बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दशकों पुराना बादल-कैप्टन गठबंधन ने हमेशा अपने स्वार्थ के लिए पंजाब को लूटा: हरपाल चीमा

दशकों पुराना बादल-कैप्टन गठबंधन ने हमेशा अपने स्वार्थ के लिए पंजाब को लूटा: हरपाल चीमा

'गुटका साहिब की कसम खाने वाले कैप्टन ने हमेशा बादलों के भ्रष्टाचार को बचाया'- वित्त मंत्री चीमा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 दिसम्बर 2025
A A
0
Harpal Singh Cheema
113
SHARES
752
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 दिसंबर (ऱाज कुमार) आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला करते हुए उनके हालिया बयान को “अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारना” करार दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन के बयान ने एक बार फिर बादलों और कैप्टन के बीच गुप्त राजनीतिक गठबंधन का पर्दाफाश कर दिया है, जिसने दो दशकों से अधिक समय से पंजाब को नुकसान पहुंचाया है।

चीमा ने कहा कि पंजाब पहले ही इन नेताओं को खारिज कर चुका है, फिर भी वे लोगों को गुमराह करने के लिए नई राजनीतिक चालें आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर सुखबीर बादल और सिमरनजीत सिंह मान तक, आज हर खारिज किया गया नेता एक मंच पर एकजुट होना चाहता है क्योंकि वे सोचते हैं कि पंजाब उनके पाप भूल गया है। लेकिन पंजाबियों को सब कुछ याद है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस दावे “भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन के बिना पंजाब में सरकार नहीं बना सकती” पर प्रतिक्रिया देते हुए चीमा ने कहा कि कैप्टन ने अब खुद को बेनकाब कर दिया है। कैप्टन साहिब को पता होना चाहिए कि पंजाबी कभी भी भाजपा को स्वीकार नहीं करेंगे, जिसने पंजाब के किसानों, नदी जल अधिकारों, शैक्षणिक संस्थानों, संघीय ढांचे और यहाँ तक कि चंडीगढ़ को भी हड़पने की कोशिश की है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, क्योंकि वह पहले ही पंजाब में राजनीतिक तौर पर खत्म हो चुका है। चीमा ने चुटकी लेते हुए कैप्टन का धन्यवाद किया कि उन्होंने आखिरकार सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार तो किया कि बादल और कैप्टन परिवार हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाया है, सार्वजनिक संसाधनों को लूटा है, माफिया को पनाह दी और मिलकर पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने याद दिलाया कि यह गठबंधन लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले से शुरू हुआ था, जो बादल के राज के दौरान दबा रहा और बाद में कैप्टन की अपनी सरकार के दौरान इसे क्लोजर रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

चीमा ने कहा कि कैप्टन ने हाथ में गुटका साहिब पकड़ कर बेअदबी के दोषियों को सज़ा देने और नशों को खत्म करने की कसमें खाईं, लेकिन हर कदम पर बादलों की रक्षा की। जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में देरी हुई, कोटकपूरा और बहिबल कलां गोलीबारी के मामले सालों तक लटके रहे, बादल ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया या अवैध रेत माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने जानबूझकर बादलों के खिलाफ विजिलेंस जाँच को धीमा किया, महंगे बिजली खरीद समझौतों को रद्द नहीं किया और पंजाब की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले शक्तिशाली परिवारों को बचाना जारी रखा।

चीमा ने सिमरनजीत सिंह मान पर “परिवार-स्वामित्व वाली पार्टियों” के बीच एकता की वकालत करने के लिए भी हमला किया। उन्होंने कहा कि ये नेता, जिन्होंने पंजाब को नशों, माफिया राज और भ्रष्टाचार में धकेला था, अब डर से एकजुट हो रहे हैं क्योंकि ‘आप’ सरकार गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म कर रही है, नशों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है, रोज़गार पैदा कर रही है और कानून व्यवस्था बहाल कर रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का परिवार राजनीतिक तौर पर बेरोजगार है, इसीलिए वह भाजपा-अकाली पुनर्मिलन की बेसब्री से वकालत कर रहा है। चीमा ने पूछा, अगर सचमुच कोई गुप्त गठबंधन नहीं था, तो वह कभी भी बादलों के खिलाफ किसी भी केस को तार्किक अंत तक क्यों नहीं लेकर गए?

चीमा ने कहा, “दोनों परिवार, बादल और कैप्टन, हमेशा एक-दूसरे को राजनीतिक तौर पर ज़िंदा रखने के लिए एक छिपा हुआ एजेंडा चलाते रहे और पंजाब को बर्बाद करते रहे। पंजाब के लोगों ने उन्हें हमेशा के लिए खारिज कर दिया है, और अब कोई भी गुप्त सौदा या नया गठबंधन उन्हें नहीं बचा सकता।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Nirmala Sitharaman presents Finance Bills in Parliament: तंबाकू पर टैक्स को लेकर विरोध

Next Post

Turmeric Supplement Side Effects: हल्दी के कैप्सूल कर सकते हैं लिवर खराब?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Bank Locker Rules

Bank Locker Rules: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कोई नहीं देख सकता सामान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: प्रीमियम डीजल ₹1.50 महंगा, आम आदमी को झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Turmeric Supplement Side Effects

Turmeric Supplement Side Effects: हल्दी के कैप्सूल कर सकते हैं लिवर खराब?

Renuka Chowdhury Dog Controversy

Renuka Chowdhury Dog Controversy: संसद में कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, बोलीं..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।