LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को जानकारी लीक करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को जानकारी लीक करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को खुफिया जानकारी साझा करने के बदले मिल रहे थे पैसे: डीजीपी गौरव यादव ने कहा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 11 मई 2025
in पंजाब
A A
0
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मलेरकोटला, 11 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मलेरकोटला पुलिस ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को खुफिया जानकारी लीक करने में कथित संलिप्तता के आरोप में 31 वर्षीय महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुजाला (महिला) और यामीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जो दोनों मलेरकोटला के रहने वाले हैं। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

यह सफलता पुलिस द्वारा फलकशेर मसीह और सूरज मसीह नामक दो व्यक्तियों द्वारा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को सेना के छावनी क्षेत्रों और हवाई अड्डों के बारे में संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए उन्हें गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम गुप्त जानकारी साझा करने के बदले ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेते थे। उल्लेखनीय है कि उक्त मुलजिम अपने हैंडलर के लगातार संपर्क में थे और उसकी हिदायतों के अनुसार अन्य स्थानीय संचालकों को पैसे भेजते थे।

डीजीपी ने बताया कि यह कार्रवाई सीमा पार से जासूसी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। उन्होंने आगे कहा कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच की जाएगी, जिसमें वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और नेटवर्क में शामिल अन्य संचालकों और संबंधों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026
BJP appointed Kewal Singh Dhillon

Punjab MC Election Fraud: नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी धांधली हुई- केवल ढिल्लों

शनिवार, 30 मई 2026

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) मलेरकोटला गगन अजीत सिंह ने कहा कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दोषी गुजाला को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान उसके द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर इस मामले में यामीन मोहम्मद नामक दूसरे व्यक्ति की पहचान हुई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोषी गुजाला ने कबूल किया कि उसने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी के साथ भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी साझा की थी। दोषी गुजाला ने आगे खुलासा किया कि वह पैसे के बदले ऐसा कर रही थी और दोषी अधिकारी ने उसे यूपीआई के माध्यम से कुल 30,000 रुपये, एक बार 10,000 रुपये और दूसरी बार 20,000 रुपये, भेजे थे।

एसएसपी ने बताया कि दोषी अधिकारी की पहचान हो गई है, जिसके उपरांत उक्त मुलजिम को एफआईआर में नामजद कर लिया गया है।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत थाना सिटी-1 मलेरकोटला में एफआईआर नंबर 88 दिनांक 08.05.2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के हक़ के लिए AAP कैबिनेट मैदान में, BJP की जल-साजिश के खिलाफ खोला मोर्चा

Next Post

Seema Haider की बहन ने Modi-Yogi से लगाई गुहार, बोली- “मेरी बहन को वापस भेज दो”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026
BJP appointed Kewal Singh Dhillon

Punjab MC Election Fraud: नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी धांधली हुई- केवल ढिल्लों

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab School Summer Holidays

Punjab School Summer Holidays: बड़ी राहत! स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी का ऐलान

शनिवार, 30 मई 2026
Tribune Chowk Flyover

Tribune Chowk Flyover रद्द: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मास्टर प्लान का हवाला

शुक्रवार, 29 मई 2026
Next Post
Seema

Seema Haider की बहन ने Modi-Yogi से लगाई गुहार, बोली- “मेरी बहन को वापस भेज दो”

PM Modi

PM Modi का Warning Mode On – Pakistan करेगा हमला तो India देगा Dangerous जवाब

PM N Modi

PM Modi बोले – मिट्टी में मिला देंगे! Operation Sindoor से Pakistan की कमर टूटी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।