सोमवार, 30 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की कहानी  – मुख्यमंत्री

सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की कहानी  – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ हल्कावासियों को दी सौगात, बहादुरगढ़ से आसौदा  तक मेट्रो लाइन के विस्तार के प्रस्ताव को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाएगा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025
A A
0
CM Saini
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 03 जनवरी (The News Air) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के सम्मान में हरियाणा सरकार ने राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा है।

नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ हल्कावासियों को सौगात देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद को मानदंड पूरा होने पर नगर निगम बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लाइन पार फाटक पर अंडरपास के निर्माण, बहादुरगढ़ सड़क के नवीनीकरण, पुरानी कोर्ट के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने और पुराने बस अड्डे के साथ लगती खाली जमीन पर व्यायामशाला-योगशाला बनाने के संबंध में फिजिबिल्टी चैक करवाकर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े उत्तरी बाईपास के निर्माण तथा नई अनाज मंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को सरकार द्वारा नियमित किया जा चुका है और उनमें मुलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यदि ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों की जानकारी मिलती है तो उन्हें भी मानदंड पूरा करवाकर नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड- 7 और 10 में छठ पूजा घाट बनाए जायंगे। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की कहानी

नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा की एक पूरी कहानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को शिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्रांति की अग्रदूत और महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज श्रीमती सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका ही नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।

सावित्रीबाई फुले के संकल्प पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समर्पित किया। उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य ही विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित करना बना लिया था। महिला उत्थान में सावित्री बाई फुले हमारी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महिला शिक्षा और उनके उत्थान के लिए अनेक विरोधों के बावजूद डटकर काम किया। उन्होंने 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला। सावित्रीबाई फुले के महिला शिक्षा के संकल्प पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने पिछले 10 सालों में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले हैं। इस दौरान 79 सरकारी कॉलेज खोले गये हैं, इनमें 30 कॉलेज केवल लड़कियों के हैं।

यह भी पढे़ं 👇

India Angola LPG Deal

India Angola LPG Deal: ईरान युद्ध के बीच भारत का बड़ा कदम, अफ्रीकी देश से होगी गैस डील

सोमवार, 30 मार्च 2026
Corona Cicada Variant

Corona Cicada Variant BA.3.2: 23 देशों में फैला नया खतरा, वैक्सीन भी बेअसर?

सोमवार, 30 मार्च 2026
Gangsteron Te Vaar Day 69

Gangsteron Te Vaar Day 69: पंजाब पुलिस ने 455 ठिकानों पर मारे छापे, 162 गिरफ्तार

सोमवार, 30 मार्च 2026
Punjab Wheat Procurement Season

Punjab Wheat Procurement Season: 1 अप्रैल से शुरू, ₹30,973 करोड़ की तैयारी पूरी

सोमवार, 30 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी, 2015 में पानीपत से देशव्यापी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। हरियाणा सरकार ने विभिन्न एनजीओ के माध्यम से इस अभियान के तहत बेटियों को बचाने का काम किया। जहां हरियाणा में पहले लिंगानुपात 871 था वहीं आज बढ़कर 916 पहुंच गया है। आज हरियाणा की गिनती बेटियों को मारने वाले प्रदेशों में नहीं होती बल्कि बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में होती है। माता सावित्री बाई फुले को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने महिलाओं को विधानपालिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक राज्य में 33 महिला पुलिस थाने खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1 लाख 46 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। राज्य में ड्रोन दीदी योजना के तहत 5 हजार महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत राज्य सरकार 8 लाख रुपये तक की कीमत का ड्रोन मुफ्त देगी। अब तक 100 महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर मुफ्त ड्रोन दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में कर रहा उन्नति – डॉ अरविंद शर्मा

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले के हालातों के बारे में जनता सब जानती है, लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा को लेकर एक मुहिम शुरू की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, उसकी नींव माता सावित्रीबाई फुले ने ही रखी थी। आज जो महिलाओं को आगे बढ़ाने का अधिकार और समानता का अधिकार मिल रहा है, उसके पीछे ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले दोनों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की यही सोच है कि महिलाएं जिनती अधिक सशक्त होंगी, उतना ही देश व हरियाणा मजबूत होगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के आदर्शों पर चलकर हरियाणा सरकार कर रही जन सेवा के कार्य- रामचंद्र जांगड़ा

राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति हैं, जो गरीब, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार सहित हर वर्ग की समस्याओं को समझते हैं और उनका त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का महाराष्ट्र के गरीब परिवार में छोटे से गांव में जन्म हुआ था। छोटी आयु में ही उनका ज्योतिबा फुले के साथ विवाह हो गया था। ज्योतिबा फुले ने अपनी धर्म पत्नी को पहली महिला शिक्षिका बनाकर महिला शिक्षा के लिए द्वार खोले। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलकर हरियाणा सरकार लोगों की सेवा करने का काम कर रही है।

विधायक श्री राजेश जून ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 36 बिरादरी के हैं और वे सबका साथ- सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री ओपी धनखड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“क्या हरियाणा में उपभोक्ता को मिलेगा मुआवजा? मीटर अपडेट में हुई देरी पर 1,000 रुपये का मुआवजा!”

Next Post

“स्टार्टअप पॉलिसी फोरम और डीपीआईआईटी का मज़बूत गठबंधन, क्या भारत बनेगा वैश्विक नवाचार केंद्र?”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Angola LPG Deal

India Angola LPG Deal: ईरान युद्ध के बीच भारत का बड़ा कदम, अफ्रीकी देश से होगी गैस डील

सोमवार, 30 मार्च 2026
Corona Cicada Variant

Corona Cicada Variant BA.3.2: 23 देशों में फैला नया खतरा, वैक्सीन भी बेअसर?

सोमवार, 30 मार्च 2026
Gangsteron Te Vaar Day 69

Gangsteron Te Vaar Day 69: पंजाब पुलिस ने 455 ठिकानों पर मारे छापे, 162 गिरफ्तार

सोमवार, 30 मार्च 2026
Punjab Wheat Procurement Season

Punjab Wheat Procurement Season: 1 अप्रैल से शुरू, ₹30,973 करोड़ की तैयारी पूरी

सोमवार, 30 मार्च 2026
Bhagwant Mann Sanaur Visit

Bhagwant Mann Sanaur Visit: पटियाला में ₹87 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

सोमवार, 30 मार्च 2026
Punjab Tax Evasion

Punjab Tax Evasion: ढाबों-रेस्टोरेंट्स में ₹200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा

सोमवार, 30 मार्च 2026
Next Post
DPIIT Inks MoU with Startup Policy Forum to Boost Startup Ecosystem

"स्टार्टअप पॉलिसी फोरम और डीपीआईआईटी का मज़बूत गठबंधन, क्या भारत बनेगा वैश्विक नवाचार केंद्र?"

JP Nadha

"निमहंस ने खोली नई राहें: राष्ट्रपति और नेताओं के सामने खुली मानसिक स्वास्थ्य की नई क्रांति!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।