शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित कस्बों और शहरों में चल रहे सफाई, मरम्मत और राहत कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित कस्बों और शहरों में चल रहे सफाई, मरम्मत और राहत कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों से नेक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में हाल ही में आई बाढ़ के बाद विभिन्न कस्बों और शहरों में चल रहे सफाई, राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

शहरी स्थानीय निकायों (यू.एल.बी.) के आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रावी, ब्यास, सतलुज और घग्गर जैसी नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के किनारे बसे कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में भारी बारिश के कारण अनेक कस्बों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित शहरी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तुरंत सफाई, पीने योग्य पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पानी भरे क्षेत्रों में कीचड़, रेत और मलबा जमा होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष सफाई अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों को अपने मौजूदा अमले का बेहतर उपयोग करने और इस नेक कार्य के लिए समर्पित टीमें गठित करने के आदेश दिए। डेंगू, मलेरिया जैसी बरसाती बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर फॉगिंग करवाने की महत्ता पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग स्टाफ को क्षतिग्रस्त सार्वजनिक और निजी संपत्तियों, जैसे मकान, दुकानें और अन्य ढाँचे का तुरंत सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नरों को सौंपी जाए ताकि उपयुक्त राहत और मुआवज़े हेतु राज्य सरकार तक भेजी जा सके। मुख्यमंत्री ने जल आपूर्ति योजनाओं, स्ट्रीट लाइटों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एस.टी.पी.) और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की बड़ी मरम्मत या गड्ढे भरने का काम मॉनसून समाप्त होने के बाद ही शुरू होना चाहिए।

उन्होंने सभी शहरी निकायों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार करने, समयसीमा तय करने और प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक धन के पारदर्शी और विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्थानीय युवा क्लबों, एन.जी.ओ. और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरी क्षेत्रों, विशेषकर बड़े कस्बों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों के समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर शहरवासियों के साथ साझा किए जाएँ। साथ ही, उन्होंने राहत और पुनर्वास प्रयासों की रिपोर्टिंग व सत्यापन में मदद के लिए पेस्को के पूर्व सैनिकों को शामिल करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नगर निगमों से संबंधित सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी आयुक्तों पर होगी। इसी प्रकार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास/जनरल) अपने-अपने जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों द्वारा किए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पर्यावरण की सुरक्षा और रोज़गार की ओर बड़ा कदम:मान सरकार ने ज़रूरतमंदों में बांटे ई-रिक्शा

Next Post

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ मंडी और तहसील कार्यालय का दौरा किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Malvinder Kang

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ मंडी और तहसील कार्यालय का दौरा किया

कानून-व्यवस्था

कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नज़र रखें: मुख्यमंत्री की सी.पीज. और एस.एस.पीज. को हिदायत

बाढ़ प्रभावित

सोनालिका समूह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 4.5 करोड़ की मदद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।