रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा ने पंजाबियों का किया अपमान, अमित शाह माफी मांगें- केजरीवाल

भाजपा ने पंजाबियों का किया अपमान, अमित शाह माफी मांगें- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 जनवरी 2025
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 22 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा दिल्ली के अंदर पंजाब की गाड़ियों में घूम रहे लोगों को गणतंत्र दिवस पर खतरा बताए जाने पर तीखा पलटवार किया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सभी पंजाबियों का अपमान किया है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा है कि पंजाबी गणतंत्र दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं। क्या सारे पंजाबी आतंकवादी और देशद्रोही हैं? दिल्ली में रह रहे लाखों पंजाबियों के परिवारों और उनके पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी क़ुर्बानियां दीं और यातनाएं सही हैं। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो पंजाबियों की शहादत और क़ुर्बानी का अपमान कर रहे हैं। अमित शाह और भाजपा को इसके लिए सभी पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे दिल्ली का एक नागरिक व पूर्व सीएम होने के नाते मुझे बहुत दुख हुआ कि प्रवेश वर्मा ने पंजाबियों के योगदान पर प्रश्नचिन्ह लगाया। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि पंजाब की गाड़ियां घूम रही हैं, पता नहीं उनमें कौन लोग हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए खतरा है। अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या सारे पंजाबी आतंकवादी हैं? क्या सारे पंजाबी देशद्रोही हैं? क्या सारे पंजाबी देश के लिए खतरा हैं? पंजाबियों ने दिल्ली को संवारा है। आज जिस स्तर पर दिल्ली है, उसमें पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान है। पंजाबियों के पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानियां दी थीं। 1947 में जब बंटवारा हुआ था, पाकिस्तान से लाखों रिफ्यूजी दिल्ली आए थे, उन्होंने ना जाने कितनी यातनाएं और दुर्दशा झेलीं। आज यह छोटा सा लड़का दिल्ली और पंजाब के पंजाबियों को चुनौती देने चला है। हम इसका सख्त विरोध करते हैं। हम मांग करते हैं कि इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं, जिनके परिवारों और उनके पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रिफ़्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सब कुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। इनके परिवार ने भी अनगिनत यातनाएं सही हैं। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और क़ुर्बानी का अपमान कर रहे हैं। यह बयान सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई। दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए ख़तरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। भाजपा को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि मंगलवार को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के अंदर पंजाब के नंबर प्लेट की गाड़ियां घूम रही हैं, जो 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए खतरा हैं। यह अपने आप में बहुत गंभीर बात है। भाजपा के नेता सिख समाज के लोगों को आतंकवादी कह रहे हैं। ये लोग शहीद-ए-आजम भगत सिंह के वंशजों को आतंकवादी कह रहे हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आज़ाद करवाया। जिस समाज ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में अपनी कुर्बानियां दीं, ये लोग उसी सिख समाज को गालियां दे रहे हैं और उन्हें गणतंत्र दिवस के लिए खतरा बता रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में भाजपाइयों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रखा है, इन्हें उससे खतरा नहीं है। लेकिन अपने देश के ही एक हिस्से पंजाब की गाड़ियां अगर दिल्ली आ रही हैं, तो वह देश के लिए खतरा है। यह बहुत शर्मनाक बयान है। यह पंजाबियों और सिखों की शहादत और देशभक्ति का अपमान है। बंटवारे के समय लाखों की संख्या में सिख और पंजाबी भाई दिल्ली आए। आज वो दिल्ली में रहते हैं और उनके लाखों रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं। भाजपा को आज ये लोग खतरा नजर आ रहे हैं, जबकि इन्हें वो बांग्लादेशी घुसपैठियों खतरा नजर नहीं आते क्योंकि इनके दोस्त अडाणी का व्यापार उससे चल रहा है। और वो बांग्लादेश को हजारों करोड़ों रुपए की बिजली सप्लाई कर रहा है। इसलिए भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा सिख और पंजाबी समाज को दी गई गाली का बदला दिल्ली के लाखों सिख और पंजाबी लोग 5 फरवरी को अपने वोट की ताकत से लेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से चुनाव हो रहे हैं, मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा में हमारे कार्यकर्ताओं को मारा गया और थाने में बंद कर दिया गया। यह हर जगह हो रहा है। दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए यहां हर राज्य के नंबर प्लेट की गाड़ियां होती हैं। दिल्ली के लोगों से मैं यही कहना चाहता हूं कि वो प्रवेश वर्मा के इस बयान को न भूलें और इसे अपने दिलो-दिमाग में याद रखें। और 5 फरवरी को इस अपमान का बदला लें। यह भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक सबका बयान है। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह को ज़रा भी शर्म है, तो वह प्रवेश वर्मा के बयान पर माफी मांगें।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के लिए हमारे कार्यकर्ता आएंगे। क्या भाजपा ने दिल्ली को गुलाम बना लिया है? यहां हमारे कार्यकर्ता प्रचार के लिए नहीं आएंगे? क्या इसके लिए वो पहले प्रवेश वर्मा से इजाजत लेंगे? चुनाव आयोग को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो रही है और उन्हें थाने में भी बंद किया जा रहा है। खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। प्रवेश वर्मा किस नियम के तहत हमारे कार्यकर्ताओं को रोक लेंगे? क्या प्रवेश वर्मा चुनाव आयोग हैं? हमारे कार्यकर्ता प्रचार के लिए आएंगे और कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम कानूनी रूप से भी उसका जवाब देंगे।

Previous Post

Blinkit का धमाका, iPhone और स्मार्टफोन्स की डिलीवरी 10 मिनट में

Next Post

मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी का दिल्ली जीतने का नया मंत्र!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
BJP Mera Booth Sabse Majboot Campaign

मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी का दिल्ली जीतने का नया मंत्र!

Nitish Kumar news, JDU-BJP alliance, Manipur politics, JDU support withdrawal, BJP government in Manipur, JDU MLA Abdul Nasir, Nitish Kumar latest news, JDU BJP relations

JDU ने BJP को दिया बड़ा झटका: मणिपुर सरकार से समर्थन वापस!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।