सोमवार, 25 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल की ओर से नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा, एक अप्रैल से शुरू होगा जन आंदोलन

केजरीवाल की ओर से नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा, एक अप्रैल से शुरू होगा जन आंदोलन

तीन करोड़ पंजाबी नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9779100200 की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 मार्च 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AK
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 18 मार्च (The News Air) राज्य में नशे की लानत के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की शुरुआत करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक अप्रैल से नशे के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।

यहां इंडोर स्टेडियम में एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से चंद नशा तस्करों को खदेड़ने के लिए तीन करोड़ पंजाबी मैदान में उतरेंगे, क्योंकि ये तस्कर पैसे कमाने के लालच में पंजाब की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से नशे के खिलाफ व्यापक जन अभियान शुरू करेगी और हर पंजाबी से इस जंग का सिपाही बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नशे के सफाए के लिए काम करेगा और यह एक निर्णायक लड़ाई होगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी करते हुए जनता से अपील की कि वे अपने इलाके में नशा बेचने वालों की जानकारी इस नंबर पर साझा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि पूरे राज्य में नशे की स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए जनगणना करवाई जाएगी। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर नशे की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगी और पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखते हुए उनके सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर गांव में खेल मैदान और जिम खोले जाएंगे। यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाने में मदद करेगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 नए होम गार्ड भर्ती किए जा रहे हैं और उन्हें राज्य के सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में हर स्तर पर ठोस रणनीति बनाई है और अब इसे लागू किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्री नशे को संरक्षण देते थे और सत्ता की लालसा के लिए पंजाब की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे थे।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इन नेताओं ने सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए नशा, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल और अन्य माफियाओं को शरण दी थी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह उस सरकार ने ली, जिसके नेता ने सार्वजनिक रूप से शपथ ली थी कि चार महीनों में नशे का सफाया कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि यह महाराजा जनता की पहुंच से बाहर रहा और लोगों की परवाह किए बिना केवल सत्ता का आनंद लेने के लिए अपने पद का उपयोग करता रहा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नशे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही राज्य से इस अभिशाप का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के सरगनाओं और कभी राज्य के शक्तिशाली मंत्री रहे उन लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा, जो इस घिनौने अपराध में शामिल थे, और उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Census Duty Reels Ban

जनगणना Duty में Reels बनाने पर लगी रोक, तोड़ेंगे नियम तो होगी सख्त कार्रवाई

रविवार, 24 मई 2026
24 May in History

24 May in History: Bob Dylan का Birthday, Brooklyn Bridge का Opening और Telegraph का पहला Message

रविवार, 24 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 24 मई 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026: केरल के करीब पहुंचा मानसून, पर यूपी-एमपी में 47°C की तपिश

रविवार, 24 मई 2026

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीमा पार से नशे की आपूर्ति रोकने के लिए एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी स्थापित की जाएगी क्योंकि 70 प्रतिशत नशे पाकिस्तान से सप्लाई किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से घबराकर देश विरोधी ताकतें राज्य की प्रगति और समृद्धि को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य भर में हुए ग्रेनेड हमले इसी साजिश का हिस्सा हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य की दुश्मन इन ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इन पंजाब विरोधी ताकतों को सख्त चेतावनी दी कि यह कांग्रेस, अकाली या भाजपा की सरकार नहीं है और इन ताकतों के नापाक मंसूबों को ‘आप’ सरकार पूरी तरह नाकाम कर देगी। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार के कार्यकाल में राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस, अकाली और भाजपा ने लुधियाना वासियों के लिए जर्जर हालत में सिविल अस्पताल छोड़ा था, लेकिन अब इसका पूरी तरह नवीनीकरण कर दिया गया है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस सिविल अस्पताल में 30,000 से अधिक चूहे थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य क्रांति शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले 3-4 महीनों में भूमि रजिस्ट्री के काम को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापक सुधारों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं और सभी सार्वजनिक सेवाएं आम आदमी के दरवाजे तक पहुंचाई जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन पंजाबियों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में जनकल्याण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

Previous Post

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़

Next Post

महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्साह से कर रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Census Duty Reels Ban

जनगणना Duty में Reels बनाने पर लगी रोक, तोड़ेंगे नियम तो होगी सख्त कार्रवाई

रविवार, 24 मई 2026
24 May in History

24 May in History: Bob Dylan का Birthday, Brooklyn Bridge का Opening और Telegraph का पहला Message

रविवार, 24 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 24 मई 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026: केरल के करीब पहुंचा मानसून, पर यूपी-एमपी में 47°C की तपिश

रविवार, 24 मई 2026
Breaking News Live Updates 24 May 2026

Breaking News Live Updates 24 May 2026: Top Headlines, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 24 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 24 May

Aaj Ka Rashifal 24 May: सिंह-तुला वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 24 मई 2026
Next Post
CM Mann Punjab

महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्साह से कर रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री

Voter Card

अब आधार से जुड़ेगी वोटर आईडी! चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Bull came in front of CM Yogi

CM Yogi की फ्लीट के सामने आया सांड! 2 सस्पेंड, 14 की नौकरी गई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।