शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया

कहा, जालंधर और अमृतसर में बनाए जाएंगे दो अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 सितम्बर 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

जालंधर, 27 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया। आज यहां पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि का विषय है कि पहली जूनियर हॉकी लीग पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह हॉकी के क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि वाली लीग है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह लीग मोहाली से शुरू हुई थी और इसके फाइनल मुकाबले जालंधर में खेले जा रहे हैं।

हॉकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए कई लीग मैच आयोजित होते हैं, वहीं यह देश की पहली जूनियर लीग है। उन्होंने कहा कि यह एक यादगार अवसर है क्योंकि सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब के महान हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है, एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदर्शनी मैच में “लेजेंड इलेवन” का मुकाबला “स्टार इलेवन” से हुआ। उन्होंने कहा कि लेजेंड इलेवन की अगुवाई भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन गगन अजीत सिंह ने की, जो वर्तमान में मालेरकोटला के एसएसपी हैं, जबकि स्टार इलेवन की अगुवाई मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भारतीय हॉकी के इतिहास में बेहद अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे खुशी का क्षण बताया क्योंकि 1975 का हॉकी विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी और 2001 में जूनियर विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी इस स्टेडियम में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने हॉकी की तीन पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है और पंजाब का देश के लिए खेलों में सबसे बड़ा योगदान हॉकी में रहा है।

हॉकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल है और इसकी खास बात यह रही कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें खेलने आईं। उन्होंने कहा कि इस जूनियर हॉकी लीग में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि रखी गई थी। यह लीग मोहाली से शुरू हुई और अब इसका फाइनल दोआबे की धरती जालंधर में खेला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक खेलों में, जहाँ भारत ने पदक जीते, हर बार पंजाब के नौ खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर को “स्पोर्ट्स कैपिटल” कहा जाता है और बरलटन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में जालंधर के चार खिलाड़ी – मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह शामिल थे।

यह भी पढे़ं 👇

Chaitra Amavasya 2026

Chaitra Amavasya 2026: 18 मार्च को चैत्र अमावस्या, जानें पूजा विधि और दान

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को आएंगे ₹2000, तुरंत करें e-KYC

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Rashifal 13 March 2026

Rashifal 13 March 2026: तीन राशियों को 100% भाग्य का साथ, बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर घेरा, संसद में बवाल

गुरूवार, 12 मार्च 2026

हॉकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में बने फुटबॉल, रग्बी बॉल और अन्य खेल उपकरण विश्वकप और कॉमनवेल्थ खेलों में इस्तेमाल होते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज़ जालंधर में बने क्रिकेट बैट से खेलते हैं और पंजाब में खेलों की जड़ें जालंधर से जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में जन्मे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और उनके योगदान के कारण उन्हें राज्यसभा सदस्य नामित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जालंधर को खेलों के केंद्र के रूप में और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सात खिलाड़ियों को डीएसपी और चार खिलाड़ियों को पीसीएस अधिकारी नियुक्त किया है, जिनमें नौ हॉकी खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक एथलीट शामिल हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि वे स्वयं बड़े खेल प्रेमी हैं, इसलिए खेल विभाग का प्रभार अपने पास रखा है।

हॉकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गाँवों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल पहले ही पंजाब में युवाओं को नशे की लत से दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जालंधर के बरलटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और अब अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपप्रधान नितिन कोहली, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और अन्य ने “चढ़दी कला मिशन” में योगदान स्वरूप मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित ओलंपियनों का सम्मान भी किया।

Previous Post

विधायक अनमोल गगन मान का खरड़ हलका निवासियों के लिए दिवाली का तोहफा

Next Post

MPSC Prelims 2025: भारी बारिश और बाढ़ के कारण परीक्षा टली, जानें नई तारीख

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chaitra Amavasya 2026

Chaitra Amavasya 2026: 18 मार्च को चैत्र अमावस्या, जानें पूजा विधि और दान

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को आएंगे ₹2000, तुरंत करें e-KYC

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Rashifal 13 March 2026

Rashifal 13 March 2026: तीन राशियों को 100% भाग्य का साथ, बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर घेरा, संसद में बवाल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Panjiri Scam: मजीठिया ने मांगी 1500 करोड़ ‘पंजीरी घोटाले’ की CBI जांच

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aman Arora

Amit Shah Punjab Visit: ‘जुमलों’ की बजाय जवाब लेकर आएं पंजाब, अमन अरोड़ा ने पूछे छह सवाल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
MPSC Prelims 2025: भारी बारिश और बाढ़ के कारण परीक्षा टली, जानें नई तारीख

MPSC Prelims 2025: भारी बारिश और बाढ़ के कारण परीक्षा टली, जानें नई तारीख

Wine Shop

Dry Day : शराब के शौकीनों के लिए 2 अक्टूबर रहेगा बंद, जानिए पूरी खबर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।