LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बदलाव की पहल: शिवराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी ने ‘नई चेतना 4.0’ राष्ट्रीय अभियान किया शुरू

बदलाव की पहल: शिवराज सिंह और अन्नपूर्णा देवी ने ‘नई चेतना 4.0’ राष्ट्रीय अभियान किया शुरू

11 मंत्रालयों का सहयोग: सुरक्षा, सम्मान और 'लखपति दीदी' बनाने पर मुख्य फोकस

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Shivraj
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 नवंबर (अभिनव) केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज “नई चेतना – पहल बदलाव की” अभियान के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रीय अभियान लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

प्रवासी भारतीय केंद्र, सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ठोस पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान ग्रामीण भारत में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। श्री चौहान ने कहा कि नई चेतना अभियान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। हमें सुनिश्चित करना है कि महिलाओं की आवाज़ समाज और शासन के हर स्तर पर सुनी जाए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव की मानसिकता को पूरी तरह से बदलने की जरूरत है। शिवराज सिंह ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हो रहा है। निरंतर अभियान चल रहा है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे सरकार के कई कार्यक्रम है।

शिवराज सिंह ने इस बात पर गर्व प्रकट किया कि लखपति दीदियां अब मौका मिलने पर आसमान में उड़ान भर रही है, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से काफी अच्छा काम हो रहा है। 2 करोड़ से ज़्यादा दीदी लखपति बन गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कोई बहन गरीब नहीं रहेगी, हमारी कोशिश हैं कि किसी महिला की आंखों में आंसू नहीं निकले। कोई हाथ नहीं फैलाए। हर एक बहन के चेहरे पर मुस्कुराहट आना चाहिए, हर बहन लखपति दीदी बन जाए इसके लिए हम काम कर रहे हैं और ये होगा। दुनिया की कोई ताकत बहनों को बढ़ने से रोक नहीं सकती। उसके लिए मेरी दीदियाँ निरंतर काम कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियों को गलत नजर से देखने वालों की सोच बदलना है और जरूरत पड़ने पर ऐसे तत्वों को कुचलना भी होगा। उन्होंने कहा कि हिंसा मुक्त गांव बनाने के लिए व्यापक जन अभियान चलेगा, महिलाओं से हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। आज के युग में हिंसा सचमुच में मन को बहुत व्यथित करती है। नारी तू नारायणी, नारी की गरिमा के सम्मान के बिना देश, समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

शिवराज सिंह ने कहा कि हिंसा का एक बड़ा कारण है नशा, नशा बुराइयों की जड़ है, नशे के खिलाफ महिलाएं गांव-गांव अलख जगाएं। नशे के विरुद्ध सरकार के साथ ही समाज को, खासकर महिलाओं को संकल्पबद्ध होकर अभियान के रूप में काम करना होगा।

अभियान का उद्देश्य समुदाय आधारित कार्रवाई के माध्यम से लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाना, महिलाओं की सुरक्षित गतिशीलता, आर्थिक योगदान की पहचान और घरेलू कार्यों में साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। साथ ही, महिलाओं को सशक्त बनाना भी इसका हिस्सा है।

यह देशव्यापी अभियान, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो 23 दिसंबर 2025 तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा। इस अभियान की अगुवाई देशभर के स्व-सहायता समूहों के विशाल नेटवर्क द्वारा की जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026

कार्यक्रम के दौरान 11 मंत्रालयों/विभागों – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, गृह मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा न्याय विभाग के संयुक्त हस्ताक्षर से अंतर-मंत्रालयी संयुक्त परामर्श (Joint Advisory) भी जारी किया गया। यह पहल “Whole of Government” दृष्टिकोण का उदाहरण है, जो लैंगिक आधारित भेदभाव और हिंसा के उन्मूलन के लिए सभी मंत्रालयों की सामूहिक शक्ति को जोड़ती है।

कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों के अधिकारियों, देशभर से आई महिला स्व-सहायता समूह सदस्याओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और भागीदार नागरिक समाज संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने सरकार के लैंगिक समानता और ग्रामीण विकास के साझा संकल्प को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ram Mandir Pujari Salary: रामलला के मुख्य पुजारी को इतनी मिलती है सैलरी, कैसे होती है नियुक्ति?

Next Post

Caller ID CNAP System: अब फोन पर दिखेगा हर कॉल करने वाले का सरकारी Verified नाम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Caller ID CNAP System

Caller ID CNAP System: अब फोन पर दिखेगा हर कॉल करने वाले का सरकारी Verified नाम

CJI Surya Kant Delhi Pollution

CJI Surya Kant On Pollution: 'दिल्ली का यही हाल है', वकील का गला खराब होने पर CJI ने दिया गंभीर संदेश

Severe Weather Alert

Severe Weather Alert: Cyclone Senyar का खतरा और North India में कड़ाके की ठंड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।