रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल की गारंटी – चुनाव के बाद पानी के ग़लत बिल माफ़ करेंगे

केजरीवाल की गारंटी – चुनाव के बाद पानी के ग़लत बिल माफ़ करेंगे

जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल ग़लत आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 जनवरी 2025
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 04 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली की जनता को पानी के गलत बिल माफ करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, उनके सारे बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने पानी के गलत बिलों से परेशान दिल्ली के लोगों से कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल ग़लत आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। मुझे जेल भेज पीछे से पता नहीं क्या किया कि लोगों के हर महीने हजारों- लाखों रुपए के बिल आने लगे। हमारे दिल्ली के लोग किसी भी बात से दुखी और परेशान हों, हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 साल से लोगों को फ्री पानी उपलब्ध करा रही है। हर महीने 20-20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिए जाते हैं। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल जीरो आते हैं। लेकिन मुझे जेल भेज पीछे से पता नहीं क्या किया। कुछ तो गडबड़ की कि लोगों के हर महीने हजारों- लाखों रुपए के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे दिल्ली के लोग किसी भी बात से दुखी और परेशान हो हम ये बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसलिए मैंने और भी कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक और औपचारिक रूप से ऐलान करता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत आए हैं, उनके हजारों लाखों रुपए के बिल गलत हैं। तो उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। वो इंतजार करें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद हम उनके गलत बिल माफ कर देंगे। यह मेरा सब लोगों से वादा है। यह मेरी दिल्ली के सभी लोगों को गारंटी है। लोगों को चिंतित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

केजरीवाल की अन्य गारंटियां

1- दिल्ली के ऑटो वालों को गारंटी : गत 10 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऑटो वालों को अपनी पहली गारंटी दी थी। इसमें उन्होंने ऑटोवालों से पांच वादे किए हैं। पहला, ऑटो वाले की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। दूसरा, साल में दो बार, होली और दीपावली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए हर ऑटोवाले को दिए जाएंगे। तीसरा, हर ऑटोवाले का 10-10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5-5 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवाया जाएगा। चौथी, ऑटो वालों के बच्चों को किसी भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए कोचिंग की जरूरत है तो उसकी फीस सरकार देगी। पांचवीं, सरकार फिर से पूछो एप को चालू करेगी।

2- डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना : इस योजना के तहत दलित समाज के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा पूरी वित्तीय मदद की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दलित समाज के योग्य छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस योजना के तहत बच्चे का केवल विदेश की किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला होना जरूरी है। इसके बाद दिल्ली सरकार इन छात्रों की ट्यूशन फीस, यात्रा, रहने और पढ़ाई से जुड़े सभी खर्च उठाएगी, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026

3- महिला सम्मान राशि योजना : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। इस योजना के तहत आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए महिला को दिल्ली का निवासी और वोटर लिस्ट में नाम होना आवश्यक है। अगर महिला पूर्व या वर्तमान में सरकारी नौकरी कर रही है, सांसद, एमएलए, पार्षद या पेंशनर्स है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगी।

4- संजीवनी योजना : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को शानदार और मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए संजीवनी योजना की गारंटी दी है। इसके तहत बुजुर्ग अपना इलाज निजी या सरकारी किसी भी अस्पताल में करा सकते हैं और उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

5- पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना : अरविंद केजरीवाल ने यह गारंटी दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को दी है। इस योजना का उद्देश्य आध्यात्मिक योगदान और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए पुजारियों और ग्रंथियों के प्रयासों का सम्मान करना है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर पुजारी और ग्रंथी को करीब 18 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे।

Previous Post

हम काम पर वोट मांग रहे, भाजपा गालियों पर, अब जनता को तय करना है काम चाहिए या गाली – केजरीवाल

Next Post

IAF का IOE25: गुवाहाटी में स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री के लिए सुनहरा मौका!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Iran Fujairah Port Attack

Iran Fujairah Port Attack: खार्ग का बदला, ईरान ने UAE के सबसे बड़े ऑयल हब पर बरसाए ड्रोन

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
IAF PLANS INDUSTRY OUTREACH EVENT (IOE) 2025 AT AIR FORCE STATION GUWAHATI

IAF का IOE25: गुवाहाटी में स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री के लिए सुनहरा मौका!

DARPG delegation visits Bihar

Complaint Redressal में बिहार का कमाल: DARPG ने किया सराहना भरा दौरा!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।