LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘‘आप’’ ने भाजपा के झूठे वादों पर किताब लॉन्च कर किया कड़ा प्रहार

‘‘आप’’ ने भाजपा के झूठे वादों पर किताब लॉन्च कर किया कड़ा प्रहार

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 20 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने ‘दिल्ली में भाजपा की उपलब्धियां’ नाम से किताब लॉन्च कर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। यह किताब भाजपा नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वादों पर आधारित है, जो कभी पूरे ही नहीं हुए। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह और रीना गुप्ता ने किताब को लॉन्च किया। संजय सिंह ने दिल्ली और देश के लोगों से इस किताब को पढ़ने और जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले देश के लोगों को अपनी उपलब्धियां बताने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हम उसकी उपलब्धियां किताब के माध्यम से बता रहे हैं। मोदी जी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्की करने, 15 लाख रुपए व सबको पक्का मकान देने, किसानों की आय दोगुनी करने और पेट्रोल, डीजल व सिलेंडर सस्ता करने का वादा पूरा नहीं किया। किताब में बताया गया है कि अगर आप राष्ट्र औऱ मोदी जी को मजबूत करना चाहते हैं तो बिना चिंता किए हर चीज पर टैक्स देते रहिएं।

BJP की उपलब्धियां बताने वाली इस किताब में क्या-क्या लिखा गया है, सांसद @SanjayAzadSln जी ने विस्तार से बताया👇 pic.twitter.com/s7tmiKMhPG

— AAP (@AamAadmiParty) January 20, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि इस देश में 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बना, 1952 में जनसंघ बना और 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। इसके बाद लगातार कई राज्यों और देश के अंदर भाजपा की सरकार रही। लेकिन 2014 के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली तो उसके पहले उन्होंने देश की जनता से ऐसे-ऐसे वादे किए थे, जिसको लेकर जनता ने उन्हें वोट दिया था। मोदी जी ने वादा किया था कि इनता काला धान लाएंगे कि हर आदमी के खाते में 15-15 लाख रुपए पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक पूरे देश के लोगों को पक्का मकान मिल जाएगा। अन्नदाता किसान भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनके फसलों के दाम दोगुने कर देंगे। 50 रुपए में पेट्रोल, 40 रुपए में डीजल और 250 रुपए में सिलेंडर बिकेगा। देश के प्रधानमंत्री ने इस देश की जनता से वादा किया था कि रुपए को मजबूत करेंगे, क्योंकि रुपया गिरता है तो देश का गौरव और सम्मान गिरता है।

यह भी पढे़ं 👇

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के चुनाव को लेकर मोदी जी ने कहा था कि कच्ची कालोनियों में रहने वाले सभी लोगों को पक्की रजिस्ट्री देने के काम करेंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता से बहुत सारे वादे किए थे। लेकिन उन वादों में से वह कौन-कौन सी उपलब्धियां पूरी कर पाए, यह भाजपा वाले तो नहीं बताए, लेकिन आज आम आदमी पार्टी पूरे देश के सामने उसका लेखा-जोखा जारी करने जा रही है।

संजय सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सबके खाते में 15-15 लाख रुपए पहुंच गए होंगे। हर साल 2 करोड़ नौकरी के हिसाब के अब तक देश के 22 करोड़ नौजवानों को नौकरी मिल गई होगी। किसानों को उनके फसल का दाम दोगुना मिल रहा होगा। दिल्ली में उन्होंने सबको जो पक्की रजिस्ट्री देने का वादा किया था। देश में कानून व्यवस्था ठीक करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कहा था उसे पूरा किया होगा। यह बात अलग है कि गलवान घाटी की घटना हुई। चीन से हमारी सीमा में घुसकर दो जगहों पर कब्जा करके बैठा है, जिसकी पुष्टि उसके अधिकारी भी कर रहे हैं। भाजपा की इन तमाम उपलब्धियों को बताते हुए हम एक किताब जारी कर रहे हैं।

संजय सिंह ने ‘दिल्ली में भाजपा की उपलब्धियां’ नामक किताब जारी करते हुए दिल्ली और देश की जनता से अपील की कि सभी लोग इस किताब को जरूर पढ़ें और इसे जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के जनता से किए गए वादों और उनकी गारंटी को याद कर लीजिएगा और दूसरी तरफ इस किताब को पढ़ लीजिएगा। इसमें सब लिखा हुआ है। 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंच रहे हैं या नहीं। 15 अगस्त 2022 तक कितने लोगों को पक्का मकान मिला या नहीं मिला। पेट्रोल, डीजल कितना सस्ता हुआ, इसमें सब लिखा है। यह भाजपा की उपलब्धियां हैं।

