मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संजय सिंह का बड़ा खुलासा: केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों के पते पर फर्जी वोट बनवा कर चुनावी घोटाला कर रही भाजपा

संजय सिंह का बड़ा खुलासा: केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों के पते पर फर्जी वोट बनवा कर चुनावी घोटाला कर रही भाजपा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 जनवरी 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साक्ष्यों के साथ बताया कि मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, पूर्व सांसदों समेत अन्य फर्जी पते पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जिस सांसद आवास पर कब्जा किए बैठे हैं, उस पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व कमलेश पासवान समेत अन्य सांसदों के पते पर बड़ी संख्या में फर्जी वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। जिन लोगों के नाम से वोट बनवाने जा रहे हैं, उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन पतों पर 2-5 वोट थे, अब उन्हीें पतों पर 28 से लेकर 44 तक फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। भाजपा के सांसदों से लेकर केंद्रीय मंत्री तक चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंक रहे हैं। हमारी मांग है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा के चुनावी घोटाले का बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किस तरह चुनावों में हेरफेर करती है। इस काम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, भाजपा के सांसद और बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंक रहे हैं और उसकी प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर चुनावी घोटाला कर रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं। इसके बावजूद प्रवेश वर्मा मई 2024 से लेकर आज तक पिछले 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जा करके बैठे हुए हैं। प्रवेश वर्मा ने अपने सरकारी बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।

संजय सिंह ने कहा कि भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने सरकारी बंगले के पते पर 26 वोट, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। साथ ही, एक सांसद का पता मुखर्जी स्मृति न्याय है। इस पते पर 31 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। 13 तीन मूर्ती लेन में यूपी के हरदोई के रहने वाले भाजपा के सांसद जय प्रकाश के पते पर 25 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। त्रिपुरा के रहने वाले भाजपा के एक पूर्व सांसद रेवती साउथ एवेन्यू में रहते हैं। उनको यहा गेस्ट अकेमेंडेशन मिली हुइ है। उन्होंने अपने पते पर 25 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।

संजय सिंह ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के सांसद सीपी जोशी 14 विंडसर प्लेस में रहते हैं। इस पते पर इन्होंने 28 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। 85/112 स्टॉफ क्वाटर लेडी हॉर्डिंग गोल मार्केट जीपीओ के पते पर 44 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। वीपी हाउस में 2 बेडरूम के फ्लेैट होते हैं और यहां पर 24 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। 24 मीना बाग के पते पर रहे सांसद ने 23 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। 6 महादेव रोड पर रह रहे सांसद के पते पर 22 वोट, 513 नवरंग हाउस में एक ऑफिस है और यहां पर 23 वोट बनवाने की एप्लकेशन दी गई है। फ्लैट बी1 टॉवर, डीडीयू दीन दयाल मार्ग पर यह तीन बेडरूम का फ्लैट है। इस पते पर 22 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। शॉप नंबर 10, सांगली मेस में एक छोटी सी दुकान है। इसमें 21 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। केजी मार्ग पर बलवंत मेहता राय लेन में भाजपा के सांसद का घर है। यहां पर 20 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।

