मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - विरासती ग्रामीण खेलों के पुनर्जनन के लिए सभी कानूनी बाधाएं हटाएंगे-मुख्यमंत्री

विरासती ग्रामीण खेलों के पुनर्जनन के लिए सभी कानूनी बाधाएं हटाएंगे-मुख्यमंत्री

गांव महिमा सिंह वाला में बैल दौड़ शुरू करने के लिए कानून पास करने पर मुख्यमंत्री का सम्मान

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 29 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

महिमा सिंह वाला (लुधियाना), 29 जुलाई (The News Air) पंजाब में कानूनी बंधनों के कारण लुप्त हो रही विरासती ग्रामीण खेलों को पुनर्जनन का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार विरासती खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए सभी कानूनी बाधाएं हटाएगी ताकि हमारे महान खेल विरासत की प्राचीन शान बहाल की जा सके।

राज्य में बैल दौड़ को फिर से शुरू करने के लिए पंजाब विधानसभा में कानून पास करने के लिए आज यहां बड़ी संख्या में विरासती खेल प्रेमियों द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये दौड़ें हमारे ग्रामीण विरासत की व्याख्या करती हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही पंजाब में बैलगाड़ी दौड़ आयोजित की जाती रही हैं और ये हमें हमारी संस्कृति और विरासत से जोड़े रखती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी ने करतारपुर साहिब में लंबे समय तक बैलों के साथ खेती की थी। उन्होंने कहा कि बैल दौड़ पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून लागू होने से जहां विरासती खेल प्रेमियों को बड़ा झटका लगा था, वहीं हमारी पारंपरिक खेल विरासत को भी ठेस पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों द्वारा दौड़ शुरू करने के लिए कानून लाने की लगातार मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई, 2025 को ‘पंजाब विधानसभा में पशु क्रूरता निवारण (पंजाब संशोधन), 2025’ को सर्वसम्मति से पास किया गया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह कानून जहां पंजाब की देसी पशु नस्लों को बचाने में मदद करेगा, वहीं बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत के राष्ट्रपति द्वारा इस कानून को मंजूरी दी जानी है, जिसके बाद बैल दौड़ आयोजित की जा सकेंगी।

यह भी पढे़ं 👇

Pasmanda Movement

Pasmanda Movement: मुस्लिम समाज में जाति का सच, Ashraf-Ajlaf विभाजन

मंगलवार, 26 मई 2026
Chinese Yuan

Chinese Yuan: क्या खत्म होगी Dollar की बादशाहत? 6.8349 का सच

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab CM Mann

CM Mann Prediction: कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सियासी बवाल

मंगलवार, 26 मई 2026
CBSE Re-evaluation

CBSE Re-evaluation: 17000 आवेदनों में फंसे छात्र, हेल्पलाइन भी फेल

मंगलवार, 26 मई 2026

नए कानून का जिक्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य खेलों में भाग लेने वाले पशुओं के लिए सुरक्षा उपाय, पशुओं की पशु चिकित्सा निगरानी, सुरक्षा मानदंड, पंजीकरण और दस्तावेजीकरण के अलावा उल्लंघन के लिए जुर्माने की व्यवस्था करना है ताकि मूक प्राणियों को किसी भी प्रकार के अत्याचार का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा कबूतर बाजी को फिर से शुरू करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

गांव किला रायपुर में होने वाले खेलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1933 में शुरू हुए इन खेलों को “मिनी ओलंपिक” या “ग्रामीण ओलंपिक” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इन खेलों की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है। इन खेलों को बीबीसी और डिस्कवरी जैसे बड़े चैनलों ने कवर किया है और यहां तक कि देश के राष्ट्रपति भी इन खेलों को देखने आते रहे हैं।

पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में लोगों के मिल रहे भरपूर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या किसी एक घर या जिले की नहीं है, बल्कि पंजाब के कई युवा नशे की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लोगों के घरों में तबाही फैलाने वाले समाज के दुश्मन हैं और ऐसे लोगों के साथ किसी भी तरह का लिहाज नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग के तहत नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मुहिम जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जेल में सजा काट रहे राजनीतिक नेता के मानवाधिकारों के प्रति व्यक्त चिंता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई।

खेतों की सिंचाई के लिए नहरी पानी की प्रचुरता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था, तब केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए उपयोग हो रहा था, लेकिन आज यह बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण पहली बार राज्य के आखिरी गांवों तक नहरों और नदियों का पानी टेल तक पहुंचा है। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि धान के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सिंचाई के लिए पानी की अधिकता के कारण किसानों को ट्यूबवेल बंद रखने पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने निजी कंपनी के स्वामित्व वाले गोइंदवाल पावर प्लांट को खरीदकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार ने कोई निजी पावर प्लांट खरीदकर उल्टा रुझान शुरू किया है, जबकि पहले राज्य सरकारें अपने चहेतों को मामूली कीमतों पर सरकारी संस्थान बेचने की आदी रही हैं। इस प्लांट का नाम तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां और हरदीप सिंह मुंडियां सहित अन्य हस्तियां मौजूद थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Voter ID, Chocolate से Terrorist की पहचान – Amit Shah का पाकिस्तान पर करारा वार!

Next Post

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्कर का गुर्गा पाँच आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pasmanda Movement

Pasmanda Movement: मुस्लिम समाज में जाति का सच, Ashraf-Ajlaf विभाजन

मंगलवार, 26 मई 2026
Chinese Yuan

Chinese Yuan: क्या खत्म होगी Dollar की बादशाहत? 6.8349 का सच

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab CM Mann

CM Mann Prediction: कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सियासी बवाल

मंगलवार, 26 मई 2026
CBSE Re-evaluation

CBSE Re-evaluation: 17000 आवेदनों में फंसे छात्र, हेल्पलाइन भी फेल

मंगलवार, 26 मई 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर, विवाद तेज

मंगलवार, 26 मई 2026
CNG Price Hike

CNG Price Hike: 15 दिन में चौथा झटका, Petrol 100 पार

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Crime

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्कर का गुर्गा पाँच आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

CM Mann Cabinet Meeting

मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास ब्लॉकों के पुनर्गठन को हरी झंडी

Child

Property की तरह बिक रहे Newborns in Delhi – 10 लाख में बिका मासूम बच्चा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।