सोमवार, 25 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “आप” ने गांधी जी की समाधि पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए की प्रार्थना

“आप” ने गांधी जी की समाधि पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए की प्रार्थना

दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में "आप" नेताओं ने राजघाट जाकर अहिंसा के पुजारी गांधी जी को याद किया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Aap
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज दोपहर 12 बजे राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे और कुछ मिनट मौन धारण कर उन्हें याद किया। उन्होंने सोनम वांगचुक को न्याय दिलाने की प्रार्थना करते हुए कहा कि गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले लोग ही एक सच्चे गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे केस में जेल में डाल रखा हैं। जबकि सोनम वांगचुक ने देश को सत्य व अहिंसा की राह दिखाई है। इस दौरान विधायक संजीव झा, आदिल खान, महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सौरभ भारद्वाज गुरुवार को गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई की प्रार्थना करने राजघाट पहुंचे थे। प्रार्थना के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी को याद कर रहा है। लेकिन विश्व के सबसे बड़े गांधीवादियों में से एक सोनम वांगचुक देशद्रोह के झूठे मुकदमे में जेल में बंद हैं। आज रूस की सरकार ने गांधी समाधि के पास गांधी जी और टॉलस्टॉय के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई है, जो दर्शाता है कि आज भी पूरा विश्व गांधी जी को याद कर रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने इसे शर्म की बात बताते हुए कहा कि गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले लोग ही दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे इल्जाम में जेल में बंद कर रखा हैं। उन्होंने देशवासियों से निवेदन किया कि अगर उनके दिल में कहीं गांधी हैं, तो आज उसी दिल से सोनम वांगचुक के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। प्रार्थना यह नहीं है कि वे जल्द जेल से छूटें, क्योंकि गांधीवादी के लिए जेल में रहना बड़ी बात नहीं है, लेकिन प्रार्थना यह है कि सोनम वांगचुक ने जो अहिंसा और सत्य की राह देशवासियों व लद्दाख के निवासियों को दिखाई है, उस पर वे मजबूती से चलें और ईश्वर हमें भी उस राह पर चलने की शक्ति दे।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को सोनम वांगचुक की पत्नी से मेरी फोन पर बात हुई है, जो बीते दिनों दिल्ली आई थीं। इत्तेफाक से, जिस दिन सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी हुई, उस सुबह मैसेज पर उनसे भी बात हुई थी। आम आदमी पार्टी ने आश्वासन दिया था कि अगर वे दिल्ली आते हैं, तो सब मदद करने के लिए तैयार हैं। अब उनकी पत्नी से भी बात की है और कहा है कि पार्टी जो भी काम आ सके, उसके लिए तैयार है।

यह भी पढे़ं 👇

oil

US Iran Deal: क्रूड में गिरावट से Sensex में तेजी, क्या खत्म हुआ संकट?

सोमवार, 25 मई 2026
Diljit Dosanjh Bomb Threat Ludhiana

Diljit Dosanjh के घर और Ludhiana Mayor Office को बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार, 25 मई 2026
Akali Dal

बड़ा झटका: Akali Dal से Rajmahindra Singh Majithia निकले, AAP में हुए शामिल

सोमवार, 25 मई 2026
Punjab Stray Dog

Punjab Stray Dog Removal पर SC सख्त, Bhagwant Mann के बयान वाली याचिका खारिज

सोमवार, 25 मई 2026

इस दौरान बुराड़ी से “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक जेल में बंद हैं। वे वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी के विचारों और तरीकों को आगे बढ़ाया। आश्चर्य की बात यह है कि जिन लोगों ने उन्हें जेल में बंद किया, वे भी बापू की समाधि पर फूल चढ़ा रहे हैं। संजीव झा ने कहा कि वे लोग बापू की समाधि पर फूल तो चढ़ा रहे हैं, लेकिन बापू के विचारों को पालन करने वाले लोगों को जेल में बंद कर रहे हैं। आज देशवासियों को सोनम वांगचुक के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वे गांधीवादी तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। आज का दिन प्रार्थना करने और प्रेरणा लेने का है, ताकि जिस तरह सोनम वांगचुक ने अपनी लड़ाई लड़ी, हम सब उन से प्रेरणा लेकर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

उधर, “आप” नेता आदिल अहमद खान ने कहा कि गांधी जी की समाधि पर हमने प्रार्थना की और दुआ मांगी कि वह केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे। इस दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी, समाज सुधारक, वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को लद्दाख की लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जो गांधी जी की विचारधारा को मानते हैं। यह लड़ाई सोनम वांगचुक की अकेले की नहीं है, बल्कि यह देश के अस्तित्व को बचाने और गांधी जी की सोच और विचारों को बचाने की लड़ाई है। सभी देशवासी साथ खड़े हों और सोनम वांगचुक का साथ दें और उनका हौसला बढ़ाएं। वह जेल से डरने वाले नहीं, बल्कि गांधी जी के विचारों पर चलने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन पूरे देश को आज गांधी जी के विचारों के साथ खड़े होकर सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए।

Previous Post

Punjab Vehicles Scam: Court Issues Notice -चालानों और वाहनों की रजिस्ट्रेशन से जुड़ी खास खबर

Next Post

लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

oil

US Iran Deal: क्रूड में गिरावट से Sensex में तेजी, क्या खत्म हुआ संकट?

सोमवार, 25 मई 2026
Diljit Dosanjh Bomb Threat Ludhiana

Diljit Dosanjh के घर और Ludhiana Mayor Office को बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार, 25 मई 2026
Akali Dal

बड़ा झटका: Akali Dal से Rajmahindra Singh Majithia निकले, AAP में हुए शामिल

सोमवार, 25 मई 2026
Punjab Stray Dog

Punjab Stray Dog Removal पर SC सख्त, Bhagwant Mann के बयान वाली याचिका खारिज

सोमवार, 25 मई 2026
Airtel Priority Plan

Airtel Priority Plan सरकार की नज़र में, Net Neutrality खतरे में?

सोमवार, 25 मई 2026
Census Duty Reels Ban

जनगणना Duty में Reels बनाने पर लगी रोक, तोड़ेंगे नियम तो होगी सख्त कार्रवाई

रविवार, 24 मई 2026
Next Post
Harbhajan ETO

लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Gurmeet Khudian

पंजाब में सी.आर.एम. मशीनें अब एक क्लिक पर उपलब्ध; ‘उन्नत किसान’ ऐप पर 85 हज़ार से अधिक मशीनों की मैपिंग की गई

Sikh group permit for guruparv

Nankana Sahib Yatra Restart: 3000 Sikh devotees Attari Border से होंगे रवाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।