LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब सरकार द्वारा एस. सी. विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम: डा. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा एस. सी. विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम: डा. बलजीत कौर

कहा, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, विदेशी पढ़ाई और पी. सी. एस पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के लिये बड़ा तोहफ़ा:

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Baljit Kaur
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 18 सितम्बर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है।

पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी साझा की।

पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम – 35% की ऐतिहासिक वृद्धि

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को वर्षों से चले आ रहे विवादों और अनियमितताओं से बाहर निकाला है। फंडों की हेराफेरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और अब एक-एक रुपया सीधे जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है।

2022 में 1,76,842 विद्यार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया था। आज यह संख्या बढ़कर 2,37,456 तक पहुँच गई है — केवल तीन वर्षों में 35% की वृद्धि। पिछले पाँच वर्षों के शासन काल में केवल 3.71 लाख विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि मौजूदा तीन वर्षों में 6.78 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

वर्ष 2025-26 के लिए 2.70 लाख विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी इस स्कीम से वंचित न रह जाए।

इसके अतिरिक्त, टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेजेज़ फॉर OBC, EBC और DNT स्कीम के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है और जो एआईआईएमएस बठिंडा, आई.आई.टी. रोपड़, एन.आई.टी. जालंधर, आई.आई.एम. अमृतसर, एन.आई.पी.ई.आर. मोहाली, एन.आई.टी. मोहाली, आई.एस.आई. चंडीगढ़, थापर कॉलेज पटियाला, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी (आर जी एन यू एल पटियाला), आई.आई.एस.ई.आर. मोहाली और आई.एच.एम. गुरदासपुर जैसी 11 प्रमुख संस्थाओं में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी वज़ीफ़ा जारी किया जाएगा।

विदेशी छात्रवृत्ति योजना – प्रतिभाशाली युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों और भूमिहीन खेत मज़दूरों के बच्चों के लिए एक परिवर्तनकारी विदेशी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। योग्य विद्यार्थी (35 वर्ष से कम आयु, न्यूनतम 60% अंक, माता-पिता की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम) अब दुनिया की शीर्ष 500 यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई कर सकेंगे।

सरकार की ओर से वीज़ा, हवाई टिकट, ट्यूशन फीस, वार्षिक रख-रखाव भत्ता (₹13.17 लाख), आपातकालीन भत्ता (₹1.35 लाख) और चिकित्सकीय बीमा प्रदान किया जाएगा।

विद्यार्थिनियों के लिए 30% आरक्षण समान अवसर सुनिश्चित करेगा। प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चों तक लाभ ले सकते हैं, हालांकि प्रत्येक विद्यार्थी केवल एक बार ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एन.ओ.एस. पोर्टल (https://nosmsje.gov.in) 15 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु खुला रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अवसरों के नए दरवाज़े खोलेगी और अब माता-पिता को बच्चों को विदेश भेजने के लिए संपत्ति गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अम्बेडकर इंस्टीट्यूट में पी.सी.एस. क्रैश कोर्स

डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की कि अम्बेडकर इंस्टीट्यूट, मोहाली में एस.सी., बी.सी. और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं के लिए तैयार करने हेतु दो महीने का पी.सी.एस. क्रैश कोर्स शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

आवेदन 17 से 26 सितम्बर तक (ऑफ़लाइन और ईमेल द्वारा) खुले रहेंगे। 30 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 40 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

संस्थान को 1.47 करोड़ रुपये खर्च कर अपग्रेड किया गया है और अतिरिक्त 1.22 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। प्रोफेसरों का मानदेय ₹750 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति घंटा कर दिया गया है, ताकि प्रमुख विद्वानों को प्रशिक्षक के रूप में आकर्षित किया जा सके।

पंजाब सरकार की वचनबद्धता

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एस.सी., बी.सी. और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

“हमारा लक्ष्य पंजाब के हर योग्य बच्चे के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ, किफ़ायती और आकर्षक बनाना है। शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने विद्यार्थियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं,” उन्होंने कहा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में 4 दिनों दौरान सफाई और गाद निकालने पर 10.21 करोड़ रुपये खर्च: सौंद

Next Post

मुंडियां और गोयल द्वारा सतलुज दरिया के प्रवाह को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने के आदेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
सतलुज दरिया

मुंडियां और गोयल द्वारा सतलुज दरिया के प्रवाह को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने के आदेश

AAP

'मिशन चढ़दीकला' को और मज़बूत करने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने 'आप' संगठन के साथ की वीडियो कांफ्रेंस

Punjab Vidhan Sabha

भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।