LIVE | ...
सोमवार, 28 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ ‘हुनर’ भी! 40 स्कूलों में खास कार्यक्रम शुरू

पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ ‘हुनर’ भी! 40 स्कूलों में खास कार्यक्रम शुरू

हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया द्वारा ‘हुनर सिखिया स्कूल’ हैंडबुक लॉन्च; शिक्षकों एवं तकनीकी भागीदारों का किया सम्मान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Hunar Sikhia
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (राज) पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस एवं ‘आप’ पंजाब के इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया द्वारा आज ‘हुनर सिखिया स्कूल’ हैंडबुक लॉन्च की गई। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 40 स्कूलों में शुरू किए गए ‘हुनर सिखिया स्कूल’ कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नए युग की आवश्यकताओं के अनुसार अति-आधुनिक हुनरों से लैस करना है, के लिए उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम तैयार करने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं तकनीकी भागीदारों का सम्मान भी किया गया।

यहाँ एम.सी. भवन में आयोजित समारोह के दौरान श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा प्रणाली लंबे समय से उद्योग की आवश्यकताओं को नजरअंदाज करके चल रही थी। उन्होंने बताया कि 2.8 लाख विद्यार्थियों को लेकर हमारे द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं राष्ट्रीय आंकड़ों ने एक कड़वी हकीकत पेश की है कि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद 45 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी नौकरी के लिए तैयार नहीं होते, जिसका कारण सही हुनर प्रशिक्षण न मिलना एवं कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि है। इसलिए पंजाब सरकार द्वारा देश भर में हुनर के इस अंतर को भरने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

इस दौरान श्री बैंस एवं श्री सिसोदिया ने शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं अन्य भागीदारों के साथ विचार-विमर्श करके प्रतिष्ठित ‘हुनर सिखिया स्कूल’ कार्यक्रम के बारे में फीडबैक भी लिया।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि ‘हुनर सिखिया स्कूल’ पहलकदमी सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रम में तीन-विषयों पर आधारित मॉडल के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण में क्रांति लाएगी। इसे पारंपरिक व्यावसायिक प्रशिक्षण से पूरी तरह अलग तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी वैश्विक एवं औद्योगिक नेताओं द्वारा तैयार एवं प्रमाणित पाठ्यक्रम के साथ चार उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में से किसी एक में महारत हासिल कर सकते हैं, जिनमें मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार हेल्थकेयर साइंसेज एंड सर्विसेज, आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित डिजिटल डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट, ओरेन इंटरनेशनल द्वारा डिज़ाइन की गई ब्यूटी एंड वेलनेस तथा लेबरनेट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बी.एफ.एस.आई.) शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Chitkara University Case

LPU और Chitkara University Case: पंजाब महिला आयोग ने लिया Suo Motu संज्ञान

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
LPU Student Protest Punjab

LPU Protest: DGP गौरव यादव ने किया निरीक्षण, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
ED GMADA Land Scam

ED GMADA Land Scam: 10,000 करोड़ के घोटाले का बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
GMADA Office

बड़ा हंगामा: GMADA Office के बाहर AAP Workers और Police में Clash, CRPF ने संभाली स्थिति

गुरूवार, 24 सितम्बर 2026

शिक्षा मंत्री ने बताया कि एजूकेशन एलायंस एंड माइकल एंड सुजैन डेल फाउंडेशन की तकनीकी भागीदारी के रूप में इस पहल को बुनियादी सहायता से और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पेशेवर हुनर विषयों को अनिवार्य बनाकर संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करता है। कार्यस्थल की आवश्यकता अनुसार कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट ने ‘फंक्शनल इंग्लिश एंड कम्युनिकेशन’ एक विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसके अलावा करियर फाउंडेशन एवं डिजिटल साक्षरता कोर्स विद्यार्थियों को वित्तीय, कानूनी एवं तकनीकी समझ से लैस करेंगे।

श्री बैंस ने कहा कि देश भर में स्कूल शिक्षा में अग्रणी पंजाब द्वारा क्लासरूमों में उद्योग की आवश्यकताओं अनुसार पाठ्यक्रम को शामिल करके अपने शिक्षा मॉडल में क्रांति लाई जा रही है। ‘हुनर सिखिया स्कूल’ कार्यक्रम विद्यार्थियों को ए.आई., डिजिटल डिज़ाइन एवं भविष्य-केंद्रित कार्यक्षेत्रों में हुनरों से लैस करेगा, जिससे वे पहले दिन से ही नौकरी के लिए तैयार होंगे। पंजाब सरकार बेहतर अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए अति-आधुनिक बुनियादी ढांचा, व्यावसायिक प्रयोगशालाएं एवं इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रही है।

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं भागीदारों को संबोधित करते हुए श्री मनीष सिसोदिया ने रटने से हटकर व्यावहारिक हुनरों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान एवं हुनर विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के बाद आई.टी. एवं अन्य क्षेत्रों में अवसरों की खोज करने के योग्य बनाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘हुनर सिखिया स्कूल’ के माध्यम से एक ऐसा माहौल सृजन कर रही है जो स्कूल स्तर पर हुनर को तराशकर विद्यार्थियों को रोजगार के सक्षम बनाएगी।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासकीय सचिव श्रीमती अनिंदिता मित्रा, मिशन डायरेक्टर पीएसडीएम अमृत सिंह, सदस्य पंजाब विकास कमीशन अनुराग कुंडू, अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा कल्पना के., डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा गुरिंदर सिंह सोढ़ी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन

Next Post

Imran Khan Sentenced: पाकिस्तान के पूर्व PM और उनकी पत्नी को 17-17 साल की कठोर जेल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chitkara University Case

LPU और Chitkara University Case: पंजाब महिला आयोग ने लिया Suo Motu संज्ञान

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
LPU Student Protest Punjab

LPU Protest: DGP गौरव यादव ने किया निरीक्षण, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
ED GMADA Land Scam

ED GMADA Land Scam: 10,000 करोड़ के घोटाले का बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
GMADA Office

बड़ा हंगामा: GMADA Office के बाहर AAP Workers और Police में Clash, CRPF ने संभाली स्थिति

गुरूवार, 24 सितम्बर 2026
High Court

बड़ा फैसला: Punjab ED Raid की निगरानी के लिए High Court ने नियुक्त किया Warrant Officer

गुरूवार, 24 सितम्बर 2026
Amritsar-Kolkata Direct Flight 1

बड़ी खुशखबरी: Amritsar-Kolkata Direct Flight 1 अक्टूबर से, हफ्ते में 3 दिन

गुरूवार, 24 सितम्बर 2026
Next Post
Imran Khan And Bushra Bibi Breaking news

Imran Khan Sentenced: पाकिस्तान के पूर्व PM और उनकी पत्नी को 17-17 साल की कठोर जेल

Bangladesh Violence News

शरीफ उस्मान की मौत से जला बांग्लादेश, सेना भी हुई बेबस Bangladesh Violence News

IGI Airport

IGI Airport Violence: दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को बुरी तरह पीटा, खौफनाक तस्वीरें वायरल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।