LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री की ओर से श्री मुक्तसर साहिब के निवासियों को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री की ओर से श्री मुक्तसर साहिब के निवासियों को बड़ा तोहफा

138.82 करोड़ रुपए के सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 2 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
113
SHARES
756
VIEWS
ShareShareShareShareShare
श्री मुक्तसर साहिब, 2 नवंबर (The News Air) ऐतिहासिक नगर श्री मुक्तसर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहर में 138 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत वाले सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा।

यहां के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 138.82 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों में नए सीवरेज सिस्टम के लिए 90 करोड़ 68 लाख रुपए जबकि जल आपूर्ति के प्रोजेक्टों के लिए 48 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस शहर में 31 हजार घर हैं और इन प्रोजेक्टों के पूरा होने पर एक लाख 58 हजार लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पीने के साफ पानी और सीवरेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐतिहासिक शहर में 30 सालों बाद नया सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों की शुरुआत की जा रही है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछले समय में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री इस जिले से बनते रहे हैं लेकिन इस शहर को बुरी तरह नजरअंदाज किया गया। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि परमात्मा ने इस ऐतिहासिक शहर में बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत करने का सौभाग्य बख्शा है।”

शहर की सीवरेज और जल आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर का सीवरेज सिस्टम अपनी आयु पूरी कर चुका है और शहर में सीवरेज ब्लॉक होने की बहुत बड़ी समस्या है। कई नई आबादियां सीवरेज की सुविधा से वंचित हैं। नए प्रोजेक्टों से श्री दरबार साहिब के आस-पास के इलाके और अन्य जगहों पर सीवरेज और जल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी।

श्री मुक्तसर साहिब

उन्होंने बताया कि कोटकपूरा रोड मेन जल घर और अबोहर रोड जल घर पर दो नंबर पानी की ऊंची टंकियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान खोदी जाने वाली विभिन्न विभागों की मुख्य सड़कें और नगर कौंसिल की गलियां की पुनर्निर्माण के लिए इसी प्रोजेक्ट के तहत 17 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को दोनों प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के आदेश दिए।

यह भी पढे़ं 👇

AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Article 371 Ladakh

Article 371 Ladakh: बड़ा फैसला, अब 7 जिलों में Hill Council

बुधवार, 15 जुलाई 2026
पंजाब को नशों की दलदल में धकेलने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रदेश के माथे से नशों का कलंक हटाने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जैसी मुहिम चलानी पड़ रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों ने नशा तस्करों पर नकेल नहीं कसी जिसके कारण हजारों नौजवान मौत के मुंह में चले गए। अब हम नशा तस्करों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जबकि पारंपरिक पार्टियां संरक्षण देती थी।”

नाभा जेल में बंद पूर्व अकाली मंत्री के पक्ष में आए पारंपरिक पार्टियों के नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि जो नेता नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा हो, उसके पक्ष में कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा, भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू ने खुलकर बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक पार्टियों की आपसी मिलीभगत सामने आई है जो सत्ता में होने पर एक-दूसरे के काले कारनामों पर पर्दा डालती रही हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन पार्टियों के पास कोई एजेंडा नहीं है जिसके कारण वे उन पर निजी दुष्प्रचार कर रहे हैं। लोक सभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल द्वारा यह दावा करने पर कि अकाली-भाजपा की सरकार के समय लोगों को चिट्टे का नाम तक नहीं पता था तो मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यह बात ‘सच’ है क्योंकि उस समय चिट्टे को मजीठिया कहा जाता था। उन्होंने कहा कि अकलियों की सरकार के समय चिट्टा और मजीठिया समानार्थी शब्द थे क्योंकि उस समय लाल बत्ती वाली गाड़ियों में चिट्टा सप्लाई होता था।

श्री मुक्तसर साहिब
बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा पंजाब की आर्थिक लूट करने की एक और मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया ने पंजाब में अपनी कंपनी के सोलर प्लांट लगाकर खुद ही 15 रुपए प्रति यूनिट सरकार को बेचने के लिए समझौते किए जिससे पंजाब को बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन समझौतों को रद्द करने की कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय महलों में आराम फरमाने के बाद अब राजनीतिक फेरी शुरू कर ली है और यह नेता आम लोगों को फिर गुमराह करना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार का संदिग्ध रिकॉर्ड है कि वे पंजाब के लोगों को हमेशा धोखा देते आए हैं और हमेशा पंजाब विरोधी ताकतों चाहे वे मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस या अब भाजपा हो, के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगों के नहीं बल्कि सत्ताधारियों के साथ वफादारी निभाते आए हैं।

सुखबीर बादल को पंजाब और सिखों का बड़ा गुनाहगार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब के सामने गुनाह कबूलने और तनखाह भुगतने के बाद सरेआम मुकर जाना सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि इतिहास कभी गुनाहगारों को माफ नहीं करता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में बड़े लोक पक्षीय फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार टेलों पर नहरी पानी पहुंचा है, जिससे सिंचाई के लिए पानी की समस्या खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों खासकर इन इलाकों में कस्सियां और खालें बंद हो गए थे जिन्हें चालू कर दिया गया है और कई जगहों पर तो 37 सालों बाद पानी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों के लिए दिन में बिजली दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है।

श्री मुक्तसर साहिब
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिना किसी सिफारश और रिश्वत के 56856 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश में 19 टोल प्लाजा बंद करने से पंजाबवासियों के रोजाना 64 लाख रुपए बच रहे हैं, जो बहुत बड़ी आर्थिक राहत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए जहां इलाज और दवाइयां मुफ्त मिलती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं और इन स्कूलों को गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शानदार शुरुआत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां प्रदान की जा रही हैं और खासकर लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी, नीट, जे.ई.ई., सी.एल.ए.टी. और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग की पेशकश की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और डॉक्टर बलजीत कौर, श्री मुक्तसर साहिब के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ और अन्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kharar Gurdwara में नशेड़ी का HUNGAMA, तोड़फोड़ और बदसलूकी, पुलिस आने पर फरार

Next Post

Gautam Gambhir का चला दांव, Sundar ने दिलाई जीत, Hobart में Record रनचेज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Article 371 Ladakh

Article 371 Ladakh: बड़ा फैसला, अब 7 जिलों में Hill Council

बुधवार, 15 जुलाई 2026
MBBS Seats India 2026

MBBS Seats India 2026: बड़ी खुशखबरी, अब 1.36 लाख सीटें

बुधवार, 15 जुलाई 2026
ITR Refund Process

ITR Refund Process: कम Income पर भी भरें ITR, नहीं तो…!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
IND vs AUS 3rd T20

Gautam Gambhir का चला दांव, Sundar ने दिलाई जीत, Hobart में Record रनचेज

Train to Kashmir, Vande Bharat Express, Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link, Katra Railway Station, Budgam Railway Station, Chenab Bridge, Anji Bridge, Republic Day Train Trial, Gati Shakti Railway Project, Jammu Kashmir Rail Connectivity, Vande Bharat Train Trial, Srinagar to Katra Vande Bharat, Indian Railways Project, February Train Launch, Northern Railway News.

Firozpur-Delhi Vande Bharat ट्रेन 7 November से, Punjab को मिला बड़ा तोहफा

RBI

₹2,000 Note पर RBI का बड़ा खुलासा, ₹5,817 Cr अभी भी Circulation में, जानें status

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।