सांसद संजय सिंह ने बताया कि 87 बेसमेंट जोरबाग लोधी रोड के पते पर 20 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई, जबकि बेसमेंट में रहने का पता नहीं दे सकते। एनडीएमसी का फ्लैट पालिका कुंज में है। इस दो बेडरूम के फ्लैट में 19 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। कालीबाड़ी मार्ग पर 20/4सी के दो बेडरूम के पते पर 18 लोगों के वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। ए2/26 सी 32 हर्ट्स के पते 18 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। सी1/बी टाइप 6 के क्वाटर्र में 18 वोट, 7 ताल कटोरा रोड में आंध्र प्रदेश से भाजपा के सांसद सीएम रमेश के पते पर 16 वोट, 8 फिरोजशाह रोड पर चूरू से कांग्रेस के एमपी के पते 16 वोट, 85/112 ब्लॉक दो बेडरूम के स्टॉफ क्वार्टर के पते पर 16 वोट, झुग्गी नंबर एस210/108 डीआर कैंप, रेसकोर्स रोड, निर्माण भवन के पते पर 16 वोट, 185 नॉर्थ एवेन्यू के पते पर 15 वोट, 7 फिरोजशाह रोड पर भिवानी महेंद्रगढ़ से भाजपा के सांसद धर्मवीर सिंह के पते पर 15 वोट, 906 नवरंग ऑफिस के पते 15 वोट, बीके दत्त कॉलोनी में एक छोटे से पते पर 15 वोट, सरोजन नगर में शॉप नंबर 106 की दुकान के पते पर 15 वोट, डी2, 305 पंडारा रोड के सर्वेंट क्वार्टर के पते 15 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।

संजय सिंह ने आगे बताया कि 12 तालकटोरा रोड के पते पर भाजपा के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के पते पर 14 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। ए12, सेकेंड फ्लोर टाइप टू पुलिस कॉलोनी मंदिर मार्ग पर दो बेडरूम के सरकारी फ्लैट पर 14 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। एचपीटी 111, सरोजनी नगर में दो बेडरूम के पते पर 14 वोट, जेजे क्लस्टर, सरोजनी नगर के पते पर 14 वोट, के69 बीके दत्त कॉलोनी में दो कमरे के ऑफिस के पते पर 14 वोट, 19 जीआरजी रोड पर रह रहे भाजपा के पूर्व सांसद के पते पर 13 वोट, 24/3डीपी कालीबाड़ी मार्ग के दो बेडरूम के पते पर 12 वोट, फ्लैट 106 सरोजनी नगर का यह पता ही नहीं मिल रहा है, फिर भी इस पते पर 12 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गईं है। 1013 नवरंग भवन 21 केजी मार्ग एक ऑफिस के पते पर 11 वोट, फ्लैट 140 का पता नहीं मिला, लेकिन यहां 11 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। कालीबाड़ी 3/1 में दो बेडरूम के सरकारी फ्लैट में 10 वोट, 40/39 स्लम क्वाटर के पते पर 10 वोट, 64 एचपीटी सरोजनी नगर के पते पर 10 वोट और नॉर्थ एवेन्यू 171 के पते पर मंजिंदर सिंह सिरसा गेस्ट एकमेंडेशन पर रहते हैं, उन्होंने 9 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 26 मई 2026
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 दिन भयंकर लू, IMD ने जारी किया Red Alert

मंगलवार, 26 मई 2026
Breaking News Live Updates 26 May 2026

Breaking News Live Updates 26 May 2026: Top Headlines, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 26 मई 2026
Horoscope

