शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली को केजरीवाल की 15 गारंटी, मुझे पूरा भरोसा, दिल्ली एक बार फिर झाड़ू को ही चुनेगी- केजरीवाल

दिल्ली को केजरीवाल की 15 गारंटी, मुझे पूरा भरोसा, दिल्ली एक बार फिर झाड़ू को ही चुनेगी- केजरीवाल

रोजगार, महिला सम्मान, संजीवनी व पुजारी-ग्रंथी योजना, पानी के गलत बिल माफ, डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप, छात्रों की फ्री बस यात्रा समेत 15 गारंटी पांच साल में पूरा करेंगे- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 जनवरी 2025
A A
0
Arvind Kejriwal Ki Guarantee
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 27 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता को केजरीवाल की गारंटी है। दिल्ली की जनता से हमारा रिश्ता वादों का नहीं, बल्कि गारंटी का है। यह केजरीवाल की गारंटी हैं। जो कहा है, वो करके दिखाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता एक बार फिर से झाड़ू को ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिला सम्मान, संजीवनी व पुजारी-ग्रंथी योजना, पानी के गलत बिल माफ, डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप, छात्रों की फ्री बस यात्रा व मेट्रो के किराए में 50 फीसद की रियायत समेत 15 गारंटी हम अगले पांच साल में पूरा करेंगे। साथ ही, पहले से मिल रही मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा जारी रहेगी। ‘‘आप’’ की सरकार में हर परिवार को 25 हजार रुपए महीना फायदा हो रहा है। अगर कमल का बटन दब गया तो इतना अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय भी मौजूद रहे।

#KejriwalKiGuarantee

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि आज हम लोग दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी का मतलब पक्की बात है। इसमें कच्ची बात कुछ भी नहीं होती है। जिस तरह ये लोग कभी संकल्प पत्र कहते हैं तो कभी कुछ कहते हैं। सबको पता है कि इनके संकल्प पत्र फर्जी होते हैं। जब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं 15-15 लाख रुपए दूंगा। इसके एक-डेढ़ साल बाद अमित शाह जी से पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था। इसके जवाब में अमित शाह जी ने कहा था कि वह चुनावी जुमला था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस या दूसरी पार्टियां चुनाव में जो भी घोषणाएं करती है, वह चुनावी जुमले होते हैं। सभी अलग-अलग नाम से घोषणाएं करती हैं। हम लोगों ने गारंटी शब्द इस्तेमाल करना चालू किया तो अब इन लोगों ने भी गारंटी शब्द इस्तेमाल करना चालू कर दिया है। इन्होंने गारंटी शब्द को भी अब बर्बाद कर दिया है। यह केजरीवाल की गारंटी है, मोदी की गारंटी नहीं है। यह पक्की वाली गारंटी है, उनके जैसी कच्ची वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हम केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं। यह गारंटी अगले 5 साल के अंदर पूरी की जाएगी।

रोजगार की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सबसे कम बेरोजगारी है। राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 6 फीसद बेरोजगारी है। लेकिन दिल्ली में करीब 2 फीसद बेरोजगारी है। चाहे एक भी बेरोजगार हो, बेरोजगार तो बेरोजगार ही होता है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। हमारे बच्चे पढ़ लिखकर घर बैठे हैं और उनके पास काम नहीं है तो हमें बहुत तकलीफ होती है। दिल्ली के ढाई करोड़ लोग मेरे परिवार हैं। ऐसा लगता है कि मेरे परिवार में ही कोई पढ़ लिख कर घर बैठा है और उसके लिए हम कोई रोजगार का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। किस्मत से हमारे पास पढ़े लिखे लोगों की टीम है। उनकी तरह हम लोग अनपढ़ नहीं है। हमारे पास मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन हैं। ये सारे लोग पढ़े लिखे हैं। हम लोग पूरा प्लान बना रहे हैं कि किस तरह से दिल्ली के एक बच्चे को रोजगार दिया जाएगा।

महिला सम्मान योजना

सरकार बनने के बाद हर महीने हर महिला के खाते में 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद हम इसे जल्द से जल्द और सबसे पहले लागू करेंगे।

संजीवनी योजना

60 साल से उपर उम्र होने के बाद हमारे बुजुर्गों को चिंता सताने लगती है कि बीमार हो गए तो क्या होगा? कहां इलाज कराएंगे, बच्चे इलाज कराएंगे या नहीं कराएंगे? मैं सभी बुजुर्गों को आश्वासन देना चाहता हूं कि आपका यह बेटा जब तक जिंदा है, आपका मैं अच्छे से अच्छा इलाज कराउंगा। चाहे मुझे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना पड़े या प्राइवेट अस्पताल में कराना पड़े। उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार देगी।