संजय सिंह ने किताब के पन्नों को पलटते हुए कटाक्ष कर कहा कि इस किताब के पहले पन्ने में बताया गया है कि किस-किस राज्य में युवाओं को 2-2 करोड़ नौकरियां बांटी गईं। दूसरे पन्ने में लिखा है कि देश में सबके खाते में 15-15 लाख रुपए पहुंच गए हैं। सारी जनता मौज मना रही है। तीसरे पेज में पूरे विस्तार के साथ लिखा हुआ है कि किसानों को उनकी फसल का दोगुना दाम मिल रहा है। पूरा देश इस बात से उत्साहित है। चौथे पेज में लिखा है कि इस देश में सबको पक्का मकान मिल चुका है। पांचवें पेज में पूरे विवरण के साथ लिखा है कि किस तरह डीजल का दाम 40 रुपए और पेट्रोल का दाम 50 रुपए हो चुका है। जिस सिलेंडर को लेकर भाजपा के नेता और नेत्री प्रदर्शन करते थे वो पूरे देश में 250 रुपए का मिल रहा है। सांतवें पेज में बताया गया गया है कि दिल्ली में जो लाखों लोग कच्ची कालोनियों में रहते थे, भाजपा ने सबको पक्की रजिस्ट्री दे दी है। अगले पेज में बताया है कि मोदी जी ने कैसे 18-18 घंटे काम करके रुपए को बहुत मजबूत किया है। नौंवे पेज में पढ़ने को मिलेगा कि मोदी जी के अपने पूंजीपति दोस्तों के से कैसे रिश्ते हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने देश को मजबूत किया और अपने दोस्त को कैसे करोड़पति बनाया। आज पूरी दुनिया में उसका नाम हो रहा है और वो दस नंबरी अमीर बन चुका है। आगे बताया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्याज नहीं खाती हैं, लेकिन उसके दाम को कम करने के लिए उन्होंने वाकई काम किया है।

संजय सिंह ने कहा कि इस किताब में काफी अच्छे से सारी चीजों को दिया गया है कि कैसे सामान खरीदो तो जीएसटी देना है और सामान बेचो तो टैक्स देना है। बैंक से पैसा निकालो को टैक्स देना है। यह सब राष्ट्रहित में किया जा रहा है। आप लोग बुरा मात मानिए। कई बार लोग नाराज हो जाते हैं। पुरानी कार खरीदने पर भी टैक्स देना है और नई गाड़ी खरीदने पर भी टैक्स देना है। पॉपकार्न पर भी देना। कच्चे तेलों के दाम कम है लेकिन फिर भी सरकारों ने पेट्रोल डीजल पर काफी टैक्स लगाया हुआ है और यह सबकुछ राष्ट्रहित में किया जा रहा है। इसमे बताया गया है कि अगर आप भारत में पैदा हुए हैं और हमारे राष्ट्र औऱ मोदी जी को मजबूत करना चाहते हैं तो बिना कोई और चिंता किए लगातार टैक्स देते रहिए। इस किताब में तमाम बाते लिखी हैं। अभी ये किताब कम मोटी बनी है हम आगे इस और मोटा बनाने के प्रयास करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

संजय रॉय को फांसी क्यों नहीं? CBI की मांग पर जज अनिर्बान दास का बड़ा बयान

Next Post

Trump की वापसी से TikTok पर से बैन हटा, क्या है पूरी कहानी?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Punjab Congress: CM Face घोषणा टली, चुनाव बाद होगा फैसला!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
TikTok Ban USA, TikTok Ban Lifted, Donald Trump News, TikTok ByteDance, TikTok in America, National Security TikTok, US Ban TikTok, ByteDance TikTok Sale, TikTok Latest News, Trump TikTok Updates, TikTok 170 Million Users, America TikTok Ban Removed, TikTok Social Media Platform.

Trump की वापसी से TikTok पर से बैन हटा, क्या है पूरी कहानी?

CM Saini

हरियाणा कबड्डी खेल महाकुंभ कार्यक्रम

RSS News, Congress Protest, Mohan Bhagwat News, Ram Mandir Controversy, Nagpur News, Youth Congress Updates, Maharashtra Politics, Congress Leaders Removed, Shivani Wadettiwar, Ketan Thakre, RSS Headquarters March, Congress vs RSS, Mohan Bhagwat Statement, Political News India, Youth Congress Protest, High Command Action.

RSS के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 60 नेता गैरहाजिर! हाईकमान ने लिया बड़ा ऐक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।