LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गरीबों और बुजुर्गों के लिए 100 करोड़ का तोहफा: पंजाब सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए खोला खजाना

गरीबों और बुजुर्गों के लिए 100 करोड़ का तोहफा: पंजाब सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए खोला खजाना

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, धर्म, पंजाब
A A
0
Gift of 100 Crore for the Poor and Elderly: Punjab Government Opens Treasury for Pilgrimage
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पंजाब, 17 सितंबर (The News Air) पंजाब की मिट्टी में आस्था और त्याग का गहरा रंग है। यहाँ के लोगों ने गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन का आधार बनाया है। लेकिन कई बार, जीवन की जिम्मेदारियों और आर्थिक परेशानियों के कारण, बुजुर्गों के मन में दबी हुई एक ख्वाहिश अधूरी रह जाती थी—अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करना। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत करके उनकी इस अधूरी ख्वाहिश को एक गर्व और सम्मान की यात्रा में बदल दिया है | यह योजना सिर्फ़ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सेतु है जो सरकार और आम जनता के बीच बनाया गया है। यह उन बुजुर्गों के लिए एक तोहफा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने परिवार और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। यह एक ऐसा प्रयास है जो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी धार्मिक आस्थाओं को पूरा नहीं कर पाते। इस योजना के पीछे सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करना भी है और उन लोगों को निःशुल्क और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देना है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब की मान सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। पंजाब कैबिनेट ने 27 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी | इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया था इसके तहत, 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर पहला जत्था रवाना किया गया था। पहले चरण में लगभग 33,893 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई गई । अमृतसर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई थी । मुख्यमंत्री निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना का पहला चरण 27 नवंबर 2023 से शुरू होकर 29 फरवरी 2024 को समाप्त हुआ था | अप्रैल 2025 में, पंजाब सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए लाभ के लिए पात्रता की उम्र 60 से घटाकर 50 साल कर दी है | इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। पंजाब सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना है |

इस योजना के तहत, अलग-अलग धर्मों के लोगों को इन स्थानों की यात्रा कराई जाती है: हिंदू तीर्थस्थल: माता चिंतपूर्णी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, खाटू श्याम, सालासर धाम, मथुरा, वाराणसी, वृंदावन | सिख तीर्थस्थल: श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री दमदमा साहिब। मुस्लिम तीर्थस्थल: जामा मस्जिद, अजमेर शरीफ। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। इसी तरह अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला देवी, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा एसी बसों के माध्यम से करवाई जाएगी। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करती है। यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी जाती है। 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को देखभाल के लिए लेकर जाने की इजाजत होती है। श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए उनको एसी कमरे और खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया करवाई जाती है।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

Kejriwal Attacks PM Modi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कहां है? केजरीवाल का पीएम पर हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट को बताया लीपापोती!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Ludhiana Horticulture Development Center

Ludhiana Horticulture Development Center: बागवानी विकास केंद्र में तेजी लाने के निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Congress Punjab

Congress Punjab Infighting: कांग्रेस में ‘All is Well’ सिर्फ दिखावा? दिल्ली की बंद कमरे की मीटिंग का पूरा सच!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Railway Projects Delay Punjab: रेल मंत्री बिट्टू ने CM मान को लिखा पत्र, पंजाब में रेलवे प्रोजेक्ट्स में देरी पर जताई चिंता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना केवल मुफ्त सफर की योजना नहीं, बल्कि यह पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मान सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण है। यह योजना गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है। जो लोगों में आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश देता हैं। पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना समाज के कमजोर वर्गों और वृद्ध लोगों के लिए एक वरदान है। यह उन्हें आध्यात्मिक शांति और धार्मिक संतुष्टि का अनुभव करने का मौका देती है, जबकि उन्हें किसी भी आर्थिक बोझ की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह योजना पंजाब सरकार की जनता के प्रति समर्पण और उनकी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने का एक अच्छा उदाहरण है। संगरूर जिले के एक गाँव की निवासी जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का लाभ उठाया है। वे पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शन करके खुद को भाग्यवान मान रही है। अहम बात यह है कि सफर के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, स्थानीय यात्रा, स्वागत किट और रहन-सहन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है और प्रत्येक श्रद्धालु को एक तीर्थ यात्रा किट मिलती है,जिसमें चादर, कंबल, तौलिया, तेल और कंघी शामिल होती है । यह एक ऐसा मंच है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है, जहां अमीर-गरीब, युवा-बुजुर्ग, सब एक ही आस्था की डोर से बंधे होते हैं।

मान सरकार का यह कदम सचमुच सराहनीय है, क्योंकि उन्होंने लोगों की उन भावनाओं को छुआ है जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। इस यात्रा के बाद जब बुजुर्ग अपने घर लौटते हैं, तो वे केवल तीर्थ यात्रा करके नहीं आते, बल्कि अपने साथ एक नया जीवन, एक नई ऊर्जा और सरकार के प्रति एक गहरा विश्वास लेकर आते हैं। उनकी यात्रा की कहानियाँ उनके परिवारों और पड़ोसियों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। इस योजना के माध्यम से, मान सरकार ने साबित कर दिया है कि एक कल्याणकारी राज्य वही है जो अपने लोगों की भौतिक ज़रूरतों के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक और भावनात्मक ज़रूरतों का भी ख्याल रखता है। यह एक ऐसी पहल है जो पंजाब के दिलों को जोड़ रही है और एक मजबूत, संवेदनशील समाज का निर्माण कर रही है। यह योजना न केवल लोगों को पवित्र स्थलों तक पहुंचाती है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और नई यादें बनाने का मौका भी देती है। यह एक ऐसी यात्रा है जो दिल से शुरू होती है और आत्मा में शांति लाती है। यह पंजाब सरकार की तरफ से एक ऐसा प्रयास है, जो लोगों के जीवन में सिर्फ़ सुविधा नहीं, बल्कि सुकून और संतोष भी लाता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Mohali Court Decision: हनी सिंह के खिलाफ FIR रद्द, 6 साल पुराना विवाद खत्म

Next Post

‘आप’ पंजाब ने पार्टी कैडर को और मजबूत करने के लिए प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियों का किया ऐलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

Kejriwal Attacks PM Modi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कहां है? केजरीवाल का पीएम पर हमला, फास्ट ट्रैक कोर्ट को बताया लीपापोती!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Ludhiana Horticulture Development Center

Ludhiana Horticulture Development Center: बागवानी विकास केंद्र में तेजी लाने के निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Congress Punjab

Congress Punjab Infighting: कांग्रेस में ‘All is Well’ सिर्फ दिखावा? दिल्ली की बंद कमरे की मीटिंग का पूरा सच!

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Railway Projects Delay Punjab: रेल मंत्री बिट्टू ने CM मान को लिखा पत्र, पंजाब में रेलवे प्रोजेक्ट्स में देरी पर जताई चिंता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
SC Commission Suo Moto Notice

SC Commission Suo Moto Notice: अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किए तीन सुओ-मोटो नोटिस

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Punjab Social Security Pension

Punjab Social Security Pension: मान सरकार ने जारी किए ₹2,150 करोड़, 35.90 लाख लाभार्थियों को मिल रही सहायता

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Next Post

'आप' पंजाब ने पार्टी कैडर को और मजबूत करने के लिए प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियों का किया ऐलान

Arvind Kejriwal

"आप" की पंजाब सरकार का मिशन " चढ़दीकला" बेहद प्रेरणादायक- केजरीवाल

Harbhajan Singh ETO

बाढ़ से पंजाब में 4658 किलोमीटर सड़कों और 68 पुलों को हुआ नुकसान: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।