शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - मोहल्ला क्लिनिको में काम करने वाले हजारों लोगों को नौकरी से निकलने की भाजपा सरकार की तैयारी : सौरभ भारद्वाज

मोहल्ला क्लिनिको में काम करने वाले हजारों लोगों को नौकरी से निकलने की भाजपा सरकार की तैयारी : सौरभ भारद्वाज

भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाओं का विरोध करती रही है : सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 मई 2025
in नई दिल्ली
A A
0
sourabh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 मई (The News Air) पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि हजारों की संख्या में मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और मल्टी टास्किंग स्टाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के जनता दरबार में अपनी नौकरी को बचाने के लिए गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने बताया यह सभी लोग जनता दरबार में मजबूरी वश पहुंचे, क्योंकि पिछले कई दिनों से लगातार यह लोग दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से मिलने का समय मांग रहे थे, परंतु मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की ओर से इन सभी लोगों को मिलने का कोई समय नहीं दिया गया, तो मजबूरी वश इन लोगों को इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के जनता दरबार में जाना पड़ा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब प्रश्न यह उठता है, कि इन सभी मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ को हजारों की संख्या में सीएम रेखा गुप्ता के जनता दरबार में जाने की जरूरत क्यों पड़ी? इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, कि ऐसा पता चला है की 17 अप्रैल को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की कोई बैठक हुई थी और 7 मई को उस बैठक के मिनट्स जारी किए गए। इस बैठक के मिनट्स में यह लिखा हुआ है, कि भाजपा की दिल्ली सरकार दिल्ली के सैकड़ो मोहल्ला क्लिनिको को बंद करेगी और इन मोहल्ला क्लिनिको की जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इस बैठक के मिनट्स में यह भी लिखा है, कि जहां पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुल चुके हैं, उसके आसपास के सभी मोहल्ला क्लिनिको को बंद कर दिया जाए और जहां पर नहीं खुले हैं वहां पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने के बाद मोहल्ला क्लिनिको को बंद कर दिया जाएगा और मोहल्ला क्लिनिको में काम करने वाले सभी स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ हजारों की संख्या में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के जनता दरबार में उनसे मिलने पहुंच गए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा हम सभी ने देखा है, कि अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा इस बात को कहा था, कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से विपक्ष में रहते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनता के हित में लागू की गई योजनाएं चाहे वह मुफ्त बिजली की योजना हो, चाहे मुफ्त पानी की योजना हो, या फिर मुफ्त शिक्षा की योजना हो, या मोहल्ला क्लिनिको में मुफ्त इलाज की योजना हो सभी योजनाओं का पुरजोर विरोध करती रही है, यदि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो भाजपा एक-एक करके उन सभी सुविधाओं को बंद कर देगी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बड़ी ही आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है, कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हों या भाजपा के अन्य बड़े नेता हों, सभी ने कहा था, कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो जो भी जनहित की योजनाएं आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में चलाई जा रही है, किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। परंतु जैसे ही भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी भाजपा शासित दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले आदेश पारित किया, कि दिल्ली में जो ढाई सौ मोहल्ला क्लीनिक किराए की जगह पर चल रहे हैं उन सभी को बंद किया जाएगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ढाई सौ मोहल्ला क्लिनिको को बंद करने के आदेश के बाद भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने कहा, कि बाकी बचे मोहल्ला क्लिनिको का नाम बदलकर आरोग्य मंदिर रखा जाएगा। परंतु इस पर भी उनका दिल नहीं भरा तो अब भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने सभी मोहल्ला क्लिनिको को बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकलने का फैसला कर लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि यह बड़े ही दुख की बात है की 2017 से जो लोग मोहल्ला क्लीनिक में काम कर रहे हैं, उनका पूरा परिवार इस नौकरी पर आश्रित है और भारतीय जनता पार्टी ऐसे हजारों लोगों को नौकरी से निकलने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 से लेकर आज तक मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले स्टाफ की तनख्वाह भी नहीं बढ़ी थी। छोटी-छोटी तनख्वाहों पर यह लोग 8 साल से काम करते आ रहे थे और अब उस नौकरी से भी भारतीय जनता पार्टी इनको निकलना चाहती है।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Vivek Vihar Fire

Delhi Vivek Vihar Fire: AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 9 की मौत, छत का दरवाजा बंद होने से फंसे लोग

रविवार, 3 मई 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
DC vs RCB IPL Match

DC vs RCB IPL Match: दिल्ली में 7 घंटे Traffic Diversion, ये रूट्स रहेंगे बंद

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
AAP Rajya Sabha MPs Defection

AAP Rajya Sabha MPs Defection: संजय सिंह लिखेंगे उपराष्ट्रपति को पत्र, 7 सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, सरकार बदलने से लगभग 3 महीने पहले मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले कुछ लोग हमसे आकर मिले थे और वेतन बढ़ाने के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि उस समय की आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इन लोगों का वेतन बढ़ाने पर विचार कर ही रही थी और वेतन को बढ़ाने का आदेश भी दिया गया था उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मैंने इन कर्मचारियों को कहा था, कि आज यदि आप लोगों को कोई समस्या होती है तो आप स्वास्थ्य मंत्री से सीधे आकर मिल सकते हैं, अपनी समस्या रख सकते हैं। परंतु यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार आई तो यह लोग तुम सबको नौकरी से निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि उस समय मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले कुछ कर्मचारी मेरी बात सुनकर मुस्कुरा रहे थे। उन्हें लगा कि मैं राजनीति से प्रेरित होकर ऐसी बात कह रहा हूं। परंतु आज मेरी वह बात सत्य साबित होती नजर आ रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से 10000 से भी अधिक बस मार्शलों को नौकरी से निकाला, उसके बाद अस्पतालों में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर को नौकरी से निकला, गेस्ट टीचरों को नौकरी से निकला, अलग-अलग विधानसभाओं में काम करने वाले विधानसभा फैलो को निकाला इस श्रृंखला में अब मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले स्टाफ की बारी आ गई है। अब भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लिनिको को बंद करके मोहल्ला क्लिनिको में काम करने वाले हजारों लोगों को नौकरी से निकलने की तैयारी कर चुकी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है, कि केवल और केवल राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय जनता पार्टी हजारों लोगों को धीरे-धीरे कर बेरोजगार कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Turkey से टूटा LPU का रिश्ता! National Security पर लिया बड़ा फैसला

Next Post

‘उड़ता पंजाब’ से ‘बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Vivek Vihar Fire

Delhi Vivek Vihar Fire: AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 9 की मौत, छत का दरवाजा बंद होने से फंसे लोग

रविवार, 3 मई 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
DC vs RCB IPL Match

DC vs RCB IPL Match: दिल्ली में 7 घंटे Traffic Diversion, ये रूट्स रहेंगे बंद

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
AAP Rajya Sabha MPs Defection

AAP Rajya Sabha MPs Defection: संजय सिंह लिखेंगे उपराष्ट्रपति को पत्र, 7 सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Delhi PUC Rule

Delhi PUC Rule: बिना Pollution Certificate नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, CM का सख्त फैसला

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Tanay Srivastava 500 marks, Gurugram topper 2026

गुरुग्राम का जलवा! CBSE 10th Result में तनय ने किया कमाल

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

‘उड़ता पंजाब’ से ‘बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

DRugs

2025 की नशों की सबसे बड़ी बरामदगी: पाकिस्तान-आइएसआई द्वारा समर्थित नारको तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश

Lal Chand

पंजाब सरकार अपनी वचनबद्धता पर खरी उतरी, किसानों के खातों में 28,571 करोड़ रुपये की अदायगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।