LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमन अरोड़ा ने काउंसलरों, सरपंचों और नंबरदारों से नशा तस्करों के प्रति कोई नरमी न बरतने की अपील की

अमन अरोड़ा ने काउंसलरों, सरपंचों और नंबरदारों से नशा तस्करों के प्रति कोई नरमी न बरतने की अपील की

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने पटियाला जिले में चल रहे 'युद्ध नशों विरुद्ध'मुहिम की प्रगति की समीक्षा की

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 17 मार्च (The News Air) पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए चल रहे निर्णायक युद्ध में स्थानीय प्रशासन के मजबूत स्तंभ—काउंसलर, सरपंच और नंबरदारों से दलगत राजनीति और व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर उठकर नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की अपील की है। उन्होंने स्थानीय नेताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार से नशा तस्करों की सहायता न करें, जो हमारे युवाओं को नशों के घातक दलदल में धकेल रहे हैं।

पटियाला के सिविल और पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय नेतृत्व की उपस्थिति में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की समीक्षा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आज वे पटियाला सहित कपूरथला और श्री अमृतसर साहिब में इस अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

श्री अरोड़ा ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अब एक जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग के कारण पिछले 16 दिनों में प्रदेशभर में बड़ी संख्या में नशा तस्करों को जेल भेजा गया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशों के खात्मे के लिए द्वि-आयामी रणनीति अपनाई है। एक ओर नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो दूसरी ओर नशा पीड़ितों का पुनर्वास किया जा रहा है। इसके तहत नशा छोड़ने वालों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ होने के बाद अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।

श्री अमन अरोड़ा ने नशों के खात्मे के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो या किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में राजनीतिक नेताओं और नशा तस्करों का गठजोड़ था, जिससे पंजाब, विशेष रूप से पंजाब की युवा पीढ़ी को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों से लगातार इस गठजोड़ को खत्म कर रही है और अब यह अंतिम अवसर होगा जब इस काले युग का समापन होगा।

बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम शुरू होने के बाद ओट क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में 25% से अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नशामुक्ति केंद्रों और ओट क्लीनिकों की समय-समय पर जांच की जा रही है।

एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पिछले 16 दिनों में पुलिस द्वारा 28 कासो ऑपरेशन चलाए गए हैं और 85 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 60 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

इस बैठक में पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, हलका घनौर के विधायक गुरलाल घनौर, राजपुरा की विधायक नीना मित्तल, नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान, हलका शुतराणा के विधायक कुलवंत सिंह, पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, मेयर कुंदन गोगिया, उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव, एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, जिला योजना समिति के चेयरमैन जस्सी सोहिया वाला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एन.सी.ई.आर.टी. को लिखा अर्ध-सरकारी पत्र

Next Post

डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट में जल संसाधन विभाग में सुधार और मैपिंग पहल की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
पिछड़ी श्रेणियों

डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट में जल संसाधन विभाग में सुधार और मैपिंग पहल की

New challenges await Sunita Williams on earth return

Sunita Williams की Earth पर Entry आसान नहीं! NASA ने बताई बड़ी मुश्किलें

LIC enter in health insurance sector

LIC की हेल्थ इंश्योरेंस में एंट्री! 31 मार्च तक होगा बड़ा ऐलान, शेयर में उछाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।