बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Delhi में BJP vs AAP: CM भगवंत मान के घर छापा, AAP बोली – लोकतंत्र की हत्या

Delhi में BJP vs AAP: CM भगवंत मान के घर छापा, AAP बोली – लोकतंत्र की हत्या

CM Bhagwant Mann के घर छापा, BJP नेता खुलेआम पैसे बांट रहे, EC और पुलिस मौन – केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Delhi Election 2025, Kejriwal employment plan, Delhi jobs announcement, Arvind Kejriwal latest news, AAP Delhi manifesto, unemployment in Delhi, Delhi job creation plan, Kejriwal रोजगार योजना, Delhi youth employment, Delhi assembly elections, AAP campaign promises, Kejriwal 5-year plan, Delhi unemployment statistics।
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसीआई) और दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में की गई छापेमारी की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने छापेमारी को भाजपा द्वारा एक और राजनीति से प्रेरित कदम करार दिया है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए कड़ी आलोचना की। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्स पर कहा कि भाजपा की खुली गुंडागर्दी देखिए। भाजपा के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियां, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देख कर भी अंधे बने बैठे हैं। कानून भाजपा के लिए मज़ाक बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ़ बिना किसी सुबूत के पंजाब के सीएम के घर में घुसकर रेड कर रहे हैं। ये गुंडागर्दी नहीं तो क्या है?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सरकारी सिस्टम को अपनी जागीर बना लिया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पंजाब के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, हर पंजाबी का अपमान किया गया है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने पूछा कि पंजाब के सीएम के घर रेड में चुनाव आयोग को क्या मिला? जो भाजपा के नेता खुलेआम पैसे और समान बांट रहे हैं, उन पर रेड मारने की हिम्मत चुनाव आयोग कब करेगा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में जिस आवास पर रह रहे हैं। वहां रेड की जा रही है। मुझे समझ नहीं आता कि पैसे तो भाजपा के नेता बांट रहे हैं। वो खुलेआम चादरें, साड़ियां, जूते, जैकेट, शॉल और सोने की चेन बांट रहे हैं और रेड पंजाब के मुख्यमंत्री पर हो रही है। यह कहां का राज है। एक कहावत है कि रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दुन का कौआ मोती खाएगा। आज हमारे देश का वही हाल हो रहा है।

इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं, पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। यह बहुत ही निंदनीय है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत से डरी भाजपा। बौखलाहट में सीएम भगवंत मान जी के घर पर रेड करवा रही है। आज दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने कपूरथला हाउस में भगवंत मान जी के घर पर छापा मारा। यह वही दिल्ली पुलिस है, जिसे जब भाजपा के लोग खुलेआम पैसे, शराब, जूते और कंबल बाँट रहे हैं तो वो आँखें मूंद लेती है। अमित शाह जी की पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़ ‘‘आप’’ की आवाज़ को दबाने के लिए रेड पर रेड कर रही है। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता हर चीज का हिसाब लेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर कहा कि दिल्ली पुलिस पंजाब के सीएम भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे।

वहीं, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने पंजाबियों और सिक्खों को बदनाम करने की मुहिम चला रखी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर उनकी पत्नी और उनकी मां भी हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस ने उनके घर का एक-एक कोना चेक कर लिया, उन्हें कुछ नहीं मिला। प्रवेश वर्मा खुलेआम अपने घर पर पैसा बांट रहा है। हिम्मत है तो उसका घर चेक करके बताओ।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

‘‘आप’’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहा है लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता जबकि उनके नेताओं के खिलाफ लगातार पैसे बांटने की खबरें आ रही है। चुनाव में जानबूझकर पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी आप नेताओं के घर पर रेड करवाए गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला है।

वहीं, ‘‘आप’’ विधायक जीवन ज्योत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि चुनाव आयोग परवेश वर्मा के यहां कब रेड करेगी? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रही है। यह बहुत निंदनीय है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Tarn Taran Encounter: 2 Grenades, 2 Pistols बरामद, Landa Terror Module का बड़ा खुलासा

Next Post

Exam में Burqa पर पाबंदी क्यों? जब Voting में कोई Ban नहीं! BJP vs Shiv Sena Clash

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Burqa

Exam में Burqa पर पाबंदी क्यों? जब Voting में कोई Ban नहीं! BJP vs Shiv Sena Clash

#Deepseek

Chinese AI DeepSeek पर Ban! इस देश ने Google-Apple Store से हटाया ऐप

DeepSeek की भारतीय सर्वर्स पर होस्टिंग

चीन के AI DeepSeek की भारत में एंट्री! 🇮🇳 भारतीय सर्वर्स पर होस्टिंग से क्या बदलेगा?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।