LIVE | ...
रविवार, 15 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरजोत बैंस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में तुरंत शामिल करने की मांग की

हरजोत बैंस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में तुरंत शामिल करने की मांग की

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पूरे देश की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में पंजाबी को शामिल करने की मांग की, ताकि देशभर के इच्छुक विद्यार्थियों को पंजाबी पढ़ने का अवसर मिल सके

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 फ़रवरी (The News Air) पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को गहरी निंद्रा से जागने के लिए आज फिर से सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में पंजाबी को दसवीं कक्षा के लिए मुख्य विषय के रूप में बहाल करने और पूरे देश में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में पंजाबी को शामिल करने की मांग की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देशभर के विद्यार्थी पंजाबी भाषा को पढ़ने का विकल्प चुन सकें।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं कक्षा (2025-26) की परीक्षा प्रणाली में पंजाबी को जानबूझकर नजरअंदाज करने पर कड़ा ऐतराज और गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर इस गंभीर गलती को सुधारने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान पर सीधा प्रहार है।

पंजाब सरकार ने 26 फरवरी, 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी कर प्रदेश के सभी स्कूलों में पंजाबी को अनिवार्य मुख्य विषय बना दिया था, चाहे वे किसी भी शैक्षिक बोर्ड से संबंधित हों। इस अधिसूचना के तहत, जो स्कूल पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में नहीं पढ़ाएंगे, उनके स्कूलों के प्रमाणपत्रों को मान्यता नहीं दी जाएगी।

अपने पत्र में स हरजोत सिंह बैंस ने लिखा कि नए परीक्षा पैटर्न में केवल पांच मुख्य विषयों—गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी—को नियमित बोर्ड परीक्षाओं के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जिससे पंजाबी को मुख्य विषयों की श्रेणी से हटा दिया गया है। इसके कारण अब पंजाबी भाषा की परीक्षा विदेशी भाषाओं के साथ एक ही दिन आयोजित होगी। उन्होंने इस बदलाव को पंजाबी भाषा को समाप्त करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही।

उन्होंने आगे लिखा कि इसके अलावा, पंजाबी को क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं की सूची से भी हटा दिया गया है, जबकि जर्मन, फ्रेंच, थाई और जापानी जैसी भाषाओं को सूची में शामिल रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनके सख्त विरोध और मीडिया के दबाव के चलते अंततः सीबीएसई को इस गंभीर गलती को स्वीकार करना पड़ा। उन्होंने इस मामले की गहन जांच करवाने की मांग की है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाबी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देशहित में बड़ी कुर्बानियां दी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

15 November History

15 November History: आज ही बना झारखंड, सचिन ने रखा कदम

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: 16 नवंबर तक तूफान बनने की आशंका

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 15 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: छठ पूजा पर किस राशि की चमकेगी किस्मत?

रविवार, 15 नवम्बर 2026

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से हर पंजाबी की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसे मात्र एक प्रशासनिक भूल नहीं कहा जा सकता। उन्होंने पंजाबी भाषा को नजरअंदाज करने के इस भेदभावपूर्ण फैसले की पूर्ण जांच की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “मैं राज्य के अधिकारों और कानून का उल्लंघन करने वाले इस पक्षपातपूर्ण आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग करता हूं और केंद्र सरकार से स्पष्ट आश्वासन चाहता हूं कि पंजाब के सभी सीबीएसई स्कूलों में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में बहाल किया जाएगा।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने नई आबकारी नीति-2025-26 को दी मंजूरी

Next Post

ड्रग माफिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

15 November History

15 November History: आज ही बना झारखंड, सचिन ने रखा कदम

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: 16 नवंबर तक तूफान बनने की आशंका

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 15 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 15 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: छठ पूजा पर किस राशि की चमकेगी किस्मत?

रविवार, 15 नवम्बर 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

Nitin Nabin Punjab Visit: जालंधर से शुरू होगा बड़ा सियासी दांव

शनिवार, 14 नवम्बर 2026
CAG Report

Kejriwal Threat Case: ₹7 करोड़ मांगने वाला रोहतक से गिरफ्तार

शनिवार, 14 नवम्बर 2026
Next Post
Drugs Mafia

ड्रग माफिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी

Kashmir Snowfall

हिमाचल में बर्फबारी का क़हर! 300 सड़कें बंद, पर्यटक फंसे, जानें लेटेस्ट अपडेट

GPT 4.5

ChatGPT 4.5: AI का 'महाज्ञानी' अवतार, OpenAI ने किया बड़ा ऐलान!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।