LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब दिवस पर, भाजपा ने पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब से छीनने की कोशिश की: सांसद मलविंदर सिंह कंग

पंजाब दिवस पर, भाजपा ने पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब से छीनने की कोशिश की: सांसद मलविंदर सिंह कंग

‘आप’ ने केंद्र के इस असंवैधानिक और पंजाब विरोधी कदम की निंदा की, इसे ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी के लोकतांत्रिक ढांचे को तबाह करने की साजिश बताया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Malvinder Kang
107
SHARES
712
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी के बारे में जारी ताजा नोटिफिकेशन को “पंजाब के संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक अधिकारों पर एक बेशर्म, असंवैधानिक और बदले की भावना से किया गया हमला” करार दिया है।

कंग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 28 अक्टूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट का पुनर्गठन करने का नोटिफिकेशन पूरी तरह से गैर-कानूनी और असंवैधानिक है, क्योंकि यूनिवर्सिटी का गठन पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट, 1947 के तहत किया गया था, जिसे पंजाब विधानसभा द्वारा पास किया गया था। कंग ने कहा, “राज्य के कानून (एक्ट) द्वारा गठित संस्था को सिर्फ एक केंद्रीय मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके रद्द या बदला नहीं जा सकता। यह संविधान का घोर उल्लंघन है और संघवाद पर सीधा हमला है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब दिवस का दिन चुना है, जो पंजाब की एकता, कुर्बानी और पहचान का जश्न मनाने का दिन है, ताकि पंजाबियों को एक क्रूर ‘तोहफा’ दिया जा सके- उनकी ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी की चोरी।

कंग ने कहा कि 1882 में लाहौर में स्थापित पंजाब यूनिवर्सिटी को बंटवारे के बाद चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था। इसकी सीनेट और सिंडिकेट 1947 के एक्ट के तहत दशकों से लोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही हैं। हालांकि, केंद्र का नया नोटिफिकेशन चुने हुए पदों को खत्म करता है, उनकी जगह मनोनीत (नामज़द) सदस्यों को लाता है और यूनिवर्सिटी के फैसला लेने वाले निकायों में पंजाब के प्रतिनिधित्व को खत्म कर देता है।

पहले, पंजाब के पास स्पष्ट और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व था। 8 प्रिंसिपल सीटों में से 7 पंजाब से थीं, 8 लेक्चरार सीटों में से 7 पंजाब से थीं, 3 तकनीकी शिक्षा प्रिंसिपल सीटों में से 2 पंजाब से थीं और 15 में से 14 ग्रेजुएट हलके के सदस्य पंजाब से चुने जाते थे। कंग ने कहा कि उन्होंने खुद 8 साल तक इनमें से एक सीट के सदस्य के तौर पर सेवा निभाई है।

कंग ने कहा कि अब यह सभी लोकतांत्रिक सीटें खत्म कर दी गई हैं। भाजपा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब की आवाज अब उसकी अपनी यूनिवर्सिटी में नहीं सुनी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी पुनर्गठन एक्ट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जब तक नया कानून नहीं बनाया जाता, केंद्र सरकार सिर्फ प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी कर सकती है, लेकिन यूनिवर्सिटी के बुनियादी लोकतांत्रिक ढांचे में दखल नहीं दे सकती।

कंग ने कहा कि हरियाणा पहले ही खुद को पंजाब यूनिवर्सिटी से अलग कर चुका है और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बना चुका है, जबकि आज पंजाब यूनिवर्सिटी के पंजाब में 200 और कुछ चंडीगढ़ में एफिलिएटेड कॉलेज हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से केंद्र सरकार जानबूझकर सीनेट चुनावों को रोक रही है, हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को बार-बार पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि पंजाब के राज्यपाल को यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया जाए, न कि भारत के उपराष्ट्रपति को।

जैसे राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक हैं, वैसे ही उन्हें यूनिवर्सिटी का चांसलर भी होना चाहिए। लेकिन भाजपा की मानसिकता पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण है; वे पंजाब की हर चीज पर कब्जा करना चाहते हैं।

कंग ने कहा कि भाजपा की यह कार्रवाई देशभर में चल रहे एक बड़े पैटर्न का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संघीय शिक्षा प्रणाली को खत्म करना, क्षेत्रीय भाषाओं को दबाना और हर चीज पर केंद्रीय नियंत्रण लगाना है।

