LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मैं राज्यसभा नहीं जा रहा- केजरीवाल

मैं राज्यसभा नहीं जा रहा- केजरीवाल

गुजरात-पंजाब में जीत का संदेश, देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में सिर्फ ‘‘आप’’ सक्षम- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 जून 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, पंजाब, सियासत
A A
0
AK
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 जून (The News Air) पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय राजनीति को बड़ा संदेश दिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है। गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने जनता का दोहरा भरोसा दिखाया है। पंजाब की जनता ने दिखाया कि वह ‘‘आप’’ सरकार के काम से खुश है तो गुजरात की जनता दिखाया है कि अब वह बदलाव चाहती है। दोनों जगह बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर ‘‘आप’’ को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती है। गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर ‘‘आप’’ ने शानदार जीत दर्ज की है। मैं लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा और विसावदर से जीते गोपाल इटालिया के साथ दोनों राज्यों की जनता को बहुत बधाई देता हूं। आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास दिखाने के लिए दोनों राज्यों की जनता का दिल से धन्यवाद है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2022 में पंजाब और दिसंबर 2022 में गुजरात में चुनाव हुए थे। गुजरात के विसावदर सीट आम आदमी पार्टी जीती थी, लेकिन हमारे विधायक बीजेपी में चले गए और उसकी वजह से यह चुनाव हुआ। 2022 में गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम की सीट पर जीतने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर से दोनों सीटीं जीती है। यह इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के काम से बहुत खुश हैं। 2022 के चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट मिली थी। कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी। 2022 की आंधी में लुधियान पश्चिम की सीट जीतने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर जीती है।

अरविंद केजरील ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि यह उपचुनाव 2027 में पंजाब में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल है। अगर यह 2027 का सेमीफाइनल है और 2022 में ‘‘आप’’ की आंधी थी तो 2027 में ‘‘आप’’ का तुफान आने वाला है। यह नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव ने पंजाब की जनता के मूड को दर्शाया है और जनता ने ‘‘आप’’ सरकार के कामों पर मोहर लगाई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोगों ने भी 2022 की तुलना में इस बार दोगुने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ को जिताया है। अक्सर कहा जाता है कि उपचुनाव में सत्तासीन पार्टी ही जीतती है। गुजरात में बीजेपी सत्ता में है। बीजेपी की पुलिस-प्रशासन पर मजबूत पकड़ है और सारी एजेंसी भी बीजेपी के पास है। भाजपा साम-दाम-दंड-भेद सारे तिकड़म लगाकर चुनाव लड़ती है। ऐसे में बीजेपी से गुजरात में चुनाव लड़कर जीत पाना बहुत मुश्किल है। बीजेपी की सरकार होने के बावजूद विसावदर की जनता ने 2022 की तुलना में दोगुने मतों के अंतर से ‘‘आप’’ को जिताया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर की जीत से साफ है कि गुजरात के लोग अब बीजेपी के 30 साल के कुशासन से बहुत त्रस्त हो चुके हैं और अब जतना अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। विसावदर की जीत दिखाता है कि ‘‘आप’’ की पॉलिसी और पंजाब व दिल्ली में किए गए काम पर गुजरात की जनता ने भरोसा दिखाया है। गुजरात की जनता ने ‘‘आप’’ और उसकी लीडरशिप पर भरोसा जताया है। गुजरात में लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी उनके लिए एक उम्मीद बन गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 17 सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली थी। पिछले 3 साल में गुजरात के पांच विधायक छोड़कर बीजेपी में चले गए, जबकि ‘‘आप’’ का 5 में से एक विधायक बीजेपी में गया। कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए विधायकों की सीटों पर पिछले साल उपचुनाव हुए थे और कांग्रेस पांचों सीट हार गई। सारी सीट बीजेपी के पास चली गई। बीजेपी ने विसावदर से ‘‘आप’’ विधायक की चोरी की थी, आज हम उस सीट को बीजेपी से वापस छीन कर ले आए हैं। इसका मतलब है कि गुजरात के अंदर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। आज गुजरात की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए, जिसमें एक बीजेपी और एक ‘‘आप’’ जीती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी। कांग्रेस का सभी राज्यों के अंदर एक ही स्टेटस रह गया है कि बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन कर बीजेपी को जिताने की कोशिश करना। दिल्ली में सबने देखा कि कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की। इसी तरह विसावदर के अंदर भी कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप बीजेपी के हाथ की कठपुतली है। कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहता है। कांग्रेस का स्थानीय लीडर बीजेपी को हराना चाहता है। लेकिन वह देखता है कि कांग्रेस की सारी लीडरशिप बीजेपी की गोंद में बैठी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस से उम्मीद न करें कि वह कभी बीजेपी को हराएगी। सिर्फ आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से इस देश और राज्यों को बीजेपी से बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सभी अच्छे कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में आएं, उनका पूरा स्वागत है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है। ये जीत दिखाती है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद “आप” को हराना था, लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026

मैं राज्यसभा नहीं जा रहा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को खारिज दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी। लेकिन मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। यह बिल्कुल साफ है कि राज्यसभा में मैं नहीं जाउंगा। राज्यसभा में जो भी जाएगी, उसके बारे में पार्टी की पीएसी तय करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फास्ट ट्रैक सिंगल विंडो सिस्टम ने राज्य में औद्योगिक क्रांति लाई

Next Post

Ceasefire के बाद भी Iran का हमला! Israel बोले- ट्रंप ने बचाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Byju's Founder

Byju’s Founder 6 Months Jail: सिंगापुर कोर्ट का सख्त फैसला

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
donald trump new announcement ceasefire starts now netanyahu says thanks

Ceasefire के बाद भी Iran का हमला! Israel बोले- ट्रंप ने बचाया

Operation Sindoor

Operation Sindoor: 22 मिनट में पाकिस्तान को झुका दिया, बोले PM Modi

Shashi Tharoor

Modi की तारीफ के बाद Shashi Tharoor ने तोड़ी चुप्पी, BJP में जाने की खबरों पर दिया जवाब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।