LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

मुख्य सरगना सहित 12 व्यक्ति गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 03 जनवरी (The News Air) पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का मुख्य सरगना भी शामिल है। उसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ भोला, निवासी गांव झंझोटी, अजनाला के रूप में हुई है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार अन्य 11 व्यक्तियों की पहचान अनिकेत वर्मा (निवासी छेहरटा); जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (निवासी छेहरटा); बबली (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी गुरु की वडाली); अमृतपाल सिंह उर्फ अंश (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); रेशमा (निवासी करतार नगर, छेहरटा); हर्षप्रीत सिंह उर्फ हरमन उर्फ हम्मा (निवासी गांव ठंडा, अमृतसर); मनदीप सिंह उर्फ कौशल उर्फ जोशी (निवासी गांव फतेहपुर, अमृतसर); गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी; लवप्रीत सिंह उर्फ जशन (दोनों निवासी गांव फतेहपुर) और आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श (निवासी छेहरटा) के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 2.19 किलो हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल (जिनमें दो ऑटोमैटिक पिस्तौल शामिल हैं), 2.60 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना मनजीत उर्फ भोला पाकिस्तान स्थित तस्करों/हैंडलर्स के साथ सीधा संपर्क में था और सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की खेप मंगवाता था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि ड्रोन की मदद से रमदास और अजनाला बॉर्डर सेक्टरों पर खेप गिराई जाती थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले से संबंधित अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी अनिकेत के नशा तस्करी के कारोबार में शामिल होने की पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि अनिकेत की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया, और मुख्य सरगना मनजीत उर्फ भोला और उसके सभी साथियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से पांच को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

सीपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मनजीत उर्फ भोला गिरफ्तार महिला बबली, जो कि एक आंगनवाड़ी वर्कर है, के घर को खेप छिपाने के लिए उपयोग करता था और इन खेपों को आगे वितरित करने में अपने साथियों की मदद लेता था। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 226, दिनांक 24.12.2024 को थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), (सी)/27-ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“Pushpa 2 Star Allu Arjun को जमानत, जानिए Theater Case का सच!”

Next Post

एल्फाल्फा चारे की काशत से बढ़ाई जाएगी पशुधन की उत्पादकता: खुड्डियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
India Hydrogen Train

India Hydrogen Train Launch: PM Modi ने किया शुभारंभ, 89 KM रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
ISRO Scientists Quit

ISRO Scientists Quit: 100+ वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, गगनयान खतरे में!

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
Gurmeet Singh

एल्फाल्फा चारे की काशत से बढ़ाई जाएगी पशुधन की उत्पादकता: खुड्डियां

मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस के पार्षद समेत कई नेता "आप" में शामिल

Arvind Kejriwal in PC

केजरीवाल के काम, भाजपा के लिए आपदा, जनता के लिए आशीर्वाद- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।