LIVE | ...
रविवार, 26 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - भाजपा ने छठ पर नकली यमुना बना और शराब की दुकानें खोल कर पूर्वांचलियों का अपमान किया- सौरभ भारद्वाज

भाजपा ने छठ पर नकली यमुना बना और शराब की दुकानें खोल कर पूर्वांचलियों का अपमान किया- सौरभ भारद्वाज

शराब की दुकानों पर कोई खरीददार नहीं है, क्योंकि लोगों को सरकार से ज्यादा शर्मिंदगी महसूस होती है- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025
in नई दिल्ली
A A
0
aap
105
SHARES
702
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ पर दिल्ली में शराब की दुकानें खुली होने को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नकली एक्यूआई और नकली यमुना बनाने वाली भाजपा की नकली सनातनी सरकार है। भाजपा सरकार ने छठ महापर्व पर सारे शराब के ठेके खोल दिए। जबकि अरविंद केजरीवाल की सरकार में सारी शराब की दुकानें बंद रहती थीं। अब दिल्ली में नक़ली सनातन सरकार आते ही शराब के सारे ठेके खोल दिए गए। भाजपा सरकार के मुंह से अब आस्था और पवित्रता जैसे शब्द नक़ली लगते हैं। अब देखते हैं कि नक़ली सनातन सोशल मीडिया नायक क्या करते हैं? लेकिन यह पूरी तरह से पूर्वांचल आस्था व असली सनातन का अपमान है और इसे हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

छोड़ो यार , भाजपा सरकार के मुंह से आस्था और पवित्रता जैसे शब्द नक़ली लगते हैं , आपकी दिल्ली सरकार ने तो छठ महापर्व पर शराब के सारे ठेके खोल दिए https://t.co/WIv0v6KiGi pic.twitter.com/iGUFSI1sgz

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 27, 2025

दरअसल, सोमवार को सौरभ भारद्वाज खुद शराब की कई दुकानों पर यह देखने के लिए पहुंचे थे कि छठ महापर्व पर ये दुकानें खुली हैं या बंद हैं। क्योंकि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ मैया के प्रति श्रद्धा और पूर्वांचलियों के प्रति सम्मान जताते हुए छठ पूजा वाले दिन दिल्ली को ड्राई डे घोषित करते थे। दिल्ली में कहीं भी शराब बेचने की अनुमति होती थी। सौरभ भारद्वाज सोमवार को जब इन दुकानों पर पहुंचे तो पाया कि भाजपा की सरकार ने सभी दुकानें खुलवा रखी है।

सौरभ भारद्वाज ने अपने इस विजिट का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ महापर्व स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है। लेकिन सोमवार को छठ के दिन दिल्ली की सनातनी सरकार की दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएसआईआईडीसी) और दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीटीडीसी) की शराब की दुकानें खुली हैं। ये दुकानें पूरी तरह चालू हैं, जबकि एक भी ग्राहक नहीं है क्योंकि लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पिछले कई सालों से छठ के दिन शराब की दुकानें बंद रहती थीं, क्योंकि यह पवित्रता का पर्व है।

यह भी पढे़ं 👇

CJP Protest

CJP Protest: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Sonam Wangchuk Hospitalised

सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी: Sonam Wangchuk Hospitalised, दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल भेजा

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Delhi Pink Ticket

Delhi News: बसों में फ्री यात्रा के नियम बदले! 31 जुलाई तक मान्य रहेगा Pink Ticket

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Delhi Metro Inderlok Extension

Delhi Metro Inderlok Extension: दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार शुरू, सराय रोहिल्ला में निर्माण कार्य आरंभ

शनिवार, 11 जुलाई 2026

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि छठ में प्रसाद जैसे ठेकुआ और चावल की खीर बनाने के लिए मिट्टी का नया चूल्हा बनाया जाता है, गैस सिलेंडर और स्टील का चूल्हा भी नया लिया जाता है, ताकि कोई पकवान अपवित्रता न हो। पूर्वांचल के विधायकों के कहने पर आम आदमी पार्टी की सरकार में छठ के दिन शराब की दुकानें बंद होती थीं, लेकिन अब केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार और भाजपा के एलजी होने के बावजूद छठ के दिन शराब की दुकानें खुली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अत्यंत सनातनी सरकार ने धर्म की झूठी ठेकेदारी ले रखी है। इस सरकार के समय में छठ के दिन शराब की दुकानें खुली हैं, लेकिन लोग नहीं हैं, क्योंकि उनको सरकार से ज्यादा शर्मिंदगी महसूस होती है।

सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि सनातन धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली, लोगों को गालियां देने और लड़ाने वाली भाजपा सरकार ने छठ जैसे पवित्र दिन पर शराब की दुकानें क्यों खोली? क्या ये दुकानें खोलने की बात आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल ने कही थी? उन्होंने कहा कि यह गलत है और दिल्ली सरकार को इसका जवाब देना होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शराब की दुकानों पर एक भी ग्राहक नहीं आ रहे, क्योंकि लोगों को पता है कि हर साल छठ पर शराब की दुकानें बंद रहती हैं। शराब पीकर लोग छठ के आयोजनों में झगड़े और दंगे कर सकते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों के लिए माहौल खराब होगा। ज्यादातर लोग शराब उन्हीं पार्कों में जाकर पिएंगे, जहां छठ मनाई जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि शराब की दुकानें किसके लिए खोली गईं। ये दिखने तुरंत बाद की जानी चाहिए। यह पूरी पूर्वांचल के लोगों और छठी मैया का अपमान बताया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kangana Ranaut Court Appearance: बोलीं– ‘हर मां का सम्मान करती हूं’, मानहानि केस में दी सफाई

Next Post

Punjabi Singers की ‘Road Rage’ Fight, मोहाली में चली गोली!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CJP Protest

CJP Protest: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Sonam Wangchuk Hospitalised

सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी: Sonam Wangchuk Hospitalised, दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल भेजा

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Delhi Pink Ticket

Delhi News: बसों में फ्री यात्रा के नियम बदले! 31 जुलाई तक मान्य रहेगा Pink Ticket

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Delhi Metro Inderlok Extension

Delhi Metro Inderlok Extension: दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार शुरू, सराय रोहिल्ला में निर्माण कार्य आरंभ

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Delhi DTC Pink Ticket

Delhi DTC Pink Ticket: 1 अगस्त से बदलेगा फ्री बस यात्रा का नियम, पिंक सहेली कार्ड जरूरी

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Sheesh Mahal

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: ‘शीश महल’ अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
Mohali Punjabi Singer Pratap Randhawa Vs Pris Randhawa Firing Case

Punjabi Singers की 'Road Rage' Fight, मोहाली में चली गोली!

Live-in Partner Murder

Crime Show Overdose! Delhi की 'शातिर' लड़की ने Ex-BF संग मिलकर Live-in Partner को जला डाला

bank account

BIG MOVE: सरकारी Banks में अब 49% Foreign Money? सरकार का 'मास्टर प्लान' तैयार!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।