LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार का महाअभियान – ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’

पंजाब में नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार का महाअभियान – ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’

नशा के खिलाफ मान सरकार सख्त! हरपाल चीमा के नेतृत्व में बनी सब-कमेटी की हुई मीटिंग

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मीटिंग में अमन अरोड़ा, तरुणप्रीत सोंध, डॉ बलबीर सिंह और लालजीत भुल्लर हुए शामिल, डीजीपी और मुख्य सचिव भी रहें मौजूद

हरपाल चीमा को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रोपड़, तरनतारन और होशियारपुर जिले का प्रभार

अमन अरोड़ा को लुधियाना, पटियाला, कपूरथला, मोहाली, अमृतसर और जालंधर की जिम्मेदारी

तरुणप्रीत सोंध संगरूर ,बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मलेरकोटला देखेंगे, मंत्री लालजीत भुल्लर के जिम्मे फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा, फाजिल्का और फिरोजपुर

नशे के विरुद्ध हमने बड़ी लड़ाई शुरू की है, कि हम नशे की चेन को तोड़कर पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाएंगे – हरपाल चीमा

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

जिन नौजवानों को नशे की लत है उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराएं, उनके साथ अपराधी की तरह नहीं, मरीज़ की तरह व्यवहार किया जाएगा – अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 1 मार्च 27 फ़रवरी (The News Air) नशा और नशा तस्करी के खिलाफ मान सरकार अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से पूरे पंजाब में नशा के खिलाफ बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है और मंत्री समेत तमाम उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्यमंत्री के साथ लगातार बैठकें हो रही है।

शनिवार को पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अपने मुहिम को तेज करते हुए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में पांच मंत्रियों की बनी सब कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में कमेटी के अन्य सदस्य कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, तरुणप्रीत सिंह सोंध, डॉ बलबीर सिंह और लालजीत सिंह भुल्लर शामिल हुए और नशे से जुड़े सभी मसलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी मौजूद थे।

हरपाल चीमा को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रोपड़, तरनतारन और होशियारपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अमन अरोड़ा को लुधियाना, पटियाला, कपूरथला, मोहाली, अमृतसर और जालंधर की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री तरुणप्रीत सोंध संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मलेरकोटला देखेंगे। वहीं मंत्री लालजीत भुल्लर को फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा, फाजिल्का और फिरोजपुर का जिम्मा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह पूरे पंजाब का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ डिपार्टमेंट की निगरानी करेंगे एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करेंगे।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध हमने बड़ी लड़ाई शुरू की है। हम नशे की चेन को तोड़कर पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाएंगे। हमारी सरकार राज्य से नशा ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरपाल चीमा ने बताया कि अब सभी जिलों में भी डीसी और एसएसपी के साथ मीटिंग की जाएगी और उसमें नीचे के अफसरों को भी शामिल किया जाएगा ताकि मुहिम को मजबूत बनाया जा सके और तस्करों के खिलाफ बेहतर ढंग से कारवाई हो सके। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी मुहिम में सरकार का सहयोग करने की अपील की और नशे की लत लग चुके लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।

अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में पिछले लंबे समय से फैले नशे को लेकर हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बहुत दिनों से चिंतित थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अहम मीटिंग भी बुलाई थी जिसमें कमेटी के सभी सदस्य और सिविल व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उसके बाद ड्रग तस्करों के ऊपर लगातार कारवाई हो रही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन नौजवानों को नशे की लत लग चुकी है, उन्हें तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराएं। उनके साथ अपराधी की तरह नहीं, मरीज़ की तरह व्यवहार किया जाएगा और उनके स्वास्थ्य का उचित देखभाल किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने और नशा से जुड़े लोगों की जानकारी देने की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब से नशा को जड़ से खत्म नहीं हो जाता है, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
पंजाब की अगली पीढ़ी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं से भी अपील की कि इस मसले पर राजनीति करने की बजाय हमारा साथ दें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Next Post

अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए साझा फ्रंट का आह्वान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
Aman Arora

अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए साझा फ्रंट का आह्वान

sirsa

दिल्ली में बड़ा बदलाव! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, No Entry का ऐलान

Punjab Police

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जवाबी गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर घायल; पिस्तौल बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।