शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Save Constitution: यूपी में 3.5 करोड़ वोटरों का नाम कटने की साजिश? संजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा!

Save Constitution: यूपी में 3.5 करोड़ वोटरों का नाम कटने की साजिश? संजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा!

21 से 26 दिसंबर तक रामपुर–मुरादाबाद–अमरोहा में चल रहा लोकतंत्र बचाने का अभियान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 दिसम्बर 2025
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

रामपुर / मुरादाबाद, 22 दिसंबर (कुशवाह) आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को संघर्ष और जनसमर्थन और मजबूत होता दिखा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 6 दिवसीय पदयात्रा सोमवार सुबह जे.आर. पैलेस, अंबेडकर पार्क के पास, सीआरपीएफ के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर से शुरू हुई। पदयात्रा जैसे ही मुरादाबाद के दलपतपुर पहुंची, मुरादाबाद की जनता ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया, मुरादाबाद की सीमा में प्रवेश करते ही जहां से भी पदयात्रा गुजरी, उसे जनता का अपार जनसमर्थन मिला। यह पदयात्रा एसआईआर के नाम पर भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी वोटों की चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने, गरीब-दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित करने और संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जनता को सचेत करने का अभियान है।

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत को कमजोर करने के लिए एसआईआर को हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर गांव और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक चुनाव या एक सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अगर आज वोट पर हमला सफल हो गया, तो कल जनता की आवाज़ हमेशा के लिए दबा दी जाएगी। इसलिए आम आदमी पार्टी जनता को इस लड़ाई का पहरेदार बना रही है, ताकि कोई भी सरकार संविधान और मताधिकार के साथ खिलवाड़ न कर सके।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Textile Dyeing Industry

Punjab Investors Summit 2026: Textile Dyeing Industry में पंजाब बनेगा Sustainable Manufacturing हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: ‘कर्ज, ड्रग्स और गैंगस्टरों से तबाह पंजाब को मोदी ही बचा सकते हैं’

शनिवार, 14 मार्च 2026

संजय सिंह ने कहा कि आज देश में गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे सवालों से भागकर नफरत और डर की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नफरत नहीं, अधिकार और काम की राजनीति करती है और सत्ता में आने पर सबसे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देगी।

बताते चलें कि पदयात्रा का दूसरा दिन विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करता हुआ आगे बढ़ा। यह पदयात्रा शाम को इंशा गार्डन, चमोरा, रेलवे फाटक के पास, दलपतपुर, मुरादाबाद पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।

पदयात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Previous Post

Cycling Record: गुरप्रीत सिंह ने साइकिल पर तय किया 1.50 लाख KM का सफर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Next Post

पंजाब में सियासी हलचल, विरोधियों को Navjot Singh Sidhu Video से करारा जवाब!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Textile Dyeing Industry

Punjab Investors Summit 2026: Textile Dyeing Industry में पंजाब बनेगा Sustainable Manufacturing हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: ‘कर्ज, ड्रग्स और गैंगस्टरों से तबाह पंजाब को मोदी ही बचा सकते हैं’

शनिवार, 14 मार्च 2026
World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Navjot Singh Sidhu

पंजाब में सियासी हलचल, विरोधियों को Navjot Singh Sidhu Video से करारा जवाब!

Master Salim Father Pooran Shah Koti Passes Away

Puran Shah Koti Death: मास्टर सलीम के पिता का निधन, हंसराज हंस के थे गुरु!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।