LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Crop Diversification: धान छोड़ मक्की उगाने वाले किसानों की चमकी किस्मत, मान सरकार ने दिया ₹17,500 का इनाम!

Crop Diversification: धान छोड़ मक्की उगाने वाले किसानों की चमकी किस्मत, मान सरकार ने दिया ₹17,500 का इनाम!

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने खरीफ की मक्की की ओर रुख करने वाले किसानों का बदलाव के झंडाबरदार कहकर सम्मानित किया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Gurmeet Singh
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (राज) प्रदेश में खरीफ की मक्की के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के मद्देनज़र मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज उन प्रगतिशील मक्की काश्तकारों का सम्मान किया, जिन्होंने पानी की अधिक खपत वाली धान की फसल की जगह खरीफ की मक्की की खेती की ओर रुख किया।

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने प्रगतिशील मक्की किसानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अन्य किसानों को भी खरीफ की मक्की की खेती के लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि खरीफ की मक्की पायलट प्रोजेक्ट, जिसका उद्देश्य फसली विविधता, भूमिगत जल के गिरते स्तर को रोकना, मिट्टी की सेहत में सुधार करना और किसानों की आय बढ़ाना है, के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सरकार अगले सीजन के लिए इस कार्यक्रम के विस्तार पर विचार कर रही है ताकि अधिक किसानों को पानी की अधिक खपत वाली धान की फसल से हटाकर मक्की की खेती की ओर प्रोत्साहित किया जा सके।

मक्की की खेती को एक टिकाऊ विकल्प और धान की तुलना में बहुत कम पानी की आवश्यकता वाली फसल के रूप में प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और उद्योग जगत के साझेदारों से सलाह-मशवरा करके रणनीतिक नीति तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य पंजाब को मक्की के उत्पादन में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है।

कृषि मंत्री ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस साल बठिंडा, संगरूर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला और पठानकोट जिलों में मक्की को धान के लाभदायक एवं टिकाऊ विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। 3,708 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 11,326 एकड़ क्षेत्र को धान से हटाकर मक्की की खेती के अंतर्गत सफलतापूर्वक लाया गया।

यह पहल दशकों से चले आ रहे रुझान को समाप्त करने के लिए एक रणनीतिक कदम की निशानदेही करती है। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में पंजाब में 5.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मक्की की खेती की जाती थी, लेकिन वर्तमान समय में पंजाब में पानी की अधिक खपत वाले धान का रुझान है, जिस कारण मक्की के अंतर्गत क्षेत्र मात्र एक लाख हेक्टेयर रह गया।

खरीफ की मक्की की खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों का बदलाव के झंडाबरदार के रूप में प्रशंसा करते हुए स. खुड्डियां ने कहा, ‘‘आज, हम सिर्फ एक सफल फसल का जश्न नहीं मना रहे हैं। हम पंजाब में बोए जा रहे नए एवं टिकाऊ खेती अभ्यासों का जश्न मना रहे हैं। हमारे किसानों ने साबित कर दिया है कि सही सहायता से हम अपने कीमती पानी, मिट्टी और आर्थिक खुशहाली को सुरक्षित कर सकते हैं। उनकी हिम्मत वह नींव है, जिस पर हम एक विविधता वाली कृषि अर्थव्यवस्था को फिर से बनाएंगे।’’

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि खरीफ की मक्की पायलट प्रोजेक्ट एक मजबूत पांच-स्तंभ वाली प्रणाली द्वारा सफल किया गया। इसमें 200 प्रशिक्षित ‘‘किसान मित्रों’’ द्वारा जमीनी स्तर पर किसानों की तकनीकी सहायता शामिल है, फसलोें के विकल्प की लागतों को पूरा करने के लिए प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये के सीधे वित्तीय प्रोत्साहन के अलावा न्यूमैटिक प्लांटरों जैसी उन्नत मशीनरी पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी गई। इसके अलावा, पीएयू के विशेषज्ञों ने अति-आधुनिक तकनीकी मार्गदर्शन के साथ वैज्ञानिक सहायता भी प्रदान की, जबकि मार्कफेड द्वारा किसानों के लिए मक्की की लाभदायक कीमतें सुनिश्चित करने के लिए विपणन का आश्वासन भी दिया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Best Breakfast Options

पेट की सेहत के लिए 7 Best Breakfast Options, Gut Health होगी मजबूत

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026

कृषि मंत्री ने मक्की किसानों से उनके अनुभव और उन्हें पेश चुनौतियों को जानने के लिए बातचीत भी की। पठानकोट जिले के मक्की किसान संसार सिंह और गुरपाल सिंह ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने प्रति एकड़ 25-26 क्विंटल की रिकॉर्ड पैदावार की और अपनी फसल 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची, जो कि एमएसपी 2,400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।

कृषि विभाग के सचिव श्री अरशदीप सिंह थिंद ने कहा, “इस पायलट प्रोजेक्ट ने हमें एक प्रमाणित ब्लूप्रिंट दिया है। हमारा लक्ष्य अब, इस सफलता के साथ, हजारों अन्य किसानों को सशक्त बनाना है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए खेती को लाभदायक, खुशहाल, टिकाऊ एवं सुरक्षित रखना सुनिश्चित किया जा सके।”

इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर, पी.ए.यू. के उप कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, पी.डी.सी. सदस्य श्री शौकत राय, कृषि विभाग के निदेशक श्री जसवंत सिंह तथा कृषि विभाग, पंजाब एग्रो, मार्कफेड और पनसीड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रदूषण पर सियासी संग्राम, ‘आप’ ने कहा- एलजी की याददाश्त चली गई, Delhi LG vs AAP की जंग तेज

Next Post

24 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bank Holiday

अक्टूबर 2026 में 16 दिन Bank Holiday, देखें पूरी लिस्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Social Media

बच्चों के Social Media अकाउंट पर Supreme Court सख्त, बड़ा फैसला आने वाला

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula

संत Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dula की मौत पर उठे सवाल

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Best Breakfast Options

पेट की सेहत के लिए 7 Best Breakfast Options, Gut Health होगी मजबूत

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Chandigarh Thar Accident Dhanas

नशे में लड़की ने Thar से बाइक को मारी टक्कर, फरार

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Sunil Jakhar

बड़ा विवाद: Sunil Jakhar को Government Bungalow बाहर पुलिस ने रोका

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Next Post
24 December 2025 Horoscope

24 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Kultar Sandhwan PC

गुरु साहिबान के 'कार्टून' पर भड़के स्पीकर संधवां, भाजपा की हरकत को बताया असहनीय!

DIG Bhullar Hearing

पूर्व DIG भुल्लर को अब कोर्ट से उम्मीद, कल होगी जमानत पर DIG Bhullar Hearing

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।