बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

अमन अरोड़ा ने पंजाब और उसके किसानों के खिलाफ भाजपा के “भ्रामक और निराधार” प्रचार को किया खारिज

अमन अरोड़ा ने भाजपा शासित दिल्ली सरकार के पंजाब विरोधी दुर्भावनापूर्ण प्रचार का पर्दाफाश करते हुए भारत सरकार के खेतों में लगाई जाती आग से संबंधित अपने आंकड़े पेश किए

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 अक्टूबर 2025
A A
0
Aman arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (The News Air) भाजपा शासित दिल्ली सरकार के एक कैबिनेट मंत्री द्वारा खेतों में पराली जलाने को लेकर लगाए गए निराधार और भ्रामक आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने इस बयान को मात्र “दुष्प्रचार” करार देते हुए कहा कि यह पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की एक निंदनीय कोशिश है।

गुरुवार शाम पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने पंजाब पर “बलि का बकरा बनाए जाने” के शर्मनाक और निराधार बयान दिए थे। श्री अरोड़ा ने कहा कि यह बयान उनके “निम्न मानसिक स्तर और संकुचित सोच” को दर्शाता है।

श्री अरोड़ा ने कहा, “भाजपा शासित सरकारें पंजाब, पंजाबियों और हमारे किसानों को बदनाम करने पर आमादा हैं। श्री सिरसा के हालिया आरोप, जिनमें उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को खुलेआम जिम्मेदार ठहराया और इसे पंजाब सरकार की साजिश बताया, न केवल झूठे हैं बल्कि पंजाब और उसके लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने की सोची-समझी साजिश हैं।”

भारत सरकार की संस्थाओं — सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग डेटा और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के आंकड़ों का हवाला देते हुए, श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 21 अक्तूबर 2025 तक पंजाब में पिछले चार वर्षों की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है । भारत सरकार के अपने आंकड़े दर्शाते हैं कि 2021 में जहां 597 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर केवल 62 रह गई (2022 में 393, 2023 में 146 और 2024 में मात्र 65 मामले दर्ज हुए)। यह 10 गुना कमी है, जो मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के सामूहिक प्रयासों और पंजाब के किसानों के अथाह सहयोग से हासिल हुई एक बड़ी उपलब्धि है।

ये आंकड़े भाजपा मंत्री श्री सिरसा के झूठे दावों को पूरी तरह खारिज करते हैं और उन्हें स्पष्ट रूप से बेनकाब करते हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि उनके आरोप पूरी तरह निराधार और वास्तविकता से कोसों दूर हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि 15 सितंबर से 21 अक्तूबर तक पंजाब के खेतों में पराली जलाने की केवल 415 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 4,327 थी — यानी लगभग 90 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने पंजाब के विकास की तुलना भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि 2021 में वहां पराली जलाने की 554 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो इस वर्ष बढ़कर 660 हो गईं हैं — और भाजपा इस सच्चाई को छिपाना चाहती है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि यह आंकड़े भाजपा शासित सरकारों की पंजाब, उसके लोगों और किसानों के प्रति गहरी नफरत को उजागर करते हैं। हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के बजाय वे लगातार झूठे आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हम सच्चाई और तथ्यों के मार्ग पर डटे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Passive Euthanasia India

Passive Euthanasia India: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छा मृत्यु की इजाजत

बुधवार, 11 मार्च 2026
Bank Minimum Balance Rules

Bank Minimum Balance Rules: 72 करोड़ खातों पर पेनल्टी नहीं, बड़ी राहत

बुधवार, 11 मार्च 2026
Nuclear Emergency Gulf Countries

Nuclear Emergency Gulf Countries: खाड़ी देशों ने चंडीगढ़ की कंपनी से मांगे 1 करोड़ कैप्सूल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: युद्ध के बावजूद क्यों भरभराकर गिर रहा सोना-चांदी

बुधवार, 11 मार्च 2026

श्री अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए किसानों को 1.5 लाख से अधिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराई हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के मिशन में सरकार का साथ दें और उन्हें सरकार की अटूट प्रतिबद्धता एवं पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Previous Post

CBI Raid on Punjab DIG: रिश्वतखोरी में फंसे हरचरण भुल्लर के घर दोबारा छापा, करोड़ों की बरामदगी!

Next Post

‘मान सरकार’ ने थामा हर कदम : दिव्यांगों और नेत्रहीन को दी उड़ने की आज़ादी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Passive Euthanasia India

Passive Euthanasia India: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छा मृत्यु की इजाजत

बुधवार, 11 मार्च 2026
Bank Minimum Balance Rules

Bank Minimum Balance Rules: 72 करोड़ खातों पर पेनल्टी नहीं, बड़ी राहत

बुधवार, 11 मार्च 2026
Nuclear Emergency Gulf Countries

Nuclear Emergency Gulf Countries: खाड़ी देशों ने चंडीगढ़ की कंपनी से मांगे 1 करोड़ कैप्सूल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: युद्ध के बावजूद क्यों भरभराकर गिर रहा सोना-चांदी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Chandigarh Weather Update

Punjab Chandigarh Weather Update: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab LPG Gas Crisis

Punjab LPG Gas Crisis: कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
CM Mann

'मान सरकार' ने थामा हर कदम : दिव्यांगों और नेत्रहीन को दी उड़ने की आज़ादी

Aam aadmi clinic

4.20 करोड़ मरीजों का इलाज, रोज़ 73,000 को मुफ्त सेवा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।