उन्होंने कहा कि 59 सालों में, यूनिवर्सिटी की गवर्निंग बॉडी पर कभी भी केंद्र सरकार का प्रतिनिधि नहीं रहा। सदस्यों को सिर्फ वाइस-चांसलर की सिफारिश पर मनोनीत किया जाता था। लेकिन अब, केंद्र सरकार ने सिंडिकेट में अपना उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है, भले ही वह सीनेट का सदस्य भी नहीं है। यह शासन का मजाक है और पंजाब की सर्वोच्च शिक्षा संस्था पर कब्जा करने की चाल है।

कंग ने सवाल किया कि अगर केंद्र सरकार यूजीसी को फंड देती है, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह हर यूनिवर्सिटी की मालिक बन जाएगी? फंडिंग का मतलब मालिकाना हक नहीं है।

उन्होंने भाजपा के नोटिफिकेशन को “लोकतंत्र, पंजाब की पहचान और विधानसभा की शान पर सीधा हमला” कहा।

उन्होंने कहा कि सीनेट एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई संस्था थी जिसमें हर वर्ग की आवाजें शामिल थीं, शिक्षक, प्रिंसिपल, ग्रेजुएट और विधायक। इसे खत्म करके, भाजपा ने जनता की आवाज को दबा दिया है और इसकी जगह राजनीतिक नियुक्तियों को दे दी है।

कंग ने कहा कि यह कदम पंजाब की संस्कृति, स्वायत्तता और पहचान के प्रति भाजपा की गहरी नफरत को स्पष्ट तौर पर दिखाता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। हमारे किसान भोजन प्रदान करते हैं, हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, हमारे नौजवान देश की तरक्की में योगदान देते हैं। लेकिन भाजपा बदले में पंजाब के साथ धोखा कर रही है; हमारी संस्थाओं, हमारे अधिकारों और हमारी आवाज को छीन रही है।

कंग ने ऐलान किया कि ‘आप’ और पंजाब सरकार किसी भी हालत में इस गैर-कानूनी नोटिफिकेशन को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इसे हर कानूनी, राजनीतिक और लोकतांत्रिक स्तर पर चुनौती देंगे। केंद्र सरकार को इस असंवैधानिक हुक्म को तुरंत वापस लेना चाहिए और सीनेट के लोकतांत्रिक ढांचे को बहाल करना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Bihar Hospital Fire

Bihar Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत

गुरूवार, 4 जून 2026
Operation Blue Star

Operation Blue Star : बरसी से पहले पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरूवार, 4 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
malviya-nagar-fire-agarwal-family-victims

Malviya Nagar Fire: बीमार पिता की सेवा करने आया पूरा परिवार होटल की आग में जिंदा जला

गुरूवार, 4 जून 2026

कंग ने कहा कि आज, जब हम पंजाब दिवस मना रहे हैं, भाजपा ने पंजाब की विरासत का अपमान किया है। लेकिन यह याद रखो पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की है, और कोई भी इसे हमसे छीन नहीं सकता। पंजाब के लोग इसका सख्त विरोध करेंगे।

उन्होंने पंजाब भाजपा के नेताओं सुनील जाखड़, अश्विनी शर्मा और रवनीत सिंह बिट्टू से सवाल किया कि क्या वे पंजाब के साथ खड़े होंगे या दिल्ली के आगे झुकेंगे। यदि उनमें पंजाब के प्रति कोई स्वाभिमान या वफादारी है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और इस विश्वासघात की निंदा करनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Diljit Dosanjh को खालिस्तानी धमकी, Big B के पैर छूने पर विवाद, सिंगर ने दिया ये जवाब

Next Post

लंबित मामलों के निपटारे के लिए गमाडा ने लगाया कैंप, पहले दिन 864 मामलों का निपटारा: हरदीप सिंह मुंडियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bihar Hospital Fire

Bihar Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत

गुरूवार, 4 जून 2026
Operation Blue Star

Operation Blue Star : बरसी से पहले पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरूवार, 4 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
malviya-nagar-fire-agarwal-family-victims

Malviya Nagar Fire: बीमार पिता की सेवा करने आया पूरा परिवार होटल की आग में जिंदा जला

गुरूवार, 4 जून 2026
Delhi Restaurant Fire

Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार B&B Policy वापस लेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
Mundian

लंबित मामलों के निपटारे के लिए गमाडा ने लगाया कैंप, पहले दिन 864 मामलों का निपटारा: हरदीप सिंह मुंडियां

CM Mann

मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय संबंधी भाजपा के झूठ का किया पर्दाफाश

Mokama Hatyakand

Mokama Hatyakand: ECI का बड़ा Action, SP समेत 4 Officers Transfer, 1 Suspend

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।