LIVE | ...
रविवार, 22 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जब तक पंजाब से नशे का नामो-निशान नहीं मिटता, तब तक चैन से न बैठें – केजरीवाल की युवाओं से अपील

जब तक पंजाब से नशे का नामो-निशान नहीं मिटता, तब तक चैन से न बैठें – केजरीवाल की युवाओं से अपील

नशों के खिलाफ जंग में युवाओं से सहयोग देने का आह्वान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 2 अप्रैल 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Meet Heyar
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 02 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से नशे का नामो-निशान मिटाने के लिए प्रांत के युवाओं से नशों के खिलाफ निर्णायक जंग में सहयोग करने का आह्वान किया।

आज यहां नशे के खिलाफ मार्च को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अगर इस बुराई का खात्मा नहीं किया गया तो यह एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी जिससे प्रांत और उसकी आने वाली पीढ़ियों को बहुत नुकसान होगा। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील की क्योंकि यह बुराई उनके और उनके परिवार के जीवन को तबाह कर देगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया था और उनके बड़े नेता भी इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से पैसा कमाने के लिए इन लालची नेताओं ने प्रांत में नशों के व्यापार को प्रोत्साहित किया जिससे हमारी पीढ़ियां बर्बाद हो गई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईश्वर और राज्य के लोग इन राजनीतिक नेताओं को इस बड़े पाप के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।”

यह भी पढे़ं 👇

22 November History

22 November History: कैनेडी की हत्या से वास्को डी गामा तक

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Tamil Nadu Heavy Rain

Tamil Nadu Heavy Rain: 23 नवंबर से तमिलनाडु-केरल पर बड़ा अलर्ट

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 22

Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि का स्कोर सबसे ज्यादा?

रविवार, 22 नवम्बर 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया है और नशा तस्करों द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े महल भी ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां नशा तस्करों को पकड़कर नशे की सप्लाई लाइन तोड़ रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके प्रशंसनीय भूमिका निभा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि इस घृणित अपराध में शामिल लोगों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करने के लिए नशा तस्करों की संपत्ति जब्त/ढहाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई समझौता न करने की नीति अपनाई हुई है और इस समस्या के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है। युवाओं के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य नशे की चपेट में है तो इसे समय पर रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में नशों के प्रसार को रोकना और हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी लें और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर संपर्क करके नशे की समस्या को रोकने और अपने क्षेत्र में नशा तस्करों की किसी भी गतिविधि की जानकारी दें। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से कहा कि वे प्रण लें कि वे नशा नहीं करेंगे, वे किसी को भी नशा बेचने की इजाजत नहीं देंगे और नशों के खिलाफ अभियान का समर्थन करेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा पीड़ितों के उपचार के लिए सरकार ओ.पी.डी. स्तर पर नशा मुक्ति सेवाओं के लिए ‘ओट क्लीनिक’ चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य में पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रांत के हर गांव में खेल के मैदान और जिम खोले जा रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी सूचना

Next Post

रिश्वत लेते हुये पी.एस.पी.सी.एल. लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

22 November History

22 November History: कैनेडी की हत्या से वास्को डी गामा तक

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Tamil Nadu Heavy Rain

Tamil Nadu Heavy Rain: 23 नवंबर से तमिलनाडु-केरल पर बड़ा अलर्ट

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 22

Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि का स्कोर सबसे ज्यादा?

रविवार, 22 नवम्बर 2026
Amritpal Singh Parole

Amritpal Singh Parole: दादी को अंतिम विदाई, फिर असम जेल वापसी

शनिवार, 21 नवम्बर 2026
Raja Warring

Raja Warring Insaaf March: मंच पर बड़े नेता नदारद, वड़िंग अकेले

शनिवार, 21 नवम्बर 2026
Next Post
bRIBE

रिश्वत लेते हुये पी.एस.पी.सी.एल. लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा वापस नहीं ली गई, सिर्फ घटाई गई है: पंजाब पुलिस

Amit Shah

Waqf Bill पर संसद में हंगामा! अमित शाह बोले- 'अपनी संपत्ति दान करें, सरकारी नहीं'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।