पानी के गलत बिल माफ की गारंटी

एक साल पहले तक दिल्ली में सबके पानी के जीरो बिल आते थे। फिर इन्होंने षड़यंत्र करके फर्जी केस में हम सबको एक-एक करके जेल भेज दिया। पीछे से इन्होंने पता नहीं क्या षड़यंत्र रचा। जब मैं जेल से बाहर आया और जनता के बीच में गया तो पता चला कि लोगों के कई-कई हजार रुपए के पानी के बिल आए हुए हैं और सारे बिल गलत है। जिन-जिन लोगों के पानी के बिल गलत आए हुए हैं। उनको बिल भरने की जरूरत नहीं है। सरकार बनने के बाद सारे गलत बिल माफ कर दिए जांएगे।

24 घंटे साफ पानी, यमुना की सफाई और यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कें बनाने की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020 के चुनाव में यह गारंटी दी थी कि हर घर में 24 घंटे नल से साफ पानी का इंतजाम करेंगे। हमने यमुना को साफ करने के लिए कहा था। हमने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड की बनाएंगे ताकि दिल्ली कोई आए तो कहे कि दिल्ली देश की राजधानी है, देखने में सुंदर लगती है। ये तीन गारंटी मैंने 2020 में दी थी। आज मैं दिल्ली की जनता के सामने कबूल करता हूं कि ये तीनों काम पिछले पांच साल में नहीं कर पाए। फरवरी 2020 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। मार्च में कोरोना आ गया। ढाई साल तक कोरोना चला। इसके बाद इन्होंने हमारे उपर फर्जी केस लगाकर जेल का खेल खेला। कभी सत्येंद्र जैन, कभी मनीष सिसोदिया तो कभी संजय सिंह जेल गए और हमारी पूरी टीम बिखर गई। लेकिन अब हम सारे पचड़ों से निपट लिए हैं। ये तीनों चीजें दिल्ली वालों का भी सपना है और मेरा भी है। व्यक्तिगत तौर पर मैं दिल्ली में ये तीनों काम होते हुए देखना चाहता हूं। हर घर में 24 घंटे साफ पानी, यमुना को साफ करना और दिल्ली की सड़कें शानदार बनाने के लिए हमारे पास फंड भी है और इसका पूरा प्लान भी है।

डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी करके आए थे। उस जमाने में इतने गरीब होने के बावजूद पीएचडी करके आए थे। जब वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ रहे थे, तब उनके पास पैसे खत्म हो गया। उन्हें पढ़ाई छोड़कर घर वापस आना पड़ा। यहां आकर उन्होंने पैसे का इंतजाम किया और फिर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस गए। हम नहीं चाहते हैं कि किसी भी दलित समाज के बच्चे का सपना पैसा नहीं होने के कारण पूरा न हो। डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना लागू की जाएगी। दलित समाज का कोई भी बच्चा विदेश की किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले। उसके आने-जाने, रहने, खाने समेत सारा खर्चा दिल्ली सरकार देगी।

छात्रों को गारंटी

महिलाओं की तरह ही आम आदमी पार्टी की सरकार छात्रों को भी दिल्ली सरकार की बसों में सफर बिल्कुल मुफ्त करेगी और मेट्रो के किराए में 50 फीसद की रियायत दी जाएगी।

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना

पुजारी और ग्रंथी हमारे लिए मंदिरों और गुरुद्वारों में पूजा करते हैं। दिल्ली की खुशहाली और हमारी सुख समृद्धि के लिए समय-समय पर हमारे लिए पूजा करते हैं। हमारे और भगवान के बीच एक सेतु का काम करते हैं। इसमें से 80-90 फीसद लोग बहुत गरीबी के अंदर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हर पुजारी और ग्रंथी को 18 हजार रुपए महीना दिया जाएगा।

किराएदारों को फ्री बिजली-पानी

दिल्ली में हमने बिजली और पानी के बिल जीरो कर दिए। लेकिन कई किराएदारों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद हम ऐसा सिस्टम लेकर आएंगे कि किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिले।

सीवर की समस्या होगी दूर

दिल्ली में कई जगह सीवर की समस्या है। कई जगह सीवर चोंक हैं। जब मैं जेल में था। इन्होंने कई जगह सीवर में सीमेंट के कट्टे और बोल्डर डाल दिए। ताकि जनता को तकलीफ हो और जनता केजरीवाल से नाराज हो जाए। इन्होंने वोट लेने के लिए दिल्ली की जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जहां-जहां सीवर ब्लॉक हैं और ओवर फ्लो कर रहे हैं, उसे हम सरकार बनने के बाद 15 दिन में ही ठीक करा देंगे। लेकिन जो सीवर की लाइनें पुरानी हो गई हैं उन्हें अगले एक डेढ़ साल के अंदर बदल देंगे।

राशन कार्ड की गारंटी

यह भी पढे़ं 👇

Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Passive Euthanasia in India

Passive Euthanasia in India: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, Harish Rana केस में पहली बार मिली मंजूरी

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran War Bill

Iran War Bill: $11 Billion खर्च, US Navy ने Hormuz में Ships एस्कॉर्ट करने से किया इनकार

शनिवार, 14 मार्च 2026

कई साल से नए राशन कार्ड नहीं बने हैं। गरीबों को फ्री राशन का फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार बनने के बाद नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे ताकि गरीबों को फ्री राशन का फायदा मिल सके। अपने नए राशन कार्ड बनवा सकें।

