बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Government Plans: दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं पर फोकस, U.D.I.D. Cards और रोजगार शिविर प्राथमिकता में!

Punjab Government Plans: दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं पर फोकस, U.D.I.D. Cards और रोजगार शिविर प्राथमिकता में!

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 जनवरी 2025
A A
0
Dr. Baljit Kaur
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 जनवरी (The News Air) सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता में पंजाब राज्य सलाहकार बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक पंजाब भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि दिव्यांग व्यक्तियों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांगजनों की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू करने के लिए निर्देशित किया।

मंत्री ने अधिकारियों को सिपडा योजना के तहत राज्य के 10 जिलों की 144 इमारतों को बाधामुक्त बनाने के लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। उन्होंने अगले तीन वर्षों के भीतर सभी सरकारी इमारतों को बाधामुक्त बनाने के लिए विभाग को योजना तैयार करने का निर्देश दिया। समस्त विभागों की सरकारी इमारतों को बाधा रहित बनाने के लिए जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए।

डॉ. बलजीत कौर ने आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगजनों को मिलने वाले आरक्षण को सुरक्षित रखने के लिए सख्ती से इन प्रावधानों को लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अगली बोर्ड बैठक में दिव्यांगजनों को दिए गए लाभों की जानकारी प्रस्तुत की जाए।

मंत्री ने राज्य में दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे यू.डी.आई.डी. कार्ड की लंबित स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को एक महीने के भीतर लंबित आवेदनों का निपटारा करने के निर्देश दिए। बोर्ड सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने में दिव्यांगजनों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग इसकी विस्तृत योजना अगली बैठक में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जनों को दिव्यांगजनों को कार्ड में दिव्यांगता प्रतिशत से जुड़ी कमियों को दूर करने हेतु विशेष शिविर लगाने के लिए कहा।

पंजाब सरकार की खेल नीति 2023 के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए खेल विभाग के निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कैडर बनाया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान किए गए हैं। पंजाब ऐसा करने वाला इस क्षेत्र का पहला राज्य है।

कैबिनेट मंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्रेडेशन संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

मंत्री ने राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बोर्ड के सभी सदस्यों को अपने-अपने जिलों में चल रही गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करने का निर्देश दिया, जो व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व-रोजगार करना चाहते हैं। उन्होंने रोजगार उत्प्रेरण और कौशल विकास विभाग को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने सभी दिव्यांग व्यक्तियों से अपील की कि वे लुधियाना जिले के डी.सी. कार्यालय में स्थापित विशेष रोजगार विनिमय में पंजीकरण कराकर सरकार की व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार संबंधित योजनाओं का लाभ लें।

कैबिनेट मंत्री ने शहरी विकास एवं आवास निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम की धारा 37 के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को खेती की जमीन और घर निर्माण के लिए विशेष प्राथमिकता देने और इन योजनाओं की जानकारी दिव्यांग व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों को दिव्यांग व्यक्तियों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा शिकायत निवारण अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जल्द से जल्द अधिकारियों की नियुक्ति कर इसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Fungal Nail Infection

Fungal Nail Infection से लेकर DMart Spices Fail तक, तीन बड़ी सेहत खबरें एक साथ

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Crude Oil History

Crude Oil History: डिगबोई के हाथी से मिडिल ईस्ट के युद्ध तक, ‘Black Gold’ की पूरी कहानी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष विशेष अभियान के तहत विभाग ने दिव्यांगजनों की बैकलॉग खाली पदों की पहचान की थी। इसके तहत अब तक 21 विभागों द्वारा इन पदों को भरने के लिए अपनी सिफारिशें पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और पंजाब लोक सेवा आयोग को भेज दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“पंजाब AAP विधायक की मौत: पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा, पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पहुंची”

Next Post

संजय सिंह का बड़ा खुलासा: केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों के पते पर फर्जी वोट बनवा कर चुनावी घोटाला कर रही भाजपा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Fungal Nail Infection

Fungal Nail Infection से लेकर DMart Spices Fail तक, तीन बड़ी सेहत खबरें एक साथ

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Crude Oil History

Crude Oil History: डिगबोई के हाथी से मिडिल ईस्ट के युद्ध तक, ‘Black Gold’ की पूरी कहानी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Festivals in April 2026

Festivals in April 2026: अप्रैल में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट!

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Sanjay Singh

संजय सिंह का बड़ा खुलासा: केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों के पते पर फर्जी वोट बनवा कर चुनावी घोटाला कर रही भाजपा

Jagjit Singh Dallewal

47 Days Hunger Strike: : डल्लेवाल की सेहत चिंताजनक, आज रिपोर्ट्स से खुलेंगे राज, किसान नेता करेंगे खुलासा" SKM Leaders ने की मुलाकात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।