LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

बड़े स्तर पर मेलों और त्योहारों के भव्य आयोजन के साथ वर्ष 2025 की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
sond
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 फ़रवरी (The News Air) वर्ष 2025 की शुरुआत होते ही पंजाब में बड़े पैमाने पर मेलों और त्योहारों के आयोजन का दौर भी शुरू हो गया है। ये मेले और त्योहार दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत फिरोजपुर में बसंत मेला, किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक और पटियाला में पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल जैसे आयोजनों से हुई। ये उत्सव न केवल पंजाब की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करते हैं, बल्कि राज्य को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में पंजाब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान पुनः स्थापित कर रहा है। राज्य की समृद्ध विरासत के संरक्षण और पर्यटन के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से पंजाब के इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में दीवान टोडर मल के ऐतिहासिक निवास स्थल जहाज हवेली के पुनरुद्धार का कार्य शुरू कर दिया है ताकि सिख विरासत को संरक्षित रखा जा सके। दीवान टोडर मल, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि खरीदी थी, उनकी हवेली को इसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन, पंजाब के अधीन कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब फार्म स्टे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि, ग्रामीण और फार्म टूरिज्म को विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव को सितंबर 2024 में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया था।

कृषि पर्यटन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है बल्कि इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

पर्यटन मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब में कई पवित्र स्थल, शहीदों के गांव, जल स्रोत और अनदेखे पर्यटन स्थल हैं। पंजाब सरकार ने 27 फरवरी को रूपनगर जिले के पवित्र स्थल श्री चमकौर साहिब में “दास्तान-ए-शहादत” स्मारक के सामने कश्ती (बोटिंग) और जल क्रीड़ा (वॉटर एडवेंचर) गतिविधियों की शुरुआत की है।

सौंद ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई आई टी एफ ) 2024 में पंजाब दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने राज्य को “रंगला पंजाब” बनाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे प्रयासों को उजागर किया।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

इस आयोजन में पंजाब टूरिज्म, मार्कफेड, वेरका और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के स्टॉलों के माध्यम से पंजाब की समृद्ध संस्कृति, विरासत, औद्योगिक विकास, कृषि नवाचार, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में होटल और आतिथ्य उद्योगों को पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें कृषि पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन में निवेश के लिए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल को उजागर किया गया।

पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला के किला मुबारक परिसर में विरासती होटल “रन बास” का उद्घाटन किया था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Life Insurance Claim: SC का बड़ा आदेश, क्लेम से पहले जान लें ये नियम!

Next Post

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा विभाग!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा विभाग!

Harpal Cheema

पंजाब में शराब पर सरकार का बड़ा फैसला, Beer के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Cabinet Meeting

Punjab Excise Policy: शराब ठेकों में E-Tendering, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में बड़ा बदलाव!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।