LIVE | ...
मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारत की राष्ट्रपति को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने का दिया आमंत्रण

भारत की राष्ट्रपति को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने का दिया आमंत्रण

इतिहासिक आयोजनों का हिस्सा बनने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
CM Mann
110
SHARES
736
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

यहां राष्ट्रपति भवन में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत की राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित पवित्र समारोहों में शामिल हों। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है और उनके दौरे की रूपरेखा को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रपति महोदया के साथ साझा कर दिया गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी सुविधा अनुसार इनमें शामिल हों।

भगवंत सिंह मान ने भारत के राष्ट्रपति को बताया कि राज्य सरकार ने पंजाबभर में इन पवित्र आयोजनों को गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए पहले ही कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हिंद की चादर’ (धर्म के रक्षक) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम पूरे राज्य में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ होंगे, जिनका मुख्य आयोजन श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर राज्य सरकार की देखरेख में होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास और गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब से विशाल कीर्तन दरबार के आयोजन के साथ ये स्मृति समारोह पिछले शनिवार से आरंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी ज़िलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा। इसी तरह गुरु साहिब के चरणों से पवित्र हुए नगरों और कस्बों में कीर्तन दरबार सजेगा, तथा 18 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) में भी कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 19 नवंबर को श्रीनगर से नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसमें सैकड़ों कश्मीरी पंडित भी शामिल होंगे। इसी प्रकार 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन निकाले जाएंगे, और ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में एक साथ संपन्न होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

November 24 History

November 24 History: चौंकाने वाली घटनाओं से भरी एक तारीख

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
IMD Heavy Rainfall Alert

IMD Heavy Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में 27 नवंबर तक भारी बारिश

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 24 November

Breaking News Live Updates 24 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 24

Aaj Ka Rashifal 24 नवंबर: मिथुन 90% पर, कर्क को संभलने की सलाह

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस पवित्र अवसर के उपलक्ष्य में 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए “चक नानकी” नामक “टेंट सिटी” स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही गुरु साहिब के जीवन-दर्शन और उनके अमर संदेश पर आधारित प्रदर्शनियों, ड्रोन शो और अंतर-धार्मिक सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की प्रमुख हस्तियाँ गुरु साहिब के जीवन, उनके दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दी गई उनकी अतुलनीय शहादत पर अपने विचार साझा करेंगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दलबीर सिंह अपने साथियों सहित ‘आप’ में शामिल

Next Post

SIR Phase 2 Date Out: चुनाव आयोग ने बताए 12 राज्य, मतदाता सूची आज रात से फ्रीज!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

November 24 History

November 24 History: चौंकाने वाली घटनाओं से भरी एक तारीख

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
IMD Heavy Rainfall Alert

IMD Heavy Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में 27 नवंबर तक भारी बारिश

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 24 November

Breaking News Live Updates 24 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 24

Aaj Ka Rashifal 24 नवंबर: मिथुन 90% पर, कर्क को संभलने की सलाह

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Bisleri Water Cancer Risk

Bisleri Water Cancer Risk: FSSAI का बड़ा फैसला, आपकी बोतल सुरक्षित?

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Kairon Akali Dal Return

Kairon Akali Dal Return: वापसी की कीमत दो सीटें, फंसे सुखबीर

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Next Post
CEC Gyanesh Kumar

SIR Phase 2 Date Out: चुनाव आयोग ने बताए 12 राज्य, मतदाता सूची आज रात से फ्रीज!

Sanjeev Arora

एन.एच.ए.आई. के चेयरमैन ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को आदमपुर हवाई अड्डे के लिए बेहतर सड़कीय संपर्क का भरोसा

Punjab Vigilance Bureau

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर ली शपथ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।