26 May 2026 Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए बड़ा खुलासा

मंगलवार, 26 मई 2026

संजय सिंह ने कहा कि फर्जी वोट बनवाने वालों में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद से लेकर ऐसे पते पर वोट बनवाए गए हैं, जिनका कोई पता नहीं है और न उन वोटर के बारे में कोई जानकारी है। वोट बनवाने में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद तक फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। भाजपा और मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि आप अपनी पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं और ऐसे फर्जीवाड़ा करके वोट जीना चाहते हो। आप देश की राजधानी दिल्ली के अंदर चुनावी धोखाधड़ी कर रहे हैं। क्या यही आपका चुनाव लड़ने का तरीका है। मीडिया भी जाकर इन पतों की जांच कर सकता है। अभी लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ है। लोकसभा के चुनाव के दौरान इन पतों पर कितने वोट थे। इन वोटों को बनवाने के लिए पिछले 15 दिनों में एप्लीकेशन दी गई है। इसका मतलब है कि यह चुनावी घपला-घोटाला हो रहा है। यह इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बार-बार चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा कुछ कार्रवाई की भी गई है। लेकिन यह नई दिल्ली विधानसभा में हो रहा है, जहां पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दफ्तर है। उसके नाक के नीचे यह सबकुछ हो रहा है। प्रवेश वर्मा ने अपने पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दे रखी है। जबकि उनको उस घर में रहने का भी अधिकार नहीं है। पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के साथ-साथ दो केंद्रीय पंकज चौधरी और कमलेश पासवान के पते पर भी वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। आखिर यह क्या हो रहा है? इसीलिए आम आदमी पार्टी बार-बार कह रही है कि भाजपा वोटर लिस्ट में वोट कटवा और जुड़वा कर चुनाव जीतना चाहती है। मीडिया को भी इन पतों पर जाकर जांच करना चाहिए कि जिनके वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है, वो लोग कहां हैं। चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान लेकर इन लोगों के खिलाफ इस चुनावी फ्राड में शामिल होने का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि बाल्मिकी मंदिर 85, 112 स्टाफ क्वाटर लेडी हॉर्डिंग गोल मार्केट के पते पर 44 वोट बनने के लिए एप्लीकेशन दी गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस पते पर केवल 5 वोट थे। पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के पते पर लोकसभा चुनाव के दौरान मात्र 4 वोट था, लेकिन अब इसी पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। 14 विंडसर रोड पर रह रहे सीपी जोशी के पते पर लोकसभा के चुनाव में 3 वोट थे, जो अब 28 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। 421 बीपी हाउस के पते पर लोकसभा चुनाव में दो वोट थे, अब यहां 28 वोट बनने की एप्लीकेशन दी गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी सिस्टम इतनी तेजी से जनसंख्या नहीं बढ़ा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Government Plans: दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं पर फोकस, U.D.I.D. Cards और रोजगार शिविर प्राथमिकता में!

Next Post

47 Days Hunger Strike: : डल्लेवाल की सेहत चिंताजनक, आज रिपोर्ट्स से खुलेंगे राज, किसान नेता करेंगे खुलासा” SKM Leaders ने की मुलाकात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 26 मई 2026
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 दिन भयंकर लू, IMD ने जारी किया Red Alert

मंगलवार, 26 मई 2026
Breaking News Live Updates 26 May 2026

Breaking News Live Updates 26 May 2026: Top Headlines, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 26 मई 2026
Horoscope

26 May 2026 Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए बड़ा खुलासा

मंगलवार, 26 मई 2026
Cockroach Janata Party

Cockroach Janata Party Supreme Court: CJI सूर्यकांत बोले: इतना भावुक मत होइए, अभी कोई अर्जेंसी नहीं

सोमवार, 25 मई 2026
Kapil Sharma Canada Cafe Shooting Dharmendra Memory

Kapil Sharma Amritsar House Firing: कपिल शर्मा के घर के बाहर नहीं चली गोली, पुलिस ने बताया अफवाह

सोमवार, 25 मई 2026
Next Post
Jagjit Singh Dallewal

47 Days Hunger Strike: : डल्लेवाल की सेहत चिंताजनक, आज रिपोर्ट्स से खुलेंगे राज, किसान नेता करेंगे खुलासा" SKM Leaders ने की मुलाकात

जालंधर में AAP के विनीत धीर बनेंगे मेयर

Jalandhar में AAP का धमाका! विनीत धीर बनेंगे मेयर, बलवीर बिट्टू होंगे सीनियर डिप्टी मेयर – 46 पार्षदों का मिला जबरदस्त समर्थन!

AAP - BJP - Congress, Delhi Election 2025, AAP vs BJP, Phalodi Satta Market Delhi Polls, Delhi Assembly Election Predictions, BJP Election Strategy Delhi, Congress in Delhi Election, Free Electricity Delhi, AAP Corruption Allegations, Satta Market Opinion Polls, BJP Seats in Delhi Election, AAP Majority in Delhi, Congress Weak Performance in Delhi।

Delhi Assembly Election 2025: BJP, AAP या कांग्रेस... कौन मारेगा बाजी? फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।