गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त चौकसी रखी जाएगी: मुख्यमंत्री

प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त चौकसी रखी जाएगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के होटलों में फंसे पंजाबियों का विवरण मांगा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 23 अप्रैल 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 23 अप्रैल (The News Air) पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि पंजाब पूरी तरह चौकस है और पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।

सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर यह आतंकवादी हमला एक क्रूर और अमानवीय कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना है। इस दौरान प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी को भी प्रदेश में कड़ी मेहनत से हासिल शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय और एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ने वाले स्थानों, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जांच और गश्त पहले ही तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब नशे और आतंकवादियों के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और प्रदेश से पर्यटकों को वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तस्करों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों का एक गठजोड़ ड्रोन के माध्यम से प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार ड्रोन के माध्यम से हथियारों और नशे की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीकों का उपयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे पंजाब में सख्त चौकसी रखी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी कानून का उल्लंघन न करे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है और सेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के बीच पूर्ण समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के पास सीमा पर प्रांतीय पुलिस के रूप में दूसरी पंक्ति में मजबूत रक्षा रेखा है, जो प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी को भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमला एक घृणित कृत्य है क्योंकि कोई भी धर्म ऐसे घृणित अपराध की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह हिंसा मानवता के खिलाफ अपराध है और धर्म, क्षेत्र, समुदाय या किसी अन्य विचारधारा की परवाह किए बिना हर कोई इसकी कड़े शब्दों में निंदा करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की सीमा पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से लगती है, इसलिए प्रदेश पूरी तरह चौकस है और देश-विरोधी ताकतों पर बाज-नजर रखी जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Today Hindi

Breaking News Live Updates 12 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की सक्रिय और निरंतर चौकसी के कारण प्रदेश की विरोधी ताकतों की साजिशों को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने तस्करों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और उन्हें उनके बुरे मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की मेहनत से हासिल की गई शांति को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सीमाओं को पहले ही सील कर दिया गया है और पुलिस को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 160 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में चौकसी बढ़ा दी गई है, जहां कश्मीर के छात्र पढ़ रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित पंजाब-विरोधी और अपराधियों के देश-विरोधी गठजोड़ द्वारा चलाई गई किसी भी ऐसी अप्रत्यक्ष जंग से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शांति, सद्भावना और भाईचारा उनकी सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में हमारे महान गुरुओं, पीरों और पैगंबरों के उपदेशों के अनुसार हर कीमत पर शांति, सद्भावना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। भगवंत सिंह मान ने लोगों से धार्मिक सहिष्णुता, एकता और भाईचारे के सिद्धांतों पर चलकर इन हालात में संयम बरतने की अपील भी की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डीजीपी गौरव यादव और अन्य मौजूद थे।

Previous Post

Punjab में सरकारी बसों का बंद होना तय, रोडवेज-PUNBUS कर्मचारियों का बड़ा ऐलान!

Next Post

Punjab में 6 IAS और 1 PCS Officers का बड़ा तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Today Hindi

Breaking News Live Updates 12 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
Before The Elections Punjab Government Transfer 34 IAS And PCS Officers

Punjab में 6 IAS और 1 PCS Officers का बड़ा तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी!

Home minister Amit Shah lands in Baisaran

Delhi लौटने से पहले Pahalgam Terror Attack Site पहुंचे Amit Shah, दिए सख्त एक्शन के संकेत!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।