ऑटो वालों को गारंटी

ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा वाले भाइयों की बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से दिया जाएगा। उनके बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। उनको 10 लाख रुपए का लाइफ और 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

आरडब्ल्यूए को गारंटी

दिल्ली के अंदर कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार की थी। लेकिन आज दिल्ली की कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। लोगों मे त्राहि-त्राहि मची है। लोग डर के भय में जी रहे हैं। हमने अपनी तरफ से जो कर सकते थे, वो किया। दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट्स लगवाई। इस दिशा में एक कदम और बढ़ा रहे हैं। दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए को प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड रखने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से पैसा दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह 15 नई गारंटी हैं। इसके अलावा पुरानी जो छह रेवड़ियां थीं, वो भी जारी रहेंगी। इसमें 24 घंटे और मुफ्त बिजली जारी रहेगी। मुफ्त पानी जारी रहेगा। अच्छी और मुफ्त शिक्षा जारी रहेगा। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जारी रहेगी। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा जारी रहेगी। अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक का नेटवर्क और बढ़ाया जाएगा और सबके लिए फ्री इलाज जारी रहेगा।

भाजपा ने एलान कर दिया है कि उसकी सरकार बनी तो फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं की बस यात्रा बंद कर देगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं ने पिछले कुछ दिनों में जगह-जगह यह साफ कर दिया है कि उनकी सरकार बनेगी तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में फ्री शिक्षा बंद कर देंगे। दिल्ली में मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, पानी, महिलाओं की बस यात्रा बंद कर दिया जाएगा। अगर हम हिसाब लगाएंगे तो मुफ्त बिजली से हर परिवार को कम से कम 5 हजार रुपए का फायदा हो रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी अच्छी शिक्षा मिल रही है। एक बच्चे को अगर आप किसी प्राइवेट अस्पताल में पढ़ाते हैं तो 5 हजार रुपए महीने का खर्चा आ जाता है और दो बच्चे हो तो 10 हजार रुपए का खर्चा आता है। अगर भाजपा फ्री शिक्षा बंद कर देगी तो 10 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ उन परिवारों पर आएगा, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। 2 हजार रुपए फ्री पानी की वजह से बच रहा है। मोहल्ला क्लीनिक बंद होने से कम से कम 4-5 हजार रुपए इलाज का खर्च आएगा। महिलाओं की फ्री बस यात्रा से दो से ढाई हजार रुपए बच रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार की वजह से हर महीने 25 हजार रुपए की बचत हो रही है।

कमल का बटन दबाएंगे तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ फैल जाएगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आपने कमल का बटन दबा दिया तो 25 हजार रुपए एक-एक परिवार के उपर अतिरिक्त खर्चा हर महीने आने लगेगा। मुझे नहीं लगता है कि हर गरीब परिवार 25 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए सक्षम है। मुझे लगता है कि कई गरीब परिवारों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। यहीं मिडिल क्लास, जिसकी 80 हजार से 1 लाख रुपए महीने की सैलरी है, उसके लिए भी 25 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ कोई छोटा बोझ नहीं है। वह भी इसको बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट लगने चालू हो जाएंगे। झाड़ू को हम घर की लक्ष्मी मानते हैं। अगर आप झाड़ू का बटन दबाते हैं तो सीधे-सीधे आपको 25 हजार रुपए महीने का फायदा हो रहा है। इसके लिए अगर आपके घर में दो महिलाएं हैं तो 4 हजार रुपए का फायदा होगा। संजीवनी योजना से फायदा होगा। पानी के गलत बिल माफ होंगे, किराएदारों को बिजली व पानी फ्री मिलेगा। इससे सभी को बहुत फायदा होगा। इससे दिल्ली विकास करेगी और आगे बढ़ेगी। लोगों को राहत मिलेगी, लोगों को खुशी मिलेगी। इसलिए झाड़ू का बटन दबाना, कमल का बटन दबाएंगे तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ फैल जाएगा।

Previous Post

Amritsar में Baba Saheb की मूर्ति पर हमला! CM Bhagwant Mann ने दी सख्त सजा की चेतावनी

Next Post

Petrol-Diesel पर GST: Budget 2025 में मोदी सरकार ला सकती है बड़ा बदलाव!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Passive Euthanasia in India

Passive Euthanasia in India: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, Harish Rana केस में पहली बार मिली मंजूरी

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran War Bill

Iran War Bill: $11 Billion खर्च, US Navy ने Hormuz में Ships एस्कॉर्ट करने से किया इनकार

शनिवार, 14 मार्च 2026
OBC Creamy Layer

OBC Creamy Layer पर Supreme Court का बड़ा फैसला, सिर्फ Income से नहीं होगा तय

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran US Wa

Iran US War: PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, मिडिल ईस्ट में बड़ा संकट

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Petrol-Diesel GST Impact

Petrol-Diesel पर GST: Budget 2025 में मोदी सरकार ला सकती है बड़ा बदलाव!

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana बनीं ICC Women’s ODI Cricketer of the Year, 2024 में बनाए 747 रन!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।