LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री मान की अपील — मिसाइल व ड्रोन के मलबे से दूर रहें, तुरंत पुलिस को दें सूचना

सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री मान की अपील — मिसाइल व ड्रोन के मलबे से दूर रहें, तुरंत पुलिस को दें सूचना

देश हित में: मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को मिसाइल/ड्रोन प्रभाव वाले क्षेत्रों से बचने, सेना के साथ खड़े रहने के लिए कहा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 10 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 मई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे किसी भी मिसाइल या ड्रोन हमले वाली जगह पर जल्दी न जाएं और अज्ञात मलबे को छूने से बचें, जब तक कि सेना के अधिकारियों द्वारा इसे निष्क्रिय नहीं कर लिया जाता।

लोगों से भावुक अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां ड्रोन या मिसाइल का कोई भी हिस्सा मिलता है, लोगों को उस जगह जल्दी नहीं जाना चाहिए क्योंकि यह निष्क्रिय होने से पहले नुकसानदेह हो सकता है। आम लोगों से पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे कोई मिसाइल या बैलिस्टिक सामग्री देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उन्हें ऐसी खतरनाक वस्तुओं के पास जाने या छूने से सचेत किया क्योंकि यह घातक हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पाकिस्तान के विरुद्ध इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं को हर संभव मदद दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पाकिस्तान का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है क्योंकि वह हथियारों का उपयोग तेज करके आम आदमी को निशाना बना रहा है और दूसरी ओर शांति की बात कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा और हमेशा की तरह हम देश के लिए हर कुर्बानी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी बहादुर हैं और पंजाबियों ने हमेशा देश की खडग भुजा की तरह काम किया है और यह समय भी कोई अलग नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया है, जबकि हमारा पड़ोसी देश रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है। राज्य के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है क्योंकि पड़ोसी देश निर्दोषों को निशाना बना रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं पाकिस्तान की ऐसी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने लोगों से धार्मिक सहिष्णुता, एकता और भाईचारे का प्रदर्शन करके इन हालातों में संयम बरतने की अपील भी की। पंजाब की बहादुरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य भारतीय सेना के साथ दृढ़ता से खड़ा है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए तैनात सशस्त्र सेनाओं को पहले ही हर संभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीमाओं पर ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगती 532 किलोमीटर सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था ड्रोन के जरिए सीमा पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने में मदद करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस नेक प्रयास के लिए राज्य सरकार द्वारा 51.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध में सशस्त्र सेनाओं द्वारा मांगी गई किसी भी अन्य मदद को भी राज्य सरकार हर तरीके से पूरा करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Retirement से पहले शहीद हुआ हिमाचल का वीर! Pakistan की गोलीबारी ने छीनी ज़िंदगी

Next Post

मुख्यमंत्री मान की जमाखोरों को सख्त चेतावनी: तैयार रहें कड़ी कार्रवाई के लिए

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मुंबई में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 23 जून 2026
Breaking News Live Updates 23 June 2026

Breaking News Live Updates 23 June 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 23 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026

Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को किन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव?

मंगलवार, 23 जून 2026
7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री मान की जमाखोरों को सख्त चेतावनी: तैयार रहें कड़ी कार्रवाई के लिए

Trump

Trump का बड़ा दावा – India-Pakistan तुरंत युद्धविराम को तैयार!

India Pakistan ceasefire Foreign Secretary Vikram Misri says Pak called

India-Pakistan Ceasefire Final – अब नहीं गूंजेंगी गोलियां!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।