शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - पंजाब के खिलाड़ियों को मिला ‘मेडिकल कवच’!मान सरकार ने स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर में 100+ पद भरने को दी मंज़ूरी,

पंजाब के खिलाड़ियों को मिला ‘मेडिकल कवच’!मान सरकार ने स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर में 100+ पद भरने को दी मंज़ूरी,

युवाओं के लिए रोज़गार का सुनहरा अवसर!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
115
SHARES
767
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 नवंबर (The News Air) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित, उज्जवल और वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। कैबिनेट ने पंजाब स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर में कुल 110 नई पोस्टों को तुरंत भरने की मंज़ूरी दे दी है। इन पदों में ग्रुप-ए के 14, ग्रुप-बी के 16, और ग्रुप-सी के 80 पद शामिल हैं।

सरकार का यह दूरदर्शी फैसला केवल पंजाब के खेल ढांचे को ज़मीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती नहीं देगा, बल्कि यह राज्य के मेधावी और प्रशिक्षित युवाओं के लिए 110 सुनिश्चित सरकारी नौकरियों के दरवाज़े भी खोल रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इन चिकित्सा पेशेवरों को शुरुआत में तीन साल के अनुबंध पर रखा जाएगा, जो उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को सीधा संदेश देते हुए कहा कि पंजाब के नौजवानों को विभिन्न विभागों में बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। यह भर्ती भी पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Textbook Reform

Punjab Textbook Reform: PSEB अब सीधे बच्चों को देगा किताबें, 10 लाख छात्रों को फायदा

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab Flood Control

Punjab Flood Control: अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72 करोड़ की परियोजना

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab-Finland Partnership

Punjab-Finland Partnership: विश्व स्तरीय शिक्षा अब पंजाब के क्लासरूम में

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Speaker Sandhwan

Anti-Sacrilege Law: Speaker Sandhwan को मिला विशेष सम्मान, कोटकपूरा में भावभीनी स्वागत

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

यह भर्ती स्वास्थ्य, चिकित्सा और पैरा-मेडिकल क्षेत्र के उन प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो खेल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह स्टाफ खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में बेहतर इलाज, तेज़ रिकवरी और बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही, वैज्ञानिक तरीकों से खेल विकास को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्पोर्ट्स मेडिकल सपोर्ट मिलेगा।

इन 110 नई भर्तियों के तहत खेल चिकित्सा टीम उन प्रमुख जिलों में तैनात की जाएगी जहां खिलाड़ियों की संख्या और खेल गतिविधियाँ सबसे अधिक हैं। इन जिलों में पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फरीदकोट, फाज़िल्का, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, एसएएस नगर (मोहाली), रूपनगर और होशियारपुर शामिल हैं। इन पेशेवरों की तैनाती से खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में उन्नत चोट प्रबंधन, रिकवरी और प्रदर्शन सुधार की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “खेल विभाग में 110 नई भर्तियाँ सिर्फ नौकरियों का सृजन नहीं हैं, बल्कि यह पंजाब को स्पोर्ट्स पावरहाउस बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। अब हर ज़िले के खिलाड़ी को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और राज्य का खेल प्रदर्शन और ऊँचाइयों को छुएगा। युवाओं को रोज़गार देने का हमारा वादा लगातार पूरा हो रहा है।”

पंजाब सरकार का यह कदम खेलों के प्रति उसकी गंभीरता और युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य और रोज़गार के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो राज्य सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“टोल लूट” पर मान सरकार का बड़ा प्रहार:अब तक हुए 19 टोल प्लाजा बंद

Next Post

लुधियाना बस अड्डे से संबंधित प्रचार तथ्यहीन और भ्रामक: लालजीत सिंह भुल्लर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Textbook Reform

Punjab Textbook Reform: PSEB अब सीधे बच्चों को देगा किताबें, 10 लाख छात्रों को फायदा

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab Flood Control

Punjab Flood Control: अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72 करोड़ की परियोजना

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab-Finland Partnership

Punjab-Finland Partnership: विश्व स्तरीय शिक्षा अब पंजाब के क्लासरूम में

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Speaker Sandhwan

Anti-Sacrilege Law: Speaker Sandhwan को मिला विशेष सम्मान, कोटकपूरा में भावभीनी स्वागत

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 915 ग्राम Ice और 5 पिस्टल के साथ 3 गिरफ्तार

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab Govt

Punjab Govt: 2.36 लाख बच्चों को 35.50 करोड़ की सहायता जारी

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
Laljit Bhuller

लुधियाना बस अड्डे से संबंधित प्रचार तथ्यहीन और भ्रामक: लालजीत सिंह भुल्लर

Sourabh

एसआईआर की खुली पोल, दिल्ली में वोट करने वाले भाजपा के कई नेताओं ने बिहार में भी डाला वोट- सौरभ भारद्वाज

Axar Patel

Axar Patel बने 'X फैक्टर', बल्ले-गेंद से AUS को नचाया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।