LIVE | ...
बुधवार, 11 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए CM मान का मेगा प्लान! शहीदी सभा के लिए दिए सख्त आदेश, क्या-क्या बदलेगा?

50 लाख श्रद्धालुओं के लिए CM मान का मेगा प्लान! शहीदी सभा के लिए दिए सख्त आदेश, क्या-क्या बदलेगा?

मीटिंग के दौरान श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर को हो रही शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा लिया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (राज) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर को शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।

आज यहां शहीदी सभा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने के लिए लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस महान धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने माता गुजरी जी के साथ बेमिसाल शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि संगत के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सुरक्षा व्यवस्था और पवित्र शहर की सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए पहले ही फंड आवंटित कर दिए हैं और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाना चाहिए।

मुख्य मंत्री ने कहा कि संगत की बड़ी आमद को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित कर देना चाहिए और हर सेक्टर की निगरानी पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 300 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें तैनात की जानी चाहिए जो मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पवित्र नगरी में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगत की सहायता के लिए पार्टी तथा सिविल सोसाइटी के वॉलंटियर्स को सेवा पर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कोनों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि कस्बे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा सके। एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पवित्र नगरी में 20 आम आदमी क्लीनिक (ए.ए.सी.) स्थापित किए जाने चाहिए ताकि लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर मानक उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

Pendu Khed Maidan Punjab

Pendu Khed Maidan Punjab: गांव-गांव खुल गए 1,000 मैदान, अब क्या?

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Chhath Puja Punjab

Chhath Puja Punjab: बड़ा फैसला, 104 जगहों पर क्या बदलेगा अब?

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ED Raid Amandeep Kaur Arora

ED Amandeep Kaur Arora: 36 घंटे की रेड के बाद अब समन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Khel Maidan

Punjab Khel Maidan: 1000 मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन अमलोह से

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

मुख्य मंत्री ने जिला सिविल तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शहर के आसपास आवश्यक संख्या में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शहीदी सभा के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आवश्यक संख्या में सफाई मशीनें, सीवरेज सफाई मशीनें, सुपर सक्शन मशीनें तथा आवश्यक संख्या में कर्मचारियों को तैनात करने के लिए भी कहा। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को सभी विभागों का साझा कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए जिसमें एक टोल फ्री नंबर हो ताकि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे संपर्क कर सकें।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि दुनिया भर से संगतें हर साल छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां नतमस्तक होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि शहीदी सभा के दौरान संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इस काम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके क्योंकि इस पवित्र धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी के साथ माता गुजरी जी की शहादत ने सदियों से पंजाबियों को अन्याय, जुल्म और जबर के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि छोटे साहिबजादों ने छोटी उम्र में महान कुर्बानी दी जिसकी मिसाल दुनिया के किसी भी इतिहास में नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हर साल शहीदी सभा के दौरान लाखों की संख्या में संगत इस स्थान पर आती है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर को नया रूप दिया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पवित्र स्थान पर आने वाली संगत की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां आने वाली संगत को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

India New Seismic Map: पूरा हिमालय अब खतरनाक ‘Red Zone’ में, बज गई खतरे की घंटी

Next Post

संसद में गूंजा पंजाब का दर्द! मीत हेयर ने मांगा ₹20,000 करोड़ बाढ़ पैकेज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pendu Khed Maidan Punjab

Pendu Khed Maidan Punjab: गांव-गांव खुल गए 1,000 मैदान, अब क्या?

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Chhath Puja Punjab

Chhath Puja Punjab: बड़ा फैसला, 104 जगहों पर क्या बदलेगा अब?

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ED Raid Amandeep Kaur Arora

ED Amandeep Kaur Arora: 36 घंटे की रेड के बाद अब समन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Punjab Khel Maidan

Punjab Khel Maidan: 1000 मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन अमलोह से

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Ludhiana DC Himanshu Aggarwal

Ludhiana DC Himanshu Aggarwal: MBBS से IAS तक, आज संभालेंगे कमान

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Shri Akal Takht

Akal Takht Kirtani Jatha: संगत की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन

बुधवार, 11 नवम्बर 2026
Next Post
Meet

संसद में गूंजा पंजाब का दर्द! मीत हेयर ने मांगा ₹20,000 करोड़ बाढ़ पैकेज

Sydney Shooting

Sydney Shooting: सिडनी में बाप-बेटे ने मचाया कत्लेआम, 16 लोगों की मौत से दहला ऑस्ट्रेलिया

MGNREGA Name Change

MGNREGA New Bill: मनरेगा खत्म, अब 'जी राम जी' होगा नया नाम, गांधी के नाम पर बवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।