LIVE | ...
शनिवार, 25 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को ₹20,000 रुपए प्रति एकड़ की बड़ी राहत, मात्र 30 दिनों में ₹209 करोड़ जारी

दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को ₹20,000 रुपए प्रति एकड़ की बड़ी राहत, मात्र 30 दिनों में ₹209 करोड़ जारी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (The News Air) दीवाली से पहले पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों के घरों में खुशियों की लौ फिर से जग उठी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मात्र तीस दिनों के भीतर मुआवजा और राहत राशि प्रदान करने का अपना वादा निभाकर एक नया इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जनसेवी सरकार का उदाहरण है जिसने अपने लोगों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहने का वादा सच्चे अर्थों में निभाया है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों और परिवारों के लिए कुल 209 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की है, जिसमें से संगरूर जिले के बाढ़ पीड़ितों को 3.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। पंजाब के वित्त और योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी विधानसभा क्षेत्र से इस मुआवजा वितरण की शुरुआत करते हुए आठ बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी पीड़ित को अपने हक की राशि पाने के लिए महीनों इंतज़ार न करना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अजनाला में स्वयं 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपये के चेक वितरित कर “मिशन पुनर्वास” की शुरुआत की थी। इस पहल ने पूरे देश में एक नया मानदंड स्थापित किया है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी राज्य सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा प्रदान किया है। इसके अलावा, जिन परिवारों के घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें अब 40,000 रुपये की सहायता दी जा रही है, जबकि पहले यह राशि केवल 4,000 रुपये थी।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार केवल राहत नहीं, बल्कि सम्मान भी दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल मुआवजा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि “मिशन पुनर्वास” के माध्यम से प्रभावित परिवारों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 13 कैबिनेट मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राहत राशि का वितरण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी परिवार सरकार की सहायता से वंचित न रहे।

यह भी पढे़ं 👇

25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert

Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 72 सेमी बारिश का रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 25 July 2026

Breaking News Live Updates 25 July 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर का सबसे तेज अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026

चीमा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के सहयोग से पूरी ताकत से बाढ़ से मुकाबला किया। यदि समय पर बचाव और राहत कार्य शुरू न किए गए होते, तो नुकसान कई गुना अधिक होता। उन्होंने संगरूर जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि घग्गर नदी में 755 फीट तक पानी पहुंचने के बावजूद किसी भी तटबंध के न टूटने से यह सिद्ध हुआ कि प्रशासन ने आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य किया।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम व्यवस्थाएं की गई थीं। परिणामस्वरूप भारी बारिश के बावजूद घग्गर नदी के 41 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में एक भी तटबंध नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और राज्य सरकार की समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम है।

हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि जल्द से जल्द जारी की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा अब तक जारी किए गए 240 करोड़ रुपये केवल वार्षिक किश्त का हिस्सा हैं, जबकि पंजाब को वास्तविक सहायता की प्रतीक्षा है। उन्होंने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि “मान सरकार” अपने संसाधनों और जनता के सहयोग से हर संकट में मजबूती से खड़ी है।

संगरूर के एक किसान गुरमेल सिंह ने भावुक होते हुए कहा, “पहली बार किसी सरकार ने हमारे दर्द को इतनी जल्दी समझा। अब हमें महसूस होता है कि सरकार वाकई हमारे साथ है।” वहीं बाढ़ प्रभावित परिवार की सदस्य जसविंदर कौर ने कहा, “हमारे घर में दीवाली की रौशनी इस बार सरकार के कारण आई है। मान सरकार ने सच में दिल जीत लिया।”

दीवाली से पहले जारी यह मुआवजा सिर्फ राहत नहीं, बल्कि पंजाब सरकार की उस नीति का हिस्सा है जो हर पंजाबी को आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में “मिशन पुनर्वास” पंजाब में नई उम्मीदों की नींव रख रहा है — एक ऐसा पंजाब, जो मुश्किलों से नहीं डरता, बल्कि हर संकट को नए संकल्प के साथ पार करता है।

यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व ईमानदार और जनसेवी हो, तो सरकार का हर फैसला लोगों के दिलों को छू जाता है। इस बार दीवाली की रौशनी सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि हर पंजाबी के दिल में जगमगा रही है क्योंकि “मान सरकार” ने फिर साबित कर दिया है कि जो कहा, वो किया!

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub, पंजाब की समृद्धि का धागा मज़बूत

Next Post

निवेश का नया केंद्र बना पंजाब:दुनिया भर की नामी कंपनियाँ तयार हैं पंजाब में निवेश करने के लिए

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert

Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 72 सेमी बारिश का रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 25 July 2026

Breaking News Live Updates 25 July 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर का सबसे तेज अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 25 July 2026

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Baltej Pannu

Mawan Dhian Satkar Yojana में 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, मान सरकार पर भरोसे की मुहर

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Next Post
2

निवेश का नया केंद्र बना पंजाब:दुनिया भर की नामी कंपनियाँ तयार हैं पंजाब में निवेश करने के लिए

KAP'S CAFE

Kap's Cafe ATTACKED! कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, क्या किसी गैंग ने दी है धमकी?

A

Punjab DIG ARRESTED! घर में करोड़ों का कैश, नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।