विरुद्ध पंजाब की लंबी जंग में बयानबाजी की बजाय ठोस कार्रवाई की तरफ स्पष्ट तब्दीली को दर्शाते हैं।

आज यहां मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, नशा तस्करों के खिलाफ 63,053 मामले दर्ज किए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वर्ष 2025 में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम शुरू होने के बाद से पुलिस ने 30,144 एफआईआर दर्ज की हैं और 40,302 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस खतरे के खिलाफ यह अपनी तरह का अनूठा अभियान 1 मार्च 2025 को शुरू किया गया था, जो नशों की रोकथाम में काफी हद तक सफल रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों से निपटने के लिए तीन सिद्धांतों—इन्फोर्समेंट, नशा मुक्ति और रोकथाम—पर आधारित बहुआयामी रणनीति तैयार की गई थी, जिसके परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नशा सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा गया। पिछले साढ़े तीन वर्षों में 5,119.94 किलोग्राम हेरोइन, 3,458.53 किलोग्राम अफीम, 5.82 किलोग्राम कोकीन, 82.04 किलोग्राम आइस, 4.98 करोड़ कैप्सूल तथा 52.46 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से राज्य ने नशों के खिलाफ लड़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसके तहत व्यापक, निरंतर और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसमें इन्फोर्समेंट, तकनीक आधारित पुलिसिंग, सजा सुनिश्चित करना, जन भागीदारी और पुनर्वास शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) इस रणनीति को लागू करने में अग्रणी रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन्फोर्समेंट के प्रयास अब छोटे स्तर की बरामदगी से आगे बढ़कर वाणिज्यिक मात्रा के मामलों और संगठित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लक्षित कार्रवाई में तब्दील हो गए हैं, जिससे नशा आपूर्ति की ऊपरी कड़ियों को तोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय जांच के माध्यम से भी अहम परिणाम सामने आए हैं, क्योंकि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती के लिए 1,400 से अधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2022 से 2025 के दौरान 2,730 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट संदेश गया है कि पंजाब में नशीले पदार्थों के अपराध से कमाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच की गुणवत्ता और मजबूत कानूनी पैरवी के परिणामस्वरूप अदालतों द्वारा 25,000 से अधिक एनडीपीएस मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 21,600 से अधिक सजाएं सुनाई गईं। कुल सजा दर लगभग 84 प्रतिशत रही, जो लगातार बेहतर हो रही है और 2025 में यह दर लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह मजबूत केस तैयारी और फॉरेंसिक सहयोग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएआईएस आधारित विश्लेषण, तकनीकी सेल, डिजिटल फॉरेंसिक और खुफिया जानकारी साझा करने के माध्यम से तकनीकी क्षमता को काफी मजबूत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘सेफ पंजाब व्हाट्सऐप चैटबॉट’ एक प्रमुख नागरिक-भागीदारी पहल के रूप में उभरा है, जिसके माध्यम से लगभग 30,000 कार्रवाई योग्य सूचनाएं, 11,000 से अधिक एफआईआर और लगभग 14,000 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसकी सजा योग्य दर लगभग 38 प्रतिशत है, जो प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ड्रोन आधारित नशा तस्करी से निपटने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसके परिणामस्वरूप हाल के वर्षों में सैकड़ों ड्रोन बरामद किए गए हैं और वर्ष 2025 में ड्रोनो की गतिविधियों को रोकने में अहम मदद मिली है।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी से 17 दिसंबर तक पंजाब पुलिस ने 916 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, 13 को मुठभेड़ों में ढेर किया गया, 389 मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और 594 हथियार बरामद किए गए हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bangladesh में मौत का साया, हिंदुओं ने भारत से कहा- Open Borders

Next Post

Kharar Police Station: खरड़ के इस सेक्टर में खुलेगा नया थाना? सांसद कंग ने DGP से की अपील!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Police

Punjab Police की Women Officers: ‘Crime-Free Punjab’ की मुहिम में अग्रणी भूमिका

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
Malvinder Kang

Kharar Police Station: खरड़ के इस सेक्टर में खुलेगा नया थाना? सांसद कंग ने DGP से की अपील!

India New Zealand FTA

भारत के लिए अपने मंत्री से भिड़े PM, India New Zealand FTA पर घमासान

PM Modi

Prakash Purab 2025: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर PM मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।