शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस के पार्षद समेत कई नेता “आप” में शामिल

मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस के पार्षद समेत कई नेता “आप” में शामिल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025
A A
0
AAm Aadmi party logo
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 03 जनवरी (The News Air) दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को कांग्रेस के पार्षद समेत से कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने सभी को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सभी नेताओं ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्य न होने के बावजूद कांग्रेस पार्षद शबीला बेगम ने हमारा साथ दिया और भाजपा की खरीद फरोख्त के खिलाफ आवाज उठाई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी का मेयर बना। हमें पूरा यकीन है कि हम मुस्तफाबाद सीट भी जीतेंगे और दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर कांग्रेस के नेता आज आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। इनकी मुस्तफाबाद समेत पूरी दिल्ली की राजनीति में अपनी पैठ है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के समय भाजपा ने खरीद-फरोख्त की राजनीति करके चुनाव जीतने की कोशिश की थी। तब शबीला बेगम और उनके पति उस राजनीति के खिलाफ खड़े हुए। तब ये लोग आम आदमी पार्टी के सदस्य भी नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने आम आदमी पार्टी का साथ दिया और आम आदमी पार्टी का मेयर बना। बड़ी मुश्किल से दो-तीन वोट से हम जीत पाए थे।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी मोहम्मद खुशनूद, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शौकीन मलिक, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, कांग्रेस पार्टी में जेजे सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नफीज सैफी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाजी नईम सैफी, यूथ कांग्रेस मुस्तफाबाद के महासचिव शमी मलिक और उनके सारे समर्थकों का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि जब आप सब इतनी ताकत के साथ आदिल अहमद और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, तो हम मुस्तफाबाद भी जीतेंगे और दिल्ली में प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के हमारे वर्तमान विधायक हाजी यूनुस ने खुले तौर पर आदिल अहमद को समर्थन दिया है। मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Delhi Excise Policy Case: जज के खिलाफ केजरीवाल-सिसोदिया की बड़ी गुहार

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Uttam Nagar Murder

Delhi Uttam Nagar Murder: तरुण केस में CM का बुलडोजर गरजा

सोमवार, 9 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी के मुस्तफाबाद से प्रत्याशी आदिल अहमद खान ने कहा कि आज पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर, अरविंद केजरीवाल के कामों से खुश होकर लगातार विभिन्न पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं और अरविंद केजरीवाल के परिवार को बड़ा कर रहे हैं। मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा हिस्सा अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा है। आज मुस्तफाबाद से निगम पार्षद शबीला बेगम, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी मोहम्मद खुशनूद, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शौकीन मलिक, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, नफीस सैफी, हाजी नईम सैफी और शमी मलिक आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। निश्चित रूप से इन लोगों के पार्टी में आने से न सिर्फ मुस्तफाबाद विधानसभा में बल्कि पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। हम सब कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और मुस्तफाबाद विधानसभा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इस दौरान, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हाजी मोहम्मद खुशनूद ने कहा कि हमने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और अरविंद केजरीवाल की दिल्ली को संवारने की नीतियों से प्रभावित करके आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। हम भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दिल्ली के संवारने के काम का हिस्सा बनकर उसमें चार चाँद लगाना चाहते हैं। ख़ासकर हम मुस्तफाबाद के लिए ज़्यादा से ज़्यादा काम करना चाहते हैं।

मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे शौक़ीन मलिक ने कहा कि जैसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली जीत रहे हैं। ऐसे ही हमें अपनी सीट मुस्तफाबाद भी बचानी है। इसीलिए हम सब इकट्ठा होकर अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करने के लिए तैयार हैं। हमने निश्चय कर लिया है कि जैसे आम आदमी पार्टी की दिल्ली में पूरे बहुमत से सरकार बन रही है, ऐसे ही मुस्तफाबाद में ‘आप’ प्रत्याशी आदिल अहमद खान को भी 30-35 हजार वोटों से जीत मिलेगी।

यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि हमने बहुत ख़ुशी के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन की है। हम सभी की एक ही राय बनी कि अगर मुस्तफाबाद को बचाना है और मुस्तफाबाद में विकास को बरकरार रखना है तो हमें आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने हमारे ऊपर जो भरोसा जताया है, हम उसे टूटने नहीं देंगे। हम पूरी ईमानदारी, ताक़त और सच्चाई के साथ काम करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के जेजे सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे नफीस सैफी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर जो काम किए हैं, वह काबिल ए तारीफ़ हैं। इस बार दिल्ली की 70 की 70 सीटें आम आदमी पार्टी जीतने जा रही है। आम आदमी पार्टी ग़रीबों के हक़ के लिए काम करने वाली पार्टी है। अरविंद केजरीवाल द्वारा महिला सम्मान योजना की घोषणा से दिल्ली की माताएँ-बहनें बहुत खुश हैं। संजीवनी योजना दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफ़ा है।

कांग्रेस यूथ के प्रदेश महासचिव रहे शमी मलिक ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी जॉइन की है। मुस्तफाबाद विधानसभा में जो काम विधायक हाजी यूनुस ने किए हैं, वह काम किसी और पार्टी का विधायक नहीं कर पाया। हम सभी को मिलकर ‘आप’ प्रत्याशी आदिल अहमद खान को जीताना है।

Previous Post

एल्फाल्फा चारे की काशत से बढ़ाई जाएगी पशुधन की उत्पादकता: खुड्डियां

Next Post

केजरीवाल के काम, भाजपा के लिए आपदा, जनता के लिए आशीर्वाद- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Delhi Excise Policy Case: जज के खिलाफ केजरीवाल-सिसोदिया की बड़ी गुहार

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Uttam Nagar Murder

Delhi Uttam Nagar Murder: तरुण केस में CM का बुलडोजर गरजा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Mukhyamantri Mawaan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये, केजरीवाल की गारंटी पूरी!

रविवार, 8 मार्च 2026
Weather Update

UP Weather Update: Delhi-UP में धूप और गर्मी, Himachal-Uttarakhand में बर्फबारी का अलर्ट!

शनिवार, 7 मार्च 2026
Next Post
Arvind Kejriwal in PC

केजरीवाल के काम, भाजपा के लिए आपदा, जनता के लिए आशीर्वाद- केजरीवाल

उन्नाव में हुए हादसे के बाद PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